Responsive Scrollable Menu

Gujarat: चेटी चांद पर भूपेंद्र पटेल ने सिंधी समाज को दी शुभकामनाएं, झूलेलाल शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Gujarat: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिंधी समुदाय को पावन पर्व Cheti Chand की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को शुभारंभ किया. कार्यक्रम अहमदबाद के नरोड़ा पाटिया इलाके में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे.  

सीएम ने सिंधी समाज के उल्लेखनीय योगदान को याद किया

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चेटी चांद दरिया देव की अराधना का पवित्र पर्व है. ये चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर का प्रतीक है. सीएम ने सिंधी समुदाय की मेहनत, साहस और उनकी उद्यमशीलता की सराहना की. सीएम ने कहा कि इस समुदाय ने उद्योग और व्यापार के साथ-साथ कई सारे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान किया है.  

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेें- ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गुजरात सरकार प्रतिबद्ध, केंद्र सरकार के साथ किया बड़ा समझौता

सीएम बोले- सिंधी समाज की राज्य के विकास में एक्टिव भूमिका 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंध से विस्थापित होकर गुजरात आए इन लोगों ने गुजरात को ही अपनी कर्मभूमित माना है. अपनी भाषा और संस्कृति को संजोते हुए सिंधी समाज ने राज्य के विकास में एक्टिव भूमिका निभाई है. ये एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है. 

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेें- Gujarat Govt: गुजरात की हर विधानसभा में चलेगी एक बस, गुजरात सीएम ने 182 बसों को दिखाई हरी झंडी

लोगों से इन पहलों में पार्टिसिपेट करने की अपील 

सीएम ने युवाओं से ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों से जुड़कर अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई कैच द रेन, एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छ भारत जैसी पहलों में एक्टिव रूप से पार्टिसिपेट करने की अपील की. 

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ेें- Gujarat Govt: टूरिज्म को डेवलप करने के लिए लगातार काम कर रहे भूपेंद्र पटेल, सड़कों को चौड़ा और मजबूत करेगी सरकार

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे शामिल

सीएम के साथ-साथ इस खास अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों, संत-महंत और बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे. ये आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है. 

 

Continue reading on the app

ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला, रेडियोएक्टिव रिसाव की खबर नहीं

तेहरान, 21 मार्च (आईएएनएस)। इस्लामिक रिपब्लिक के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ने दावा किया है कि संयुक्त अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर शनिवार सुबह हमला किया। स्थानीय मीडिया एजेंसी ने संगठन के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

तसनीम न्यूज एजेंसी के एक बयान में संगठन ने कहा, “यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायली शासन ने नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स को शनिवार सुबह निशाना बनाया।” इसमें यह भी कहा गया कि सेंट्रल ईरान के इलाके में “रेडियोएक्टिव (खतरनाक परमाणु) रिसाव होने की कोई खबर नहीं है।”

रिपोर्ट के मुताबिक इससे पास रहने वाले लोगों को नुकसान नहीं है। यूएस-इजरायल सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद ही नतांज पर हमले की खबर आई थी। 3 मार्च को इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने पुष्टि की कि ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी में प्रवेश द्वार के पास मौजूद इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

इजरायल की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह बयान आया है। पिछले दो दिनों की सैटेलाइट तस्वीरों में यूएस-इजरायली बमबारी अभियान के दौरान हुए नुकसान को साफ तौर पर दिखाया गया था। परमाणु कार्यक्रमों पर नजर रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स को हुए नुकसान की पुष्टि की थी।

एजेंसी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया, ताजा सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर, आईएईए अब ईरान के अंडरग्राउंड नतांज फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट (एफईपी) की एंट्रेंस बिल्डिंग्स (प्रवेश द्वार वाली इमारत) को हुए कुछ हालिया नुकसान की पुष्टि करती है; इससे कोई खतरा नहीं है और एफईपी पर कोई और असर नहीं देखा गया है, जिसे जून की लड़ाई में बहुत नुकसान हुआ था।

नतांज फैसिलिटी जून में इजरायल और ईरान के बीच पिछले 12-दिन के युद्ध में मुख्य टारगेट में से एक थी, जिसमें यूएस भी आखिरकार शामिल हो गया था। एजेंसी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने दावा किया था कि यूएस-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के किसी परमाणु केंद्र को फिलहाल नुकसान पहुंचने के संकेत नहीं मिले हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने दुनिया से अत्यधिक संयम बरतने की अपील भी की थी। आईएईए प्रमुख ने स्पष्ट किया था कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट, तेहरान रिसर्च रिएक्टर और अन्य ईंधन केंद्रों पर किसी हमले या क्षति की सूचना नहीं मिली थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya का Success Mantra: '12 चक्कर के लिए बोला तो 15 दौड़ा, यहीं से बदली मेरी किस्मत'

भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर की थी और कड़ी मेहनत तथा अतिरिक्त प्रयासों से उन्हें कामयाबी मिली। रणजी ट्रॉफी में 2013 में पदार्पण के बाद 2015 में इंडियन प्रीमियर लीग में कदम रखने वाले पंड्या 2024 और 2026 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे।

बत्तीस बरस के पंड्या ने मुंबई इंडियंस के एक प्रचार कार्यक्रम में कहा ,‘‘ मैं खालिस बल्लेबाज था। मुझे बस एक बात पता थी कि अगर मैदान के 12 चक्कर लगाने को कहा गया है तो मैने 15 लगाये। वहीं पर किसी ने मुझे देखा और एक साल बाद मैने रणजी ट्रॉफी खेला।’’

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ रणजी खेलने के दौरान मुंबई इंडियंस की प्रतिभा तलाश टीम मुझे देखने नहीं आई थी लेकिन उन्हें यह अहसास हुआ कि मुझमें कुछ खास है। इससे पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की प्रतिभा तलाश टीम कितनी जबर्दस्त है और क्या कर सकती है।’’

पंड्या ने कहा ,‘‘ मुझे बिल्कूल पता नहीं था कि शरीर का ध्यान कैसे रखना है। मुझे पता था कि मेहनत कैसे करनी है। दुनिया ऊपर से नीचे हो जाये लेकिन मेरा भरोसा हमेशा से कड़ी मेहनत में था। मैं युवाओं से हमेशा यही कहता हूं।

Mon, 23 Mar 2026 14:44:10 +0530

  Videos
See all

World News Live : ईरान के बाद, पाक का फाइनल हिसाब होगा ! Iran | Pakistan | USA | Israel | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:15+00:00

फायर ट्रक से टकराया विमान, दो पायलटों की मौत [Air Canada Express plane hits ground vehicle] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:51+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Israel के सामने आई नई टेंशन ! #shorts #israel #ytshorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:01+00:00

Bengal Election News: Suvendu-Mamta होंगे आमने-सामने ! #suvenduadhikari #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers