Responsive Scrollable Menu

एईएन (मुख्य) परीक्षा-2024 कल से:अजमेर व जयपुर में बनाए 66 सेंटर्स, साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 व 23 मार्च को प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा। आयोग ने प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। यह परीक्षा कुल 1036 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अजमेर में 25 और जयपुर में 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 16 हजार 872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें अजमेर में 6024 और जयपुर में 10 हजार 848 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा आरंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स (जी टूसी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक का चयन कर सम्बन्धित सम्बन्धित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहचान के लिए नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर भी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो ही चस्पा करना होगा। साइंटिफिक कैलकुलेटर और जेल पेन ले जा सकेंगे आयोग सचिव ने बताया कि अभियांत्रिकी विषयों के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित नॉन-प्रोग्रामेबल साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जेल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।

Continue reading on the app

प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, प्रोड्यूसर भी हैं ये 6 एक्ट्रेस, अपनी पसंद की फिल्मों पर लगाती हैं बड़ा दांव

हिंदी सिनेमा की कई टॉप एक्ट्रेस अब सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फिल्ममेकिंग की कमान संभालकर इंडस्ट्री की दिशा बदल रही हैं. आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न केवल खुद को मजबूत किया है, बल्कि नए टैलेंट और लीक से हटकर कहानियों को भी मंच दिया है. इस लिस्ट में कई हीरोइनों के नाम शामिल हैं, जो प्रोड्यूसर बनकर अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी की जगह सरफराज खान को मौका, इरफान पठान ने चुनी CSK की बेस्ट-11, जानें किसे-किसे दी जगह?

Irfan Pathan picks csk best-11 for ipl 2026: इरफान पठान ने आईपीएल 2026 के लिए चुनी चेन्नई सुपर किंग्स की अपनी बेस्ट-11 में एमएस धोनी को जगह न देकर फैंस को चौंका दिया है. इस पूर्व ऑलराउंडर ने धोनी की जगह नंबर-6 पर सरफराज खान को उतारने की बात कही. इरफान का मानना है कि अगर धोनी बैटिंग में अधिक जिम्मेदारी उठाते हैं तो सीएसके को फायदा मिलेगा. Sat, 21 Mar 2026 12:01:39 +0530

  Videos
See all

Farsa Wale Baba Murder Case: 'फरसा वाले बाबा' के मर्डर के बाद ब्रज में मचा भयंकर बवाल! | Mathura #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T05:43:40+00:00

Mathura News : मथुरा की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान..CM योगी ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T06:14:48+00:00

क्या AI छोटी नौकरियां खत्म कर देगा? [ Is the Entry-Level Job Dying?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T06:00:01+00:00

Iran America War : अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला? Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T05:50:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers