Responsive Scrollable Menu

Pakistan Cricket का सच! Gary Kirsten बोले- हारते ही Coach को बलि का बकरा बना देते हैं

पाकिस्तान के पूर्व श्वेत-गेंद क्रिकेट के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने हाल ही में टीम से अपने इस्तीफे के बारे में बात की। उन्होंने टीम के भीतर के माहौल को कठिन बताया। उन्होंने कार्य संस्कृति को विषाक्त बताते हुए टीम के भीतर सम्मान और शिष्टाचार की कमी की बात कही। यह दिलचस्प बात है कि गैरी कर्स्टन ने अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के श्वेत-गेंद क्रिकेट के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि उनका कार्यकाल शुरू हुए महज छह महीने ही बीते थे और उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं खेला था।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: Riyan Parag की युवा स्टार वैभव को चेतावनी, Social Media से बिल्कुल दूर रहो


टॉकस्पोर्ट क्रिकेट को दिए एक साक्षात्कार में कर्स्टन ने कहा कि जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा चौंकाया, वह थी हस्तक्षेप का स्तर। मुझे नहीं लगता कि मैंने इससे पहले कभी इस स्तर का हस्तक्षेप देखा है। क्या इसने मुझे चौंकाया? मैं नहीं जानता, लेकिन यह काफी महत्वपूर्ण था। इसके अलावा, कर्स्टन ने बताया कि जब भी कुछ गड़बड़ होती थी, कोचिंग स्टाफ को तुरंत बलि का बकरा बना दिया जाता था। उन्होंने बताया कि लगातार बाहरी शोर-शराबे से प्रभावित होकर टीम का मार्गदर्शन करना कितना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने बोर्ड से यह भी सवाल किया कि अगर वे हर मोड़ पर कोच को ही दोष देते हैं, तो कोच की भर्ती क्यों करते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Live Mic पर 'कांड' कर बैठे Dwayne Bravo, Ajinkya Rahane ने KKR मेंटर को किया अलर्ट, जानें पूरा मामला


कर्स्टन ने कहा कि जब बाहर से लगातार शोर-शराबा होता रहता है, तो कोच के लिए आकर खिलाड़ियों के साथ काम करने का तरीका खोजना बहुत मुश्किल होता है। यह कठिन था और खराब प्रदर्शन वगैरह को लेकर कई दंडात्मक कार्रवाई की जाती थीं। उन्होंने आगे कहा कि एक कोच के तौर पर, जब टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही होती है, तो आप सबसे आसान निशाना होते हैं, इसलिए ‘चलो कोच को हटा देते हैं’ या ‘चलो कोच पर प्रतिबंध लगा देते हैं’, क्योंकि टीम के खराब प्रदर्शन के समय यही सबसे आसान काम होता है—और मेरी राय में यह उल्टा असर डालता है। फिर कोच की भर्ती क्यों करते हैं?

Continue reading on the app

कार का AC कम कर रहा कूलिंग? सर्विस से पहले जान लें ये जरूरी बातें

भारत में गर्मियों के मौसम में तापमान कई बार 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में कार का एयर कंडीशनर केवल आराम का साधन नहीं बल्कि एक जरूरत बन जाता है। लंबी दूरी तय करते समय अगर कार का एसी सही से काम न करे तो सफर काफी असहज हो सकता है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ साल पुरानी कारों में एसी की कूलिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि समय रहते इन कारणों को पहचान लिया जाए तो बिना ज्यादा खर्च किए समस्या का समाधान किया जा सकता है।

गर्मियों में क्यों कम हो जाती है एसी की कूलिंग

गर्मियों में सड़कों पर धूल, प्रदूषण और ज्यादा तापमान के कारण कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यदि समय-समय पर इसकी सर्विसिंग नहीं करवाई जाती, तो एसी की कार्यक्षमता कम होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: अब साइकल में मिलेगा कार जैसा आराम! Elecy इलेक्ट्रिक साइकल बनी चर्चा का विषय

कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिनसे आप समझ सकते हैं कि एसी में समस्या आ रही है। जैसे कि एसी वेंट से हवा कम आना, केबिन को ठंडा होने में ज्यादा समय लगना या फिर ठंडी हवा की जगह हल्की गर्म हवा आना। ये सभी संकेत बताते हैं कि एसी सिस्टम को जांचने की जरूरत है।

एयर फिल्टर गंदा होने से घट सकती है कूलिंग

कार के एसी सिस्टम में लगा एयर फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने का काम करता है। लेकिन समय के साथ इसमें धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, जिससे हवा का फ्लो कम हो जाता है।

अगर फिल्टर काफी ज्यादा गंदा हो जाए तो एसी से ठंडी हवा बाहर नहीं आ पाती। इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई करवाना जरूरी है। अगर फिल्टर ज्यादा खराब हो गया हो तो उसे बदल देना ही बेहतर विकल्प होता है।

एयर फिल्टर कहां होता है और इसकी कीमत कितनी है

अधिकतर कारों में एसी फिल्टर ग्लव बॉक्स के पीछे की तरफ लगा होता है। कई मामलों में इसे आप खुद भी निकालकर साफ कर सकते हैं, लेकिन अगर जानकारी न हो तो मैकेनिक की मदद लेना ही सुरक्षित रहता है।

एसी फिल्टर की कीमत कार के मॉडल के अनुसार अलग-अलग होती है। आम तौर पर इसकी कीमत लगभग 200 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है। वहीं महंगी और लग्जरी कारों में यह कीमत इससे ज्यादा भी हो सकती है।

रेफ्रिजरेंट गैस कम होने से भी घटती है कूलिंग

एसी सिस्टम में मौजूद रेफ्रिजरेंट गैस केबिन की गर्मी को बाहर निकालने का काम करती है। समय के साथ पाइप या जॉइंट में हल्के लीक की वजह से इसकी मात्रा कम हो सकती है।

जब गैस कम हो जाती है तो एसी चलता तो रहता है, लेकिन उसकी कूलिंग क्षमता काफी घट जाती है। ऐसी स्थिति में सर्विस सेंटर पर जाकर पहले लीक की जांच करवानी चाहिए और फिर जरूरत होने पर गैस भरवानी चाहिए।

कंडेंसर पर जमा गंदगी भी बनती है कारण

कार के आगे रेडिएटर के पास एसी कंडेंसर लगा होता है, जो सिस्टम से निकलने वाली गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन समय के साथ इस पर धूल, कीचड़ और छोटे-छोटे कचरे जमा हो सकते हैं।

अगर कंडेंसर ब्लॉक हो जाए तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए सर्विसिंग के दौरान कंडेंसर की सफाई भी जरूरी होती है।

कंप्रेसर की खराबी से भी आ सकती है समस्या

एसी का कंप्रेसर पूरे सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह रेफ्रिजरेंट को पूरे सिस्टम में घुमाने और आवश्यक दबाव बनाए रखने का काम करता है।

अगर कंप्रेसर या उसका क्लच खराब हो जाए तो एसी की कूलिंग प्रभावित हो सकती है। इस तरह की समस्या आमतौर पर तकनीकी जांच के बाद ही ठीक की जा सकती है।

इलेक्ट्रिकल समस्या भी हो सकती है वजह

आधुनिक कारों में एसी सिस्टम कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर निर्भर करता है, जैसे सेंसर, रिले और कंट्रोल मॉड्यूल। यदि इनमें से किसी हिस्से में खराबी आ जाए तो एसी सही तरह से काम नहीं करता। ऐसी समस्याएं आमतौर पर डायग्नोस्टिक टेस्ट के जरिए आसानी से पता लगाई जा सकती हैं।

एसी जल्दी ठंडा करने के आसान टिप्स

कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर भी आप एसी की कूलिंग बेहतर बना सकते हैं।

- कार में बैठते ही तुरंत एसी ऑन न करें।
- पहले 1-2 मिनट के लिए खिड़कियां खोलकर गर्म हवा बाहर निकालें।
- इसके बाद एसी चालू करें और कुछ समय बाद रीसर्कुलेशन मोड ऑन करें।

इससे केबिन जल्दी ठंडा हो जाता है और एसी पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता।

समय पर सर्विसिंग क्यों है जरूरी

कार के एसी की नियमित सर्विसिंग करवाने से उसकी कूलिंग बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा इससे ईंधन की खपत भी कम होती है और महंगे रिपेयर से बचाव होता है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत से पहले एसी सिस्टम की जांच करवाना हमेशा समझदारी भरा कदम माना जाता है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते दिखे एमएस धोनी, वीडियो हो रहा वायरल

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर से तेज हैं। उन्होंने भले ही 6 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन वो आज भी आईपीएल में एक्टिव हैं। पूर्व क्रिकेटर्स के अनुसार धोनी का पीली जर्सी में ये आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई  सुपर किंग्स ने रविवार को चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया जिसमें टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हुए। इस दौरान धोनी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 

बता दें कि, इस इवेंट के दौरान अपने पुराने साथियों से मिलकर एमएस धोनी काफी खुश दिखे। धोनी का ड्रेसिंग रूम के अंदर का एक वीडियो सामने आया। जहां वह सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते दिखे। धोनी सरफराज के बेटे को अपनी गोद में लिए हुए थे और अपने दाएं हाथ में मौजूद टेनिस बॉल को बच्चे से निकालने के लिए कह रहे थे। बच्चे ने उनके हाथ से गेंद को निकाला और सामने फेंक दिया। धोनी बच्चे को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। वहीं सीएसके राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। जबकि उनका पहला घरेलू मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। सीएसके लीग की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है जो पांच बार चैंपियन बन चुकी है। 

Mon, 23 Mar 2026 13:04:33 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | लाल सागर के किनारे है सैमरेफ रिफाइनरी ! | #war #news #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:05:52+00:00

Breaking | New York Airport पर बड़ा विमान हादसा, Runway पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:06:45+00:00

मां काली मंदिर के आगे काट दी गाय तो उबल पड़े भोपाल के हिन्दू | Bhopal | Hindu Protest | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:06:26+00:00

UP Commissionaries Connect LIVE: UP कमिश्नरीज़ कनेक्ट, Jhansi से लाइव | Network18 Super Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers