Responsive Scrollable Menu

LPG संकट पर जोमैटो का बड़ा फैसला, नेतन्याहू पर ईसा मसीह के अपमान का आरोप; टॉप-5 न्यूज

देश में जारी एलपीजी  संकट के बीच खाना डिलेवर करने वाले प्लेटफार्म जोमैटो ने चार्ज बड़ा दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि ऑर्डर के दौरान बढ़ती लागत और पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Continue reading on the app

ब्रासीलिया में 'चाइना इन स्प्रिंग' वैश्विक संवाद का ब्राजील विशेष सत्र आयोजित

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और ब्राजील में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चाइना इन स्प्रिंग : चीन का विकास और वैश्विक अवसर नामक वैश्विक संवाद ब्रासीलिया में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग और ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पैडिला ने वीडियो संदेश दिए।

ब्राजील में चीनी राजदूत जू छिंगछाओ, ब्राजील के राष्ट्रपति भवन के संस्थागत संबंध मंत्रालय के कार्यकारी सचिव मार्सेलो कोस्टा, ब्राजील के राष्ट्रपति भवन के प्रेस कार्यालय के विशेष सलाहकार मार्को कोनोपाकी आदि अधिकारियों ने इसमें भाग लिया और भाषण दिए। इस कार्यक्रम में ब्राजील के राजनीतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के लगभग 120 अतिथियों ने भाग लिया।

अपने वीडियो भाषण में सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी दो सत्रों के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन को और विस्तार देने, वैश्विक बाजारों की व्यापक खोज करने तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह चीन के इस स्पष्ट और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि देश के खुलेपन के द्वार भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से खुलते रहेंगे।

ब्राजील में चीनी राजदूत जू छिंगछाओ ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना चीन के विकास के लिए एक नया खाका और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के लिए एक नया दृष्टिकोण है। जैसे-जैसे चीन का विशाल बाजार बढ़ता जा रहा है और बाहरी दुनिया के लिए अधिक स्तर पर खुल रहा है, यह ब्राजील जैसे दुनिया भर के देशों के लिए सहयोग के अधिक अवसर प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में खेले जाएंगे कितने मैच, कब आएगा पूरा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

BCCI ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के इंतजार के कारण कुछ दिनों पहले सिर्फ शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी किया था, जो 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने हैं. अब बचे हुए मुकाबलों का ऐलान टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हो जाएगा. Sun, 22 Mar 2026 21:41:33 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 23 March 2026 | Israel Iran War | Trump | PM Modi | LPG Crisis | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:27:53+00:00

Kargil War Stories:Tololing पहाड़ी पर ऐसी कौन सी शक्ति थी? जिससे Captain Yogendra Yadav को ताकत मिली #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:35:28+00:00

Aar Paar: करनल दानवीर ने बताई सुपरपावर भारत की भूमिका #iranisraelwar #aarpaar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:30:04+00:00

न्यूक्लियर तनाव से पेट्रोल-सिलेंडर तक..बड़ा वैश्विक मंथन | Middle East War | Nuclear Tension | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T16:30:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers