Responsive Scrollable Menu

Aloo patties: टेस्टी स्नैक आलू पेटिस सब करेंगे पसंद, खास मौकों के लिए घर पर इस तरह बनाएं

Aloo patties: घर में मेहमान आने वाले हों या शाम की चाय के साथ कुछ खास खाने का मन हो, तो आलू पेटिस एक ऐसा स्नैक है जो हर किसी को पसंद आता है। बाहर की बेकरी जैसा स्वाद अब आप घर पर ही आसानी से पा सकते हैं—वो भी कम खर्च और ज्यादा हेल्दी तरीके से।

खास बात यह है कि आलू पेटिस बनाना जितना आसान है, उतना ही यह स्वाद में लाजवाब होता है। कुरकुरी परत और अंदर से सॉफ्ट, मसालेदार आलू की फिलिंग इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

आलू पेटिस बनाने के लिए सामग्री

  • उबले हुए आलू - 4-5 (मध्यम आकार)
  • ब्रेड स्लाइस - 6-7
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून
  • तेल - तलने के लिए

आलू पेटिस बनाने का तरीका

स्वादिष्ट आलू पेटिस एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। यह आपकी पेटिस की स्वादिष्ट फिलिंग तैयार है।

ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और हल्का पानी लगाकर उसे नरम करें। अब ब्रेड को हथेली पर रखकर हल्का दबाएं ताकि वह फ्लैट हो जाए। इसमें तैयार आलू की फिलिंग रखें और पेटिस का आकार दें।

एक बाउल में कॉर्नफ्लोर और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें। अब तैयार पेटिस को इस घोल में डुबोकर हल्की कोटिंग दें। इससे पेटिस तलने पर ज्यादा क्रिस्पी बनती है।

हरे या काले अंगूर: सेहत के लिए कौन हैं ज्यादा फायदेमंद? कब इन्हें खाना बेहतर

Indoor Plants: गर्मी में 5 इनडोर प्लांट्स घर को रखेंगे कूल! इस तरीके से लगाकर करें देखभाल

Kneaded Dough Overnight: रात का गुंथा आटा सुबह इस्तेमाल करते हैं? हो सकती हैं ये परेशानियां

Masala Khakhra: शाम की चाय का मज़ा बढ़ाएगा मसाला खाखरा, इस तरह बनाएं कुरकुरा गुजराती स्नैक

कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पेटिस को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना पेटिस बाहर से जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है।

गरमा-गरम आलू पेटिस को टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से चाट मसाला छिड़ककर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। पेटिस को और हेल्दी बनाने के लिए आप इन्हें शेलो फ्राई या एयर फ्राई भी कर सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

जेड ब्लैक के सब शुभ होगा अभियान में एमएस धोनी ने दिया उम्मीद का संदेश

MS Dhoni Zed Black Campaign: जिस देश में क्रिकेट और आस्था लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहां ज़ेड ब्लैक ने एमएस धोनी के साथ सब शुभ होगा अभियान लॉन्च किया है. अभियान की खास बात यह है कि इन उत्पादों की पैकेजिंग पर भी एमएस धोनी नजर आएंगे. ब्रांड इस कैंपेन को देशभर में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और अपने व्यापक रिटेल नेटवर्क के जरिए बड़े स्तर पर दिखाएगा.

The post जेड ब्लैक के सब शुभ होगा अभियान में एमएस धोनी ने दिया उम्मीद का संदेश appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोई टूर्नामेंट से बाहर, किसी का हो रहा इंतजार, परेशानियों से घिरीं ये 9 टीमें

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले कम से कम 5 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा असर कोलकाता नाइट राइडर्स पर पड़ा है. सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जिसके सभी खिलाड़ी टूर्नांमेंट की शुरुआत से उपलब्ध हैं. Sat, 21 Mar 2026 23:52:42 +0530

  Videos
See all

Faiz Khan ने कहा- विश्व के मॉल बंद हैं और हम Dhurandhar मूवी देख रहे हैं #dhurandhar #faizkhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T19:48:00+00:00

Iran Fires Missiles at UK-US Diego Garcia Base | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:39+00:00

Iran launches ballistic missiles at crucial UK-US base | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:20+00:00

Viral News: शादी होते ही दुल्हन फरार, फेरों के बाद जो हुआ देख कर उड़ जाएंगे होश! Top News | Dulhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers