Responsive Scrollable Menu

दिल्ली, लद्दाख और अंडमान के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब तीन केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों (LG) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर अलग-अलग मुलाकात की। इस बैठक में दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: Haryana Congress Crisis | हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी हलचल! राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस-वोटिंग' के आरोप में एक और विधायक को नोटिस

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ पीएमओ ने एक और पोस्ट में कहा, ‘‘अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। लद्दाख में स्थानांतरित होने से पहले सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल थे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उपराज्यपालों की प्रधानमंत्री के साथ यह बैठक प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा साझा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे, लद्दाख में विकास कार्यों और अंडमान-निकोबार में सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा हुई होगी। इन मुलाकातों ने दिल्ली और लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। 

Continue reading on the app

Haryana Congress Crisis | हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी हलचल! राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस-वोटिंग' के आरोप में एक और विधायक को नोटिस

हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह और अनुशासनात्मक कार्रवाई का दौर तेज हो गया है। पार्टी ने शुक्रवार को रतिया से विधायक जरनैल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर राज्यसभा चुनाव के दौरान 'क्रॉस-वोटिंग' और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है।

क्या है मामला?

कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने यह नोटिस जारी किया है। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक और सदस्य सचिव रोहित जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। इससे पहले, पार्टी ने राज्य के चार अन्य विधायकों—शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेणु बाला (सधौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना) और मोहम्मद इसराइल (हथीन)- को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए थे। पार्टी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को हुए चुनाव के दौरान जरनैल सिंह ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिसके चलते उनका वोट अमान्य हो गया। संशोधित नोटिस में यह भी कहा गया है कि सिंह ने जानबूझकर कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध के बजाय किसी अन्य उम्मीदवार का समर्थन किया, जो पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

 

शुक्रवार शाम को जारी किए गए एक संशोधित नोटिस में आरोप लगाया गया कि सिंह ने जानबूझकर कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया और इसके बजाय किसी अन्य उम्मीदवार का समर्थन किया। नोटिस में लिखा है, ‘‘पूर्व में भेजे गए नोटिस के क्रम में यह सूचित किया जाता है कि पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में यह बात लाई गई है कि राज्यसभा (हरियाणा) के द्विवार्षिक चुनाव में आपने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध के पक्ष में अपना वोट नहीं डाला, जिनका नाम मतपत्र पर क्रमांक एक पर था और किसी अन्य उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला।’’ पार्टी ने कहा कि यह कृत्य ‘‘पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को हराने के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया प्रतीत होता है और यह पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है’’।

कांग्रेस ने ‘क्रॉस वोटिंग’ के आरोप में हरियाणा के एक और विधायक को नोटिस जारी किया 

नोटिस में कहा गया है, ‘‘ऐसा आचरण पार्टी विरोधी गतिविधियों के समान है और पार्टी की एकता, अखंडता और वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करता है। यह पार्टी के रुख, नियमों और स्थापित मानदंडों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।’’ सिंह को सात दिन के भीतर यह बताने को कहा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। जरनैल सिंह ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि यह कदम उन्हें बदनाम करने की कोशिश है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने प्रक्रिया के अनुसार अपना चिह्नित मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट भूपिंदर सिंह हुड्डा को दिखाया था।

इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 का First Look आया सामने, लॉन्च से पहले जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

सिंह ने कहा, ‘‘मुझ पर लगाए जा रहे आरोपों से मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरा दिल टूट गया है। मैं पार्टी और हुड्डा साहब के प्रति बहुत वफादार रहा हूं, लेकिन आज मुझे यह इनाम मिला है।’’ हालांकि, बातचीत के दौरान सिंह ने भाजपा नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कई विपक्षी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम पूरा करवाने के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क करते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बहुत अच्छे इंसान हैं, वह सबकी बात बहुत धैर्य से सुनते हैं। अगर कोई विधायक उन्हें आमंत्रित करता है तो मुख्यमंत्री उनके घर जाते हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की पगड़ी पहनने की भी प्रशंसा की, जिसमें राज्य बजट पेश करते समय भी पगड़ी पहनना शामिल है। हरियाणा से राज्यसभा की दो सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया ने एक सीट आसानी से जीत ली, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के खिलाफ कड़े मुकाबले में दूसरी सीट हासिल की। ​​निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य घोषित किए गए पांच वोट में से चार कथित तौर पर कांग्रेस विधायकों द्वारा डाले गए थे।

बुधवार को पार्टी ने नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सधौरा की विधायक रेणु बाला, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल सहित चार विधायकों के नाम लिए थे, जिन पर आधिकारिक रुख का उल्लंघन करने का संदेह है। शैली चौधरी और रेणु बाला ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके नामों को अनावश्यक रूप से विवाद में घसीटा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

विंध्य की गोल्डन गर्ल का कमाल! ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप तक पहुंची MP की पहली जूनियर खिलाड़ी

MP Sports News: सतना की उभरती ताइक्वांडो खिलाड़ी अस्मि भारती ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है. भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने हालिया ट्रायल्स में शानदार खेल दिखाया जिसके बाद अब वह ताशकंद में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. Sat, 21 Mar 2026 15:41:58 +0530

  Videos
See all

Iran war live: ईरान इजराइल जंग में विध्वंस की 10 कहानियां | Rbharat | Cluster Bomb | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:05:34+00:00

Mathura: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Govardhan मंदिर में पूजा-अर्चना की, शुरू की सप्तकोशीय परिक्रमा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:07:47+00:00

पहले चंद्रयात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग की नई तस्वीरें [New photos of Astronaut Neil Armstrong] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:11:08+00:00

मुस्लिम देशों में तनाव की वजह यूएस-इस्राएल: मोज्तबा खमेनेई [ Mojtaba Khamenei on Nowruz] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:14:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers