Responsive Scrollable Menu

शांगहाई में विदेशी निवेश और अनुसंधान केंद्रों का विस्तार

बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। शांगहाई वाणिज्य आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष फरवरी के अंत तक शांगहाई में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के क्षेत्रीय मुख्यालयों और विदेशी पूंजी के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की संख्या क्रमशः 1084 और 647 तक पहुंच गई है। वहीं, वर्ष 2025 के दौरान शांगहाई में विदेशी पूंजी से संचालित 6300 से अधिक नए उद्यम स्थापित किए गए।

अमेरिकी बायो-फ़ार्मा कंपनी एबीबीवीआईई की चीन क्षेत्र की महाप्रबंधक तुंग लीचुन ने मीडिया को बताया कि चीन न केवल कंपनी के वैश्विक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है, बल्कि इसकी नवाचार-आधारित रणनीति का केंद्रीय इंजन भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिक महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय शांगहाई में लिए जाएंगे, जिससे चीनी बाजार के प्रति कंपनी की प्रतिक्रिया और तेज होगी तथा स्थानीय मांग को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा।

इसी तरह, रेकिट कंपनी के बृहद चीन क्षेत्र के प्रभारी छन चुन ने बताया कि एशिया में कंपनी का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास केंद्र शांगहाई में स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 30 करोड़ युआन का निवेश किया गया है। इस पहल का उद्देश्य चीनी उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण और नवाचार-आधारित सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और भविष्य में यहां अपने कारोबार का विस्तार जारी रखा जाएगा।

परिचय के अनुसार, शांगहाई प्रशासन संस्थागत खुलेपन को और बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यावसायिक वातावरण निरंतर सुधारने और विदेशी निवेश के लिए मज़बूत समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इजरायल में रिजर्व सैनिक पर जासूसी के आरोप, ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में था

यरुशलम, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल पुलिस ने बताया क‍ि इस मह‍ीने की शुरुआत में ग‍िरफ्तार क‍िए गए एक इजरायली रिजर्व सैनिक राज कोहेन पर शुक्रवार को आरोप लगाए गए। कोहेन पर आरोप है कि वह कई महीनों तक ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में रहा। उन अध‍िकार‍ियों ने उससे विभिन्न सुरक्षा मिशन करने के लिए कहा, जिनमें उसकी सेवा के दौरान प्राप्त संवेदनशील सुरक्षा जानकारी को साझा करना भी शामिल था।

यरुशलम के 26 वर्षीय निवासी राज कोहेन आयरन डोम वायु रक्षा मिसाइल इंटरसेप्शन सिस्टम यूनिट में सेवा देते थे। उसे एक मार्च को ग‍िरफ्तार क‍िया गया था। यह अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू होने के ठीक एक दिन बाद की बात है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि उसे पता था कि यह संपर्क ईरानी अधिकारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है और इसके बदले में राज कोहेन ने उनसे पैसे भी प्राप्त किए।

मिजान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ईरान ने एक व्यक्ति को फांसी दी थी, जिसे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था।

सात जनवरी की रिपोर्ट में उस व्यक्ति की पहचान अली अर्देस्तानी के रूप में की गई थी और उसे ईरान के अंदर एक “मुख्य” मोसाद ऑपरेटिव बताया गया, जिसने इजरायल को संवेदनशील जानकारी भेजी थी।

उसे सोशल मीडिया के माध्यम से मोसाद ने भर्ती किया था और उसने कई मिशन पूरे किए, जिनमें विशेष स्थानों की तस्वीरें लेना और कुछ व्यक्तियों के बारे में जानकारी देना शामिल था। इसके बदले में उसे डिजिटल मुद्रा में भुगतान किया गया था।

एजेंसी के अनुसार, अर्देस्तानी ने स्वीकार किया था कि उसने जानबूझकर मोसाद अधिकारियों के साथ सहयोग किया और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

एजेंसी ने आगे बताया कि उसकी मौत की सजा पूरी न्यायिक प्रक्रिया और ईरान के सुप्रीम कोर्ट की पुष्टि के बाद लागू की गई।

जून 2025 में 12 दिनों के संघर्ष के बाद, ईरान की सुरक्षा, खुफिया और न्यायिक एजेंसियों ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह को नंबर-4 पर उतारो, अश्विन ने केकेआर को बताई पते की बात, बदलेगा फिनिशर का रोल?

Rinku Singh IPL 2026: पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिंकू सिंह को बैटिंग में प्रमोशन देने की बात कही है. अश्विन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सुझाव देते हुए कहा है कि अब रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए और उन्हें नंबर-4 पर भेजना चाहिए. अश्विन ने यह भी बताया कि कैसे वह इस बैटिंग पोजीशन पर आकर टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं. Sun, 22 Mar 2026 12:40:32 +0530

  Videos
See all

Baghpat News: श्राद्ध कर चुके बेटों के सामने जिंदा लौटी मां, DJ बजवाकर परिवार का जश्न #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:11:34+00:00

Mathura News: फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, 13 गिरफ्तार, कई रडार पर #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:14:56+00:00

भारतीय टीम की मेजबानी की तैयारी में जुटा Bangladesh Cricket Board, Ireland दौरा टाला #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:12:46+00:00

Odisha 8th Class Girl Murder: 8वीं क्लास की छात्रा की बोरे में मिली लाश | Police | Mayurbhanj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:16:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers