अगर अमेरिका हम पर हमला करता है तो हम भारत पर जहां चाहे वहां हमला कर सकते हैं: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी शो में अपनी शर्मिंदगी को बचाने के लिए भारत पर हमले की बात कही है; उन्होंने बेहद अटपटा सा बयान दिया है।
पाकिस्तान के एबीएन न्यूज में एंकर के सवालों का जवाब देते हुए गीदड़भभकी की। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके बासित ने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले को लेकर शेखी बघारी।
अब्दुल बासित ने एबीएन न्यूज के साथ टीवी डिबेट में कहा, मान लीजिए, ईरान में हालात खराब हो जाते हैं। इजरायल हमारे पड़ोस में आकर बैठ जाता है। ऐसे हालात बन जाते हैं कि जहां अमेरिका भी हमारे न्यूक्लियर प्रोग्राम को बुरी नजर से देखता है, या फिर हमारे परमाणु क्षमता को तबाह करने की कोशिश करता है, जो नामुमकिन।
आगे बोले, लेकिन, मैं सबसे बुरे हालात की बात कर रहा हूं, जो कि नामुमकिन है, क्योंकि पाकिस्तान की इतनी क्षमता है कि वह अपनी रक्षा कर सके। लेकिन, अगर कोई ऐसे हालात बन जाते हैं कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया… हमारे न्यूक्लियर रेंज में अमेरिका नहीं है, हम क्षेत्रीय इलाकों में उनके अड्डों पर भी नहीं पहुंच सकते या हम इजरायल पर भी हमला नहीं कर सकते, तो हमारे लिए क्या रास्ता होगा।
फिर अटपटा सा बयान दिया। बोले, हमने तो देखिए, और कुछ नहीं करना। अगर हमारी रेंज अमेरिका तक न भी हुई और हम पर तो किसी ने बुरी नजर डाली, तो हमें तो बिना सोचे समझे भारत पर हमला कर देना है। मुंबई पर कर देना है, नई दिल्ली पर कर देना है। हमें तो छोड़ना नहीं है। देखी जाएगी, जो कुछ बाद में होता है। हमारे पास और कोई रास्ता नहीं होगा, अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, जो कि नामुमकिन है। तो ये बात जान लेनी चाहिए दुनिया को कि अगर हम पर किसी ने बुनी निगाह डाली, तो हम जवाब दिए बिना पीछे नहीं हटेंगे।
अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि भारत भी ऐसा नहीं चाहेगा और न हम ऐसी कोई स्थिति चाहते हैं। हम चाहेंगे कि वे हमें मैली आंखों से न देखें।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इलाज के बाद पहली बार पब्लिक के सामने आए सलीम खान, ईद पर सलमान ने फैंस को दी ईदी
ईद के खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को खास तोहफा दिया. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर हजारों फैंस का अभिवादन किया. खास बात यह है कि उनके साथ उपने पिता सलीम खान भी नजर आए. दरअसल इलाज करवाने के बाद पहली बार वह पब्लिकली नजर आए हैं.
जैसे ही सलमान बालकनी में नजर आए, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और माहौल ‘भाईजान’ के नारों से गूंज उठा.
सुबह से ही जुटने लगी थी भीड़
ईद के दिन सुबह से ही सलमान खान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था. हर कोई अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था. जैसे ही सलमान खान बालकनी में आए, लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस खास पल को कैद करना शुरू कर दिया.
सलीम खान की मौजूदगी बनी खास
इस बार की ईद और भी खास रही क्योंकि सलमान खान के पिता सलीम खान भी बालकनी में नजर आए. हाल ही में तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती रहे सलीम खान को छुट्टी मिलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. वे व्हीलचेयर पर दिखाई दिए, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने फैंस को राहत और खुशी दोनों दी.
Eid: Salim Khan makes first public appearance post hospital discharge, greets fans with son Salman Khan
— ANI Digital (@ani_digital) March 21, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/AMI9I70QlY#SalimKhan #SalmanKhan #Bollywood #Eid pic.twitter.com/sJj0vBx64y
पूरा खान परिवार आया नजर
इस खास मौके पर सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान, अरबाज खान और बहन अर्पिता खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर फैंस का अभिवादन किया और ईद की शुभकामनाएं दीं. परिवार के चेहरों पर दिख रही खुशी ने माहौल को और भी खास बना दिया.
फैंस के लिए बना यादगार पल
सलमान खान के दीदार के बाद फैंस की खुशी देखते ही बन रही थी. सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिख रहे हैं कि 'अब हमारी ईद पूरी हुई.' कई फैंस ने इसे 'सबसे बेहतरीन ईद' बताया, तो कुछ ने सलमान के अंदाज को ‘स्वैग वाला ईद सेलिब्रेशन’ कहा.
मुश्किल वक्त के बाद खुशियों की वापसी
पिछले कुछ दिनों में खान परिवार के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा था, खासकर सलीम खान की तबीयत को लेकर। ऐसे में ईद के मौके पर पूरे परिवार को एक साथ मुस्कुराते देख फैंस को भी सुकून मिला.
इस तरह एक बार फिर सलमान खान ने अपनी परंपरा निभाते हुए फैंस के दिल जीत लिए और ईद के इस त्योहार को और भी यादगार बना दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)






