Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट: आपूर्ति संकट के बीच बांग्लादेश के लिए भारत की अहमियत बढ़ी

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के बीच बांग्लादेश के लिए भारत की अहमियत काफी बढ़ गई है। हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी पर व्यापक बातचीत हुई है, लेकिन आपातकालीन आपूर्ति सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई औपचारिक और बाध्यकारी समझौता नहीं हुआ है।

यूरेशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2022 के बीच कंटेनर फ्रेट दरों में तेज वृद्धि और बंदरगाहों पर बढ़ते बैकलॉग के कारण बांग्लादेश को यह महसूस हुआ कि उसकी मौजूदा आपूर्ति शृंखलाएं संकट के समय के लिए तैयार नहीं थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान दवाइयों के कच्चे माल और औद्योगिक इनपुट की कमी हो गई या उनकी आपूर्ति में देरी हुई। कई जरूरी सामान दूर-दराज के बंदरगाहों पर फंस गए, जबकि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हुआ। ऐसे में सबसे तेज आपूर्ति देने वाला देश वही था, जिसकी सीमा बांग्लादेश से लगी हुई है- यानी भारत।

रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी से पहले बांग्लादेश हर साल चीन और भारत से बड़ी मात्रा में दवाओं के लिए जरूरी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) आयात करता था। लेकिन जब चीन में फैक्ट्रियां बंद हुईं और वैश्विक लॉजिस्टिक्स बाधित हुआ, तब भारत की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय कंपनियों ने घरेलू चुनौतियों के बावजूद प्रतिबंध हटने के बाद सीमा पार आपूर्ति को तेजी से बहाल किया। बेनाापोल या पेट्रापोल के रास्ते ट्रक से दवाइयों का कच्चा माल 2 दिन के भीतर ढाका पहुंच सकता है, जबकि शंघाई या रॉटरडैम से समुद्री मार्ग के जरिए आने में कहीं ज्यादा समय लगता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश का दवा उद्योग, जो दक्षिण एशिया में मजबूत माना जाता है, मुख्य रूप से तैयार दवाइयां बनाता है। लेकिन इन दवाओं के लिए जरूरी कच्चे रसायन (एपीआई) आयात पर निर्भर हैं, जिनके प्रमुख आपूर्तिकर्ता भारत और चीन हैं। ऐसे में चीन से आपूर्ति में व्यवधान के दौरान भारत एक विश्वसनीय विकल्प बनकर उभरा।

ऊर्जा जरूरतों को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने रिफाइनरी नेटवर्क और बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के जरिए आपात स्थिति में डीजल आपूर्ति करने की क्षमता रखता है। हालांकि कुछ मौकों पर ऐसा किया भी गया है, लेकिन इसे अब तक औपचारिक समझौते का रूप नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि दोनों देशों को आपातकालीन आपूर्ति सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट, संरचित और कानूनी रूप से बाध्यकारी व्यवस्था बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट के दौरान आपूर्ति बाधित न हो।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का किया उद्घाटन, प्रकृति के संरक्षण को बताया समय की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की पर्यावरणीय उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में राज्य में पौधरोपण अभियान को जन …

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोई टूर्नामेंट से बाहर, किसी का हो रहा इंतजार, परेशानियों से घिरीं ये 9 टीमें

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले कम से कम 5 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा असर कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा है. सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जिसके सभी खिलाड़ी टूर्नांमेंट की शुरुआत से उपलब्ध हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:52:42 +0530

  Videos
See all

पति ने एनेस्थीसिया देकर पत्नी की ली जान #GurugramMurder #NurseKajal #CrimeNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:38:29+00:00

फर्जी IAS अधिकारी बनकर दुल्हन से ठगी #GorakhpurNews #IASFraud #MarriageScam #UPCrime #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:39:36+00:00

UP: Banda में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 395 सिलेंडर बरामद, एजेंसी पर FIR | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:35:01+00:00

Hyderabad में MBBS लड़की ने की आत्महत्या #HyderabadNews #SuicideCase #MedicalStudent #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T18:37:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers