Responsive Scrollable Menu

संजू सैमसन को कप्तान न बनाकर क्या CSK ने कर दी है गलती? जानिए ऋतुराज गायकवाड से कितने बेहतर हैं आंकड़े

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मजबूती से वापसी करना चाहेगी. पिछला सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा था, जिसमें अंक तालिका में 10वें पायदना पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदाई ली थी. CSK ने ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड पर ही भरोसा जताया है. ऐसे में कई फैंस के जहन में सवाल आ रहे होंगे कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स ने गायकवाड को कप्तान बनाए रखने के फैसले में गलती कर दी है? तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको गायकवाड और संजू के कैप्टेंसी रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं...

संजू सैमसन के कैप्टेंसी रिकॉर्ड

संजू सैमसन न केवल आईपीएल के सबसे शानदार बल्लेबाजों और विकेटकीपरों में से एक हैं बल्कि वह एक अनुभवी कप्तान भी हैं. साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पहली बार कप्तानी सौंपी थी. सैमसन ने 67 IPL मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से 33 में जीत और 32 में हार का सामना करना पड़ा है. उनका बतौर कप्तान सबसे बेहतरीन सीजन साल 2022 में आया था जहां उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने इतिहास का दूसरा फाइनल खेला. संजू का विनिंग परसेंटेज 52 प्रतिशत से ज्यादा है जो उन्हें लीग के सफल कप्तानों की लिस्ट में शामिल कर देता है.

ऋतुराज गायकवाड़ के कैप्टेंसी रिकॉर्ड

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड को फुल टाइम कैप्टन नियुक्त किया था. गायकवाड ने अब तक कुल 19 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में जीत दिलाई है, जबकि 11 मैचों में CSK को हार का सामना करना पड़ा है. गायकवाड का विनिंग प्रतिशत 42.1 है.

गायकवाड की कैप्टेंसी में चेन्नई ने अब तक प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं किया है और पिछले सीजन तो टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी. हालांकि, पिछले सीजन गायकवाड चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और फिर एमएस धोनी ने टीम की कमान संभाली थी.

संजू सैमसन VS ऋतुराज गायकवाड किसके कैप्टेंसी रिकॉर्ड बेहतर?

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड की कैप्टेंसी रिकॉर्ड्स की तुलना करने पर साफ पता चलता है कि संजू का पलड़ा भारी है. न केवल संजू ने ज्यादा मैचों में कमान संभाली है, बल्कि उनका विनिंग प्रतिशत भी गायकवाड से बेहतर है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने गायकवाड पर भरोसा जताया है. नतीजन, IPL 2026 में ऋतुराज CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड

एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश चौधरी, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), खलील अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अमन खान, जैक फॉल्क्स, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी, नाथन एलिस ( पूरे आईपीएल से बाहर), मैथ्यू शॉर्ट (आईपीएल के पहले चरण से बाहर).

IPL 2026 में ऐसा है CSK का पूरा शेड्यूल

क्रमांक तारीख दिन मैच स्थान समय
1 30 मार्च 2026 सोमवार Rajasthan Royals vs CSK Barsapara Cricket Stadium, गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
2 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार CSK vs Punjab Kings M. A. Chidambaram Stadium, चेन्नई शाम 7:30 बजे
3 5 अप्रैल 2026 रविवार Royal Challengers Bengaluru vs CSK M. Chinnaswamy Stadium, बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
4 11 अप्रैल 2026 शनिवार CSK vs Delhi Capitals M. A. Chidambaram Stadium, चेन्नई शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के शुरू होने से सामने आ गई मुंबई इंडियंस की ऐसी कमजोरी, जिसपर विपक्षी टीमें करना चाहेंगी वार

Continue reading on the app

  Sports

'पाकिस्तान आकर मत खेलो वरना...', सुपर लीग खेलने वाले कई विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PSL पर गहराया संकट

पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च को होने वाली है। PSL शुरू होने से पहले इस लीग में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को धमकी मिली है। धमकी के बाद टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। Mon, 23 Mar 2026 19:49:14 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan Debate : Arzoo Kazmi ने डिबेट में लगा दी सरेआम पाकिस्तान की क्लास ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:36:55+00:00

Delhi Assembly में Ashish Sood ने Palam आग कांड पर AAP नेताओं के परखच्चे उड़ा दिए ! | BJP | Saurabh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:36:46+00:00

Halla Bol: Iran बोला – कोई बातचीत नहीं, Israel से Benny Binyamin की प्रतिक्रिया | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:35:46+00:00

ओवैसी ने बंगाल में इस वजह से किया Humayun kabir से गठबंधन ! CM Mamata Owaisi Humayun Kabir Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:43:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers