Responsive Scrollable Menu

RBSE 10th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट? सामने आया ये बड़ा अपडेट, ऐसे कर सकेंगे चेक मार्कशीट

RBSE 10th Result 2026 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. बोर्ड की एक अहम बैठक में रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर फैसला होने वाला है, जिसके बाद कभी भी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल राजस्थान बोर्ड इतिहास रचते हुए मार्च महीने में ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. अब तक RBSE के नतीजे आमतौर पर मई में घोषित किए जाते थे, लेकिन इस बार प्रक्रिया को तेज करते हुए पहले ही परिणाम जारी करने की योजना बनाई गई है.

क्या 23 मार्च को आएगा रिजल्ट?

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी हो सकता है. हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले 20 मार्च को भी संभावित तारीख माना गया था. मगर उस दिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ था.  माना जा रहा है कि बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही तारीख और समय की घोषणा की जाएगी. संभावना है कि आज शाम तक रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी जाए.

कैसे चेक करें RBSE 10th Result 2026?

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर 'RBSE 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें. रोल नंबर दर्ज करें. सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. जल्द ही 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: अलवर जिले में बनेगा नया रीको इंडस्ट्रियल एरिया, औद्योगिक विकास को मिलने वाली है रफ्तार

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 23 March 2026: आज है चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 23 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय,  सूर्योस्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं आज यानी 23 मार्च 2026, सोमवार का पंचांग क्या होगा. 

आज का पंचांग तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

  • आज की तारीख- 23 मार्च 2026 
  • वार- सोमवार 
  • तिथि- चैत्र शुक्ल पंचमी शाम 06 बजकर 38 मिनट तक है उसके बाद षष्ठी तिथि होगी 
  • नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र साम 08 बजकर 49 मिनट तक है उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होगा. 
  • योग- विष्कुंभ योग और प्रीति योग
  • करण- बव, बालव और तैतिल करण
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा 
  • दिशा शूल उपाय- मसूर दाल खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 24 पर हुआ है.
सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 28 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 23 मार्च सुबह 09.14 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 23 मार्च को शाम 11.21 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04.54 मिनट से 05.42 मिनट तक.
अमृत काल- शाम 06.35 बजे से शाम 08.04 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 मिनट से 12.57 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.33 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 02.03 मिनट से दोपहर 03.34 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.57 मिनट से दोपहर 01.45 मिनट तक और दोपहर 03.22 और शाम 04.10 बजे तक.

व्रत- चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, मां स्कंदमाता की पूजा

आपका दिन मंगलमय हो.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चैत्र नवरात्र का चौथा दिन आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अब इस देश में भी दिखाए जाएंगे आईपीएल के मैच, सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला

Bangladesh ban IPL: मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश की सरकार ने इस टूर्नामेंट के प्रसारण पर बैन लगा दिया था लेकिन अब इस फैसले को पलटा जा सकता है. Mon, 23 Mar 2026 11:43:38 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran War Big Breaking LIVE: ईरान ने निकाला 'ब्रह्मास्त्र'! | Trump | Khamenei |Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:45:28+00:00

Hezbollah vs Israel: हिजबुल्लाह का बड़ा प्रहार! #shorts #middleeastcrisis #hezbollah #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:38:42+00:00

IDF vs Hezbollah: इजरायली सेना का भीषण प्रहार| #shorts #lebanonattack #middleeastwar #idfattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:42:32+00:00

Khorramabad Attack News: ईरान का खुरमाबाद दहला! #shorts #iranisraelwar #missilestrike #warnewstoday #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T06:44:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers