Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 से पहले Shreyas Iyer ने अपनाया नया फार्मूला, बोले- मेरी नजर ट्रॉफी पर है

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ‘‘नज़र ट्रॉफी पर है’’ और उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा, ‘‘यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य गेम खेलते हुए बिताते हैं। मैचों के लिए रणनीति आमतौर पर मैच से एक या दो दिन पहले बनती है, लेकिन मैदान के बाहर यह मजबूत रिश्ता हमें आखिर में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करता है।’’ पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगा। अय्यर को उनके प्रशंसकों ने ‘सरपंच साहब’ का उपनाम दिया है और वह जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमसे काफी उम्मीद की जा रही है जो अच्छा भी है। मुझे चुनौती पसंद है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी हम मैदान में उतरें, हमें जीतना होगा। मेरी नज़र ट्रॉफी पर है।’’

अय्यर को हाल के दिनों में चोटों से भी जूझना पड़ा लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चोट के बाद वापसी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था और उसे वापस पाने में काफी मेहनत लगी। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है और मैं पूरी तरह फिट होकर टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वापस आया हूं।

Continue reading on the app

वियतनाम जैसी होगी अमेरिका की हालत? क्या है 'फाइव ओ 'क्लॉक फॉलीज', जिसका जिक्र कर ईरान ने घेरा

Iran US War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने मौजूदा पश्चिम एशिया जंग की तुलना वियतनाम युद्ध से करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता आज भी वही पुरानी गलती दोहरा रहे हैं.

The post वियतनाम जैसी होगी अमेरिका की हालत? क्या है 'फाइव ओ 'क्लॉक फॉलीज', जिसका जिक्र कर ईरान ने घेरा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मां ने जूते खरीदने के लिए बेचे गहने, बेटे ने ईशान किशन को चटाई धूल

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, लिविंगस्टन, हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं लेकिन इस टीम में एक ऐसा गेंदबाज भी है जो टीम को अकेले मैच जिता सकता है. इस खिलाड़ी की मां ने अपने गहने बेचकर बेटे को क्रिकेटर बनाया है. Mon, 23 Mar 2026 13:19:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran ने America की दादागिरी निकाल दी! । #iran #america #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:40:01+00:00

Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क में कनाडा का प्लेन क्रैश| #shorts #planecrash #canadanews #newyork #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:38:47+00:00

Dhurander मूवी को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बयान #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:39:12+00:00

News Ki Pathshala | युद्ध के बीच PM मोदी की डिप्लोमेसी ! | #war #news #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T08:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers