Responsive Scrollable Menu

इजरायल में रिजर्व सैनिक पर जासूसी के आरोप, ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में था

यरुशलम, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल पुलिस ने बताया क‍ि इस मह‍ीने की शुरुआत में ग‍िरफ्तार क‍िए गए एक इजरायली रिजर्व सैनिक राज कोहेन पर शुक्रवार को आरोप लगाए गए। कोहेन पर आरोप है कि वह कई महीनों तक ईरानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में रहा। उन अध‍िकार‍ियों ने उससे विभिन्न सुरक्षा मिशन करने के लिए कहा, जिनमें उसकी सेवा के दौरान प्राप्त संवेदनशील सुरक्षा जानकारी को साझा करना भी शामिल था।

यरुशलम के 26 वर्षीय निवासी राज कोहेन आयरन डोम वायु रक्षा मिसाइल इंटरसेप्शन सिस्टम यूनिट में सेवा देते थे। उसे एक मार्च को ग‍िरफ्तार क‍िया गया था। यह अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू होने के ठीक एक दिन बाद की बात है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि उसे पता था कि यह संपर्क ईरानी अधिकारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है और इसके बदले में राज कोहेन ने उनसे पैसे भी प्राप्त किए।

मिजान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ईरान ने एक व्यक्ति को फांसी दी थी, जिसे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था।

सात जनवरी की रिपोर्ट में उस व्यक्ति की पहचान अली अर्देस्तानी के रूप में की गई थी और उसे ईरान के अंदर एक “मुख्य” मोसाद ऑपरेटिव बताया गया, जिसने इजरायल को संवेदनशील जानकारी भेजी थी।

उसे सोशल मीडिया के माध्यम से मोसाद ने भर्ती किया था और उसने कई मिशन पूरे किए, जिनमें विशेष स्थानों की तस्वीरें लेना और कुछ व्यक्तियों के बारे में जानकारी देना शामिल था। इसके बदले में उसे डिजिटल मुद्रा में भुगतान किया गया था।

एजेंसी के अनुसार, अर्देस्तानी ने स्वीकार किया था कि उसने जानबूझकर मोसाद अधिकारियों के साथ सहयोग किया और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

एजेंसी ने आगे बताया कि उसकी मौत की सजा पूरी न्यायिक प्रक्रिया और ईरान के सुप्रीम कोर्ट की पुष्टि के बाद लागू की गई।

जून 2025 में 12 दिनों के संघर्ष के बाद, ईरान की सुरक्षा, खुफिया और न्यायिक एजेंसियों ने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

यूपी किसानों के लिए बड़ी राहत, अब सिर्फ 76,000 में 2.20 लाख का सोलर पंप

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सरकार एक बड़ी राहत भरी योजना लेकर आई है. सिंचाई की बढ़ती लागत और बिजली-डीजल पर निर्भरता को कम करने के लिए राज्य सरकार ने ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसान लगभग 2.20 लाख कीमत वाला सोलर पंप मात्र 76,000 में प्राप्त कर सकते हैं.

क्या है योजना की खासियत?

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सोलर पंप को ट्रॉली पर लगाया जाता है, जिससे किसान इसे आसानी से एक खेत से दूसरे खेत तक ले जा सकते हैं.

अलग-अलग जगहों पर खेत होने पर भी सिंचाई आसान

- बिजली या डीजल की जरूरत नहीं

- सौर ऊर्जा से कम लागत में खेती

यह योजना खासकर उन किसानों के लिए उपयोगी है जिनके खेत बिखरे हुए हैं और जिनके लिए सिंचाई एक बड़ी चुनौती रहती है.

कुल कीमत और सब्सिडी का गणित

सरकार इस योजना में भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किसानों का खर्च काफी कम हो जाता है.

सोलर पंप (2 HP) की कीमत: लगभग 1.44 लाख

ट्रॉली की लागत: लगभग 75,000

कुल लागत: करीब 2.20 लाख

सब्सिडी:

सोलर पंप पर 60% अनुदान

ट्रॉली पर 90% अनुदान

इन सब्सिडी के बाद किसान को सिर्फ लगभग 76,000 ही देना होगा

FAQ

Q. किसानों को क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना से किसानों को कई बड़े लाभ मिलेंगे:

- सिंचाई खर्च में भारी कमी

- डीजल और बिजली से मुक्ति

- पर्यावरण के अनुकूल खेती

- समय पर सिंचाई से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी

विशेषज्ञों का मानना है कि सोलर पंप से खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Q. आवेदन कैसे करें?

- ऑनलाइन आवेदन करना होगा

- चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा

- आवेदन के बाद निर्धारित राशि विभाग में जमा करनी होगी

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के लघु सिंचाई विभाग या विकास भवन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

Q. सरकार का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ती, टिकाऊ और आधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही यह पहल:

- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगी

- खेती को आत्मनिर्भर बनाएगी

- ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा संकट को कम करेगी

ट्रॉली माउंटेड सोलर पंप योजना किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. कम लागत में आधुनिक तकनीक मिलने से न सिर्फ खेती आसान होगी, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा. ऐसे में यह योजना खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बजट से पहले कामगारों और किसानों से बातचीत की

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लिए करेंगे बड़ा बदलाव? इस सीजन में लखनऊ का खिताब पक्का!

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन पंत अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर-3 पर उतर सकते। यह फैसला उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजन उनके लिए मेक या ब्रेक साबित हो सकता है।

पंत को 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया था। ऐसे में उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले सीजन में वह ज्यादातर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते दिखे, लेकिन अंत के मैचों में उन्होंने खुद को नंबर-3 पर प्रमोट किया था। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो चुका था।

अब टीम मैनेजमेंट और कोच जस्टिन लैंगर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि पंत का खेल नंबर-3 पर ज्यादा प्रभावी रहता है। टीम के टॉप ऑर्डर को भी लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें ए़डेन मार्करम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। इसके लिए निकोलस पूरन को मध्य क्रम में नीचे भेजा जाएगा, जबकि नंबर-4, 5 और 6 को फ्लोटिंग पोजिशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

पंत के लिए यह सीजन सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल वह टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं जबकि वनडे में केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर देखे जाते हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मजबूत कर चुके हैं।

पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें 118 रन एक ही पारी में आए थे और उनका स्ट्राइक रेट 133.17 रहा। ऐसे में इस बार उनसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

टीम की बल्लेबाजी भले ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी पिछले सीजन की कमजोर कड़ी रही थी। चोटों के कारण मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे गेंदबाज उपलब्ध नहीं थे। अब मेयंक फिट हैं, लेकिन उन्हें लय में आने के लिए और अभ्यास की जरूरत है। इसके अलावा आवेश खान और एनरिक नॉर्खिया भी पेस अटैक का हिस्सा हैं।

इस बीच, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पंत को इस IPL का सबसे ज्यादा दबाव झेलने वाला खिलाड़ी बताया है। उनका मानना है कि कप्तान के तौर पर पंत को पहले खुद रन बनाने होंगे, तभी टीम का दबाव कम होगा।

कुल मिलाकर, IPL 2026 पंत के लिए एक बड़ा मौका है। अगर वह नंबर-3 पर अपनी भूमिका निभाने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की किस्मत बदल सकती है, बल्कि उनकी टीम इंडिया में वापसी की राह भी आसान हो सकती है।

Sun, 22 Mar 2026 13:52:32 +0530

  Videos
See all

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | America, Iran के खार्ग आईलैंड पर करेगा कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers