Bihar DCECE Admissions Online Form 2026
Bihar BCECEB Diploma Certificate Entrance Competitive DCECE PM / PE / PMM Admissions Online Form 2026 Post Update Date: 21-03-2026 Short Description : Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB) has released the Information Brochure for Diploma Certificate Entrance Competitive DCECE PE / PM / PMM 2026 Exam Can Apply Online from 19/03/2026 to 21/04/2026.candidates should ...
IPL 2026: कौन होगा आकाशदीप का रिप्लेसमेंट? जानिए किन 3 गेंदबाजों पर होगी KKR की नजर
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को जोर के 2 झटके लगे हैं. केकेआर के स्टार पेसर हार्षित राणा चोट के चलते पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब आईपीएल 2026 से केकेआर का एक और गेंदबाज बाहर हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार भारत के दांए हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप (Akashdeep) भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.
आकाश दीप का बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका है. अब सवाल उठता है कि कौन आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स के स्वाक्ड में रिप्लेस कर सकता है. तो आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. तो आइए इस बारे में जानते हैं.
???? HUGE BLOW FOR KOLKATA KNIGHT RIDERS ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2026
- Akash Deep ruled out of the IPL 2026. [Cricbuzz] pic.twitter.com/PZFykJVcO7
कौन होगा आकाशदीप का रिप्लेसमेंट?
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में आकाशदी दीप की जगह लेने के लिए 3 गेंदबाजों का नाम सामने आ रहा है. इन चार गेंदबाजों में नवदीप सैनी, आकाश मधवाल और सिमरनजीत सिंह का नाम सामने आ रहा है. इन सभी गेंदबाजों ने हाल ही में केकेआर के ट्रायल में हिस्ला लिया है, जहां पर हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए इन्हें बुलाया गया था. अब इन्हीं गेंदबाजों में से किसी एक को आकाशदीप के रिप्लेसमेंट के लिए भी चुना जा सकता है.
1 - नवदीप सैनी
नवदीप सैनी आकशदीप के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रिकेट खेला है. सैनी ने आईपीएल में 32 मैचों में 23 विकेट चटका चुके हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन आईपीएल में 3/40 हैं. नवदीप सैन केकेआर के ट्रायल्स में सबसे उम्दा प्रदर्श करने वाले गेंदबाज थे.
2 - आकाश मधवाल
आकाश मधवाल कोलकाता नाइट राइड के लिए आकाशदीप के रिप्लेसमेंट का पहला दूसरा विकल्प हो सकते हैं. वो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले भी आईपीएल खेले चुके हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के ऊपर केकेआर अब दांव लगा सकती है. आकाश ने 17 मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं.
3 - सिमरनजीत सिंह
सिमरजीत सिंह को आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा नहीं गया था. सिमरजीत आईपीएल 2023 और 2024 में चेन्नई सुपर किंग और 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. उनके नाम 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट दर्ज हैं. अब ये आकाशदीप की जगह ले सकते हैं.
????5 BOWLERS ATTEND TRIALS AT KKR CAMP FOR REPLACEMENT OF HARSHIT RANA ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 20, 2026
1. Navdeep Saini.
2. Akash Madhwal.
3. Simranjeet Singh.
4. Sandeep Warrier.
5. KM Asif.
Most likely Navdeep Saini replacing injured Harshit Rana in the squad. pic.twitter.com/N0i8ThJ5Kl
इन दोनों के लिए अलावा संदीप वारियर और केएम आसिफ ने भी ट्रायल दिए थे. वो भी आकाशदीप के रिप्लेसमेंट वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होंगे.आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले और कई टीम को बड़ा झटका लगा है. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स नाथन एलिस, मैथ्यू शॉर्ट और डेवाल ब्रेविस, राजस्थान रॉयल्स के सैम कुरेन बाहर हो चुके हैं. अब केकेआर भी अपने 2 अहम गेंदबाज गंवा चुका है.
आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र. ब्लेसिंग मुजरबानी.
ये भी पढ़ें : 'टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही, कोच हटा दो...' गैरी कर्स्टन ने खोली पाकिस्तान की पोल, टॉक्सिक कल्चर पर बड़ा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
News Nation


















