Responsive Scrollable Menu

सऊदी ने ईरानी डिप्लोमैट्स को निकाला, बोला- आक्रामकता बर्दाश्त नहीं

सऊदी अरब ने ईरान पर अपने यहां लगातार अटैक का आरोप लगाते हुए कई ईरानी राजनयिकों को बाहर निकाल दिया. सऊदी ने तत्काल 24 घंटे में देश को छोड़ने का आदेश दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान की कार्रवाई उसकी संप्रभुता, नागरिक बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करती है.

Continue reading on the app

वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिका के जॉर्डन एंथनी का गोल्ड:60 मीटर की दौड़ 6.41 सेकंड में पूरा किया; नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़ा

ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया में एक नई स्प्रिंट सनसनी उभरकर सामने आई है। अमेरिका के 21 वर्षीय जॉर्डन एंथनी ने वर्ल्ड इंडोर चैम्पियनशिप की 60 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को प्रेरित भी किया। एंथनी ने 6.41 सेकंड का समय निकाला, जो इतिहास का चौथा सबसे तेज समय है। रेस से सिर्फ 36 घंटे पहले उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। पोलैंड पहुंचने के बाद डोप टेस्ट के दौरान एक अधिकारी ने जब खून लिया तो सुई नस में नहीं लगी, बल्कि बाहर लग गई, जिससे उनके हाथ में ब्लड क्लॉट हो गया। वे अपना हाथ ठीक से हिला भी नहीं पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दर्द के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया। नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़कर चुना एथलेटिक्स जॉर्डन एंथनी की कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही पेशेवर एथलेटिक्स में कदम रखा है। इससे पहले वे कॉलेज फुटबॉल में अर्कांसस रेजरबैक्स टीम से खेलते थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एनएफएल का सपना क्यों छोड़ा, तो उन्होंने साफ कहा, ‘क्योंकि यहां कोई मुझे टक्कर मारने के लिए मेरी तरफ नहीं दौड़ रहा है।’ रोमांचक रहा फाइनल, 0.01 सेकंड से चूके अजू रोमांचक फाइनल में कांटे की टक्कर दिखी। जमैका के किशाने थॉम्पसन ने 6.45 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि अमेरिका के ट्रेवॉन ब्रोमेल ने भी 6.45 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। इसका फैसला फोटो फिनिश से हुआ। ब्रिटेन के जेरमायाह अजू महज 0.01 सेकंड से मेडल से चूक गए। ओलिंपिक चैम्पियन लायल्स के साथ ट्रेनिंग एंथनी 100 मीटर के ओलिंपिक चैम्पियन नोआ लायल्स के ट्रेनिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दूसरों की रेस देखता हूं। यह ठीक वैसा ही है जैसे फुटबॉल में हम दूसरी टीम का विश्लेषण करते हैं। ट्रैक एंड फील्ड में कई लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन मैं माइंड गेम पर ध्यान देता हूं। मुझे पता होता है कि सामने वाला क्या अच्छा करता है और क्या नहीं।’ डेब्यू में जीता गोल्ड, अब घरेलू ओलिंपिक पर नजर इस जीत से एंथनी का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने डेब्यू में गोल्ड जीता और इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। मैंने कॉलेज फुटबॉल में ज्यादा दर्शकों के सामने खेला है, लेकिन यहां आकर मैं ज्यादा उत्साहित था। यह मेरे लिए आसान लगा।’ अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में गोल्ड जीतना है। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी बार CSK के लिए IPL खेलने उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! अगले सीजन से डगआउट में बैठेंगे मेंटोर बनकर, किसने जताई संभावना

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके रॉबिन उथप्पा का मानना है कि इस बार का आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा. उन्होंने कहा, "आईपीएल 2026 शायद उनका आखिरी साल होगा पीली जर्सी में. मुझे लगता है कि इस साल वह मेंटर-कम-प्लेयर की भूमिका निभाएंगे."  Sun, 22 Mar 2026 08:02:48 +0530

  Videos
See all

Astrologer Ashok Kharat की 'काली करतूत' | #viralvideo #viralnews #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:13:53+00:00

Israel के रिहायशी इलाके में गिरी मिसाइल | #iranisraelwar #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:14:52+00:00

Hormuz पर Trump की लास्ट वॉर्निंग! | #iranisraelwar #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:13:03+00:00

President Murmu Premanand Maharaj Meeting: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद जी से पूछा सबसे बड़ा सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T04:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers