'अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया', जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान से बातचीत को लेकर कही ये बात
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब 23वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. बीते 22 दिनों में अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमले कर ईरान को बुरी तरह से तबाह कर दिया है. बावजूद इसके ईरान खाड़ी के देशों में स्थित अमेरिकी सेना के ठिकानों और इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. इसके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा है कि अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और उन्होंने अपने लक्ष्य को तय समय से पूरा कर लिया.
राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये बाद मीडिया पर निशाना साधते हुए कही. जिसमें उन्होंने खासतौर पर डेविड सैंगर का जिक्र किया है. ट्रंप ने डेविड सैंगर को लेकर कहा कि, वह गलत दावा कर रहे हैं कि अमेरिका अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ. लेकिन ट्रंप का दावा है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. अमेरिका ने अपने सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि ईरान की लीडरशिप खत्म हो चुकी है, उसकी नौसेना और वायुसेना अब काम की नहीं रही और देश के पास कोई मजबूत सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं बची है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अब ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वह खुद कोई डील नहीं करना चाहते.
US President Donald Trump posts on Truth Social, "The United States has blown Iran off of the map, and yet their lightweight analyst, David Sanger, says that I haven’t met my own goals. Yes I have, and weeks ahead of schedule! Their leadership is gone, their navy and air force… pic.twitter.com/zBRptBZ5m9
— ANI (@ANI) March 21, 2026
न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के राजनीतिक विश्लेषक डेविड सैंगर पर पर जमकर हमला बोला. जिन्होंने दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान में अपने लक्ष्य हासिल नहीं किए हैं. ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि, "अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है और तेहरान बातचीत के लिए तैयार है; हालांकि, उन्हें बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है.
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है, और फिर भी उनके कमजोर विश्लेषक, डेविड सैंगर कहते हैं कि मैंने अपने लक्ष्य हासिल नहीं किए हैं. जी हां, मैंने किए हैं, और तय समय से कई हफ्ते पहले! उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है, उनकी नौसेना और वायु सेना खत्म हो चुकी है, उनके पास कोई रक्षा नहीं है, और वे समझौता करना चाहते हैं. मैं नहीं! हम तय समय से कई हफ्ते आगे हैं. ठीक वैसे ही जैसे मेरे चुनाव प्रचार में उनकी अक्षमता रही है, नाकाम न्यूयॉर्क टाइम्स हमेशा गलत खबरें देता है!"
IPL 2026: पंजाब किंग्स क्यों नहीं जीत पाई अब तक आईपीएल की ट्रॉफी, 18 सालों में लगातार दोहराई एक ही गलती
IPL 2026: आज से ठीक 6 दिन बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. 28 मार्च को इंडिनय प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आरसीबी और हैदराबाद की टक्कर होने वाली है. इस सीजन में आईपीएल 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स पर भी सभी की नजरें रहने वाली है. पंजाब की टीम ने को आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था. अब इस सीजन पंजाब की टीम एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए उतरेगी.
पंजाब किंग्स क्यों नहीं उठा पाई अब तक ट्रॉफी
पंजाब किंग्स (punjab-kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर और उनके कोच अनिल कुंबले चाहेंगे कि वो इस बार ट्रॉफी पर कब्जा करें. अगर ऐसा होता है तो पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में अपनी पहली ट्रॉफी उठा सकती है. पंजाब की टीम आईपीएल के पहले सीजन से लगातार खेल रही है. पंजाब किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2008 से हुई थी.
प्रीति जिंटा को इस बार होगी ट्रॉफी की आस
इस टीम के मालिकों की बात करें तो उसमें प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन, करण पॉल, पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय जैसे स्टार्स का नाम है. अब ये सभी भी चाहते होंगे कि पंजाब किंग्स की टीम, जिसका पहले ना किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था, वो भी एक आईपीएल ट्रॉफी तो कम से कम अपने नाम कर ले. लेकिन उससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (irfan pathan) ने पंजाब किंग्स को लेकर बड़ी बात बोली है.
Started as a word…
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 21, 2026
Became his legacy! ???????? pic.twitter.com/T2DvsHVBhB
पंजाब किंग्स की असफलता पर क्या बोले इरफान
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पंजाब किंग्स के अब तक कभी भी आईपीएल के ट्रॉफी नहीं जीत पाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वो वजह बता दी है, जिसकी वहज से पंजाब की टीम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. आपको बता दें कि इरफान पठना भी पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में वो टीम के अंदर की भी जानकारी रखते हैं.
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा, 'मैं पंजाब किंग्स की असफलता की बात करूं तो वहां डिसीजन मेकिंग में तालमेल की कमी नजर आती थी. उन्होंने 18 साल में कुल 12 कप्तान बदले, इसका मतबल स्टेविलिटी होने चाहिए लीडरशिप में वो नजर नहीं आई. हर मैच में दवाब रहता है तो खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे. पंजाब के साथ ये मसला रहा है'.
पठान ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'हमने आईपीएल 2008 में अच्छा किया था. इसके बाद आईपीएल 2009 साउथ अफ्रीका में गया. तब युवराज सिंह कप्तान थे. उन्होंने अगले ही साल कप्तान बदल दिया, जबकि हमने पहले साल सेमीफाइनल खेला, लीडरशिप वहीं होनी चाहिए थी. कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ क्रिकेट बैकग्राउंड से नहीं आने वाले मलिकों में भी तालमेल की कमी नजर आई'.
Unclear decision-making?
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 21, 2026
12 captains changed.
Players under pressure? ????@IrfanPathan dissects the key flaws that have held @PunjabKingsIPL back in TATA IPL history! ????#TATAIPL 2026 ???? #RCBvSRH | SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/4OM46g0rxz
पंजाब किंग्स का आईपीएल में कैसा रहा सफल
पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ 2 बार फाइनल खेला है. उन्होंने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल खेला था और वो हार गए थे. तब टीम का नाम किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था. इसके बाद साल 2025 में श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था.
आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
- कुल मैच: 262
- जीते: 122
- हारे: 140
- नो रिजल्ट: 1
- विनिंग प्रतिशत: 46.3%
ये भी पढ़ें : बौखलाया पाकिस्तान! दासुन शनाका ने PSL से नाम लिया वापस, IPL में खेले तो लेगा बड़ा एक्शन, जानिए देगा क्या सजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)




