Responsive Scrollable Menu

सरेआम खेसारी लाल यादव के संग रोमांटिक हुईं आकांक्षा पुरी, एक्टर के साथ लिपट-लिपटकर किया डांस

Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Romantic Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. दोनों न सिर्फ फिल्मों में साथ नजर आ रहे हैं, बल्कि लगातार एक के बाद एक म्यूजिक वीडियोज के जरिए भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि उनकी हर नई झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

रोमांटिक वीडियो ने मचाया तहलका

हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो उनके नए गाने की शूटिंग का बताया जा रहा है. इस वीडियो में वह खेसारी लाल यादव के साथ एक रोमांटिक सीन शूट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. आकांक्षा खेसारी से लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं और कैमरे के सामने रोमांटिक एक्सप्रेशन दे रही हैं. यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया.

यूजर्स ने किए मजेदार और दिलचस्प कमेंट्स

इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने इस जोड़ी को बेस्ट बताया, तो किसी ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “क्या जोड़ी है खेसारी भैया!” दूसरे ने कमेंट किया, “आकांक्षा भाभी आई लव यू.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “खेसारी लाल यादव जी और आकांक्षा पुरी जी की जोड़ी बवाल मचा रही है.” इसके अलावा कई यूजर्स ने “आग लगा दी”, “खतरनाक जोड़ी” जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ की. साफ है कि दर्शकों के बीच इस जोड़ी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है.

फिल्मों और गानों में हिट जोड़ी

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी हाल ही में फिल्म अग्निपरीक्षा में साथ नजर आए थे, जहां उनकी जोड़ी को काफी सराहना मिली. इससे पहले भी दोनों कई हिट भोजपुरी गानों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें “सरसों के तेलवा”, “लाल घघरी”, “लटक जइबा” और “राजा हमरा से” जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा दोनों फिल्म लोहा गरम में भी साथ नजर आ चुके हैं, जिसने उनकी जोड़ी को और मजबूत पहचान दिलाई.

जिम वीडियो को लेकर हुआ था विवाद

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब यह जोड़ी सुर्खियों में आई हो. इससे पहले खेसारी और आकांक्षा एक जिम वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए थे. उस वीडियो में दोनों काफी बोल्ड अंदाज में वर्कआउट करते नजर आए थे, जिसे कुछ यूजर्स ने आपत्तिजनक बताया था. इस पर सफाई देते हुए खेसारी ने कहा था कि वीडियो उन्होंने खुद शूट नहीं किया था. वहीं आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वो इन विवादों से घबराने वाली नहीं हैं और उनका काम जारी रहेगा. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके और खेसारी के कई और गाने आने वाले हैं.

बॉलीवुड से भोजपुरी तक का सफर

आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में बॉलीवुड में एंट्री ली. हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया. भोजपुरी इंडस्ट्री में आते ही उन्होंने तेजी से अपनी पहचान बनाई और आज वह यहां की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उनका नाम खेसारी लाल यादव के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहता है, हालांकि दोनों ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है.

ये भी पढ़ें: 'बोरिंग, टाइम वेस्ट', इस एक्ट्रेस ने 'धुरंधर 2' पर बोला तीखा हमला, बोलीं- 'अपना समय और पैसा बर्बाद न करे'

Continue reading on the app

नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रिड आधुनिकीकरण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल: मनोहर लाल

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि भारत और अफ्रीका, जो दुनिया की करीब एक-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, समावेशी, न्यायसंगत और भविष्य के लिए तैयार विकास के समान लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण और संस्थागत क्षमता निर्माण भारत-अफ्रीका सहयोग के प्रमुख क्षेत्र हैं।

भारत इलेक्ट्रिक समिट 2026 के तीसरे दिन भारत-अफ्रीका स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप मीट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली आर्थिक विकास को गति देने, सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने और नए अवसर खोलने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड की अवधारणा को वैश्विक ऊर्जा कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र विश्वसनीय, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री ने अफ्रीका50 और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के बीच सहयोग, खासकर केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।

इंटरनेशनल सोलर एलायंस जैसी पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने अफ्रीका के साथ सहयोग और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सिर्फ लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलाव लाने वाली है और साझा विकास पर आधारित है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि भारत और अफ्रीका नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार, जुड़े हुए ग्रिड सिस्टम, ऊर्जा स्टोरेज तकनीक और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने कहा कि भारत-अफ्रीका साझेदारी को अब केवल विचार से आगे बढ़ाकर जमीन पर लागू करने की जरूरत है। उन्होंने सभी के लिए सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में टिकाऊ विकास और बेहतर जल प्रबंधन को प्रगति का अहम आधार बताया।

इस मौके पर अफ्रीका50 के सीईओ एलेन एबोबिन ने कहा कि अफ्रीका को मदद नहीं, बल्कि निवेश की जरूरत है, जिससे बेहतर परिणाम और विकास हासिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अफ्रीका अब निवेश योग्य परियोजनाओं, ट्रांसमिशन विस्तार और निजी निवेश बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

झारखंड के जमशेदपुर में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 500 पाउंड का जिंदा बम, निष्क्रिय करने के लिए पुलिस ने सेना से मांगी मदद

जमशेदपुर, झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुवर्णरेखा नदी के किनारे रेत की खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक विशाल बम मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह बम अभी भी सक्रिय अवस्था में है, जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर … Sun, 22 Mar 2026 11:34:01 GMT

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप-नेतन्याहू से जंग के बीच 'खामेनेई की खोज' | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:59:33+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha:Uttam Nagar में क्यों मचा है हंगामा?| BJP | Delhi | Rahul | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:05:15+00:00

ईद से पहले किसके लिए था भीड़ का शक्ति प्रदर्शन? | #eid #jihad #ramadan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T05:00:16+00:00

BJP VS Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:58:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers