Curry Leaves Benefits: खाने का ज़ायका ही नहीं बदलता करी पत्ता, सेहत को देता है 6 बड़े फायदे
Curry Leaves Benefits: भारतीय रसोई में तड़के की खुशबू अगर सबसे ज्यादा किसी चीज़ से आती है, तो वह है करी पत्ता। दाल, सब्जी या साउथ इंडियन डिश करी पत्ता हर खाने में अलग ही स्वाद और सुगंध जोड़ देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा पत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है?
आयुर्वेद में करी पत्ते को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में करी पत्ता शामिल करते हैं, तो आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
करी पत्ता सेवन के 6 बड़े फायदे
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
करी पत्ता पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। रोजाना सुबह खाली पेट कुछ करी पत्ते चबाने से पेट स्वस्थ रहता है।
वजन घटाने में मददगार
करी पत्ते में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर
Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल
Kneaded Dough Overnight: रात का गुंथा आटा सुबह इस्तेमाल करते हैं? हो सकती हैं ये परेशानियां
Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक
डायबिटीज कंट्रोल में सहायक
करी पत्ता ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है।
बालों के लिए वरदान
करी पत्ते का सेवन बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। यह बालों का झड़ना कम करता है और समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
करी पत्ता विटामिन A से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में सहायक है। यह आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Aloo patties: टेस्टी स्नैक आलू पेटिस सब करेंगे पसंद, खास मौकों के लिए घर पर इस तरह बनाएं
Aloo patties: घर में मेहमान आने वाले हों या शाम की चाय के साथ कुछ खास खाने का मन हो, तो आलू पेटिस एक ऐसा स्नैक है जो हर किसी को पसंद आता है। बाहर की बेकरी जैसा स्वाद अब आप घर पर ही आसानी से पा सकते हैं—वो भी कम खर्च और ज्यादा हेल्दी तरीके से।
खास बात यह है कि आलू पेटिस बनाना जितना आसान है, उतना ही यह स्वाद में लाजवाब होता है। कुरकुरी परत और अंदर से सॉफ्ट, मसालेदार आलू की फिलिंग इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
आलू पेटिस बनाने के लिए सामग्री
- उबले हुए आलू - 4-5 (मध्यम आकार)
- ब्रेड स्लाइस - 6-7
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
- अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
- धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- चाट मसाला - 1/2 चम्मच
- कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून
- तेल - तलने के लिए
आलू पेटिस बनाने का तरीका
स्वादिष्ट आलू पेटिस एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह आपकी पेटिस की स्वादिष्ट फिलिंग तैयार है।
ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और हल्का पानी लगाकर उसे नरम करें। अब ब्रेड को हथेली पर रखकर हल्का दबाएं ताकि वह फ्लैट हो जाए। इसमें तैयार आलू की फिलिंग रखें और पेटिस का आकार दें।
एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें। अब तैयार पेटिस को इस घोल में डुबोकर हल्की कोटिंग दें। इससे पेटिस तलने पर ज्यादा क्रिस्पी बनती है।
हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर
Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल
Kneaded Dough Overnight: रात का गुंथा आटा सुबह इस्तेमाल करते हैं? हो सकती हैं ये परेशानियां
Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक
कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पेटिस को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना पेटिस बाहर से जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है।
गरमा-गरम आलू पेटिस को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। पेटिस को और हेल्दी बनाने के लिए आप इन्हें शेलो फ्राई या एयर फ्राई भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















