Responsive Scrollable Menu

समुद्र में फंसे ईरानी तेल से हटा प्रतिबंध, अमेरिका का यू-टर्न, जानें क्यों लिया फैसला

अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रुप से हटा दिया है. यह तेल टैंकरों में फंसा हुआ है, जो लगभग 140 मिलियन बैरल है. ऐसा माना जा रहा है कि ये प्रतिबंध हटने से ग्लोबल सप्लाई बढ़ाने और कीमतें कम करने में मदद मिलेगी.

Continue reading on the app

ईरान की सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो चुकी है : ट्रंप

वॉशिंगटन, 21 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सेना “पूरी तरह खत्म” हो चुकी है, जबकि जमीनी स्तर पर लड़ाई जारी है और तेल आपूर्ति मार्गों व क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दुनिया भर में चिंता बनी हुई है।

व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बात करते हुए और एक विस्तृत बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।

उन्होंने कहा, “हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं और मध्य पूर्व में ईरान के आतंकी शासन के खिलाफ चल रहे अपने बड़े सैन्य अभियान को अब खत्म करने पर विचार कर रहे हैं।”

ट्रंप ने अपने लक्ष्यों को गिनाते हुए कहा कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्च सिस्टम और उनसे जुड़ी हर चीज को पूरी तरह कमजोर करना चाहता है। इसके अलावा ईरान के रक्षा उद्योग को नष्ट करना और उसकी नौसेना व वायुसेना, साथ ही एंटी-एयरक्राफ्ट हथियारों को खत्म करना भी लक्ष्य थे।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हर हाल में रोकेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वह परमाणु क्षमता के करीब भी न पहुंच सके।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि सैन्य स्थिति पूरी तरह अमेरिका के पक्ष में है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जीत चुके हैं। हमने सब कुछ खत्म कर दिया है और हम पूरी तरह से आजाद होकर काम कर रहे हैं। सैन्य नजरिए से देखें तो वे खत्म हो चुके हैं।”

हालांकि कई देशों ने युद्ध रोकने की अपील की है, लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया कि वह युद्धविराम के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “जब आप सामने वाले को पूरी तरह खत्म कर रहे हों, तो युद्धविराम नहीं करते। हम ऐसा करने की सोच नहीं रहे हैं।”

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बात की, जो दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। उन्होंने कहा कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “अमेरिका इस मार्ग पर निर्भर नहीं है। यूरोप, कोरिया, जापान, चीन और कई अन्य देशों को इसकी जरूरत है, इसलिए उन्हें आगे आना होगा।”

उन्होंने इस रास्ते को फिर से खोलने को “आसान सैन्य कदम” बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए काफी सहयोग और संसाधनों की जरूरत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नाटो अब तक इस मामले में कदम उठाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया है।

ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका के सहयोगी देशों को भी इसमें बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें आगे आना चाहिए और उनकी हिचकिचाहट पर हैरानी जताई।

साथ ही उन्होंने इजरायल के साथ अपने तालमेल को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “हम दोनों जीत चाहते हैं और हमें वह मिल रही है।”

रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि बातचीत जारी है और लगभग हर दिन चर्चा हो रही है।

आर्थिक असर को लेकर उठ रही चिंताओं, जैसे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में उतार-चढ़ाव, को ट्रंप ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई जरूरी थी।

उन्होंने कहा, “हम आतंकियों को परमाणु हथियार नहीं देने वाले हैं और हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अभियान तय समय से कई हफ्ते आगे चल रहा है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एसएटीआई विदिशा में एरियर-ग्रांट भुगतान पर सवाल,अपात्र लोगों को नियम विरुद्ध लाभ पहुंचाने के आरोप, जांच की मांग

एसएटीआई विदिशा यानि सम्राट अशोक टेक्नीकल इंस्टीटयूट विदिशा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं ये आरोप  ग्रांट और एरियर भुगतान को लेकर लगे हैं, शिकायतकर्ता ने राज्य शासन को इसकी जानकारी भेजकर उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता चेतन सिंह राजपूत ने मीडिया को जानकारी देते हुए आरोप लगाये कि एसएटीआई प्रबंधन ने … Mon, 23 Mar 2026 16:50:37 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | दुनियाभर के शेयर मार्केट में हाहाकार! | #war #news #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:46:01+00:00

CRPF कैंप में अनोखा मेहमान #shortsvideo #elephant #viralvideo #aajtak #news #wildlifeshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:45:05+00:00

चलती स्कूटी पर 'दारूबाजी' #shortsvideo #viralvideo #DrunkChaos #PoliceInvestigation #CaughtOnCamera #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:45:04+00:00

Ind Vs Pak Latest Debate Live : पर्दे पर भी अतीक मिट्टी में मिला..वोटबैंक को लेकर किसे डर लग रहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T11:47:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers