Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी अनुमति मिली: अजय राय

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी अनुमति मिली: अजय राय

Continue reading on the app

दतिया में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, सड़कों पर जलभराव, फील्ड में कलेक्टर, स्कूलों में छुट्टी

ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है, अंचल के दतिया जिले में आज शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया, लगातार हो रही बारिश ने थोड़ी ही देर में हालात बिगाड़ दिए, सड़कों पर पानी भर गया, नाले उफान पर आने लगे, हालात को देखते हुए कलेक्टर खुद फील्ड में उतरे और अधीनस्थों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी।

दतिया में आज सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है , पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से जहाँ लोग खुशनुमा मौसम का आनंद ले रहे थे लेकिन आज हो रही बारिश ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी, थोड़ी ही देर में सड़कों पर पानी भर गया, शहर से निकलने वाले नालों से पानी बाहर आने लगा, वर्किंग डे होने से लोगों को काम के लिए निकलने में परेशानी होने लगी।

नर्सरी से कक्षा 8वीं तक आज छुट्टी घोषित 

हालातों को समझते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिला शिक्षा अधिकारी को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए, कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ विद्या मिश्रा ने जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी। DEO के आदेश में कहा गया है कि दतिया विकासखंड में 8वीं से ऊपर के सभी स्कूलों में भी आज छुट्टी रहेगी वहीं भांडेर एवं सेंवढा में स्थानीय हालात को देखते हुए संस्था प्रमुख निर्णय ले सकेंगे।

हालात का जायजा लेने कलेक्टर फील्ड में 

हालात का जायजा लेने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े फील्ड में उतरे, उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को साथ लिया और उन जगहों का निरीक्षण किया जहाँ जलभराव की अधिक शिकायतें थी, उन्होंने जाम और कचरों से भरे नालों को भी देखा और तत्काल सफाई के निर्देश दिए साथ ही जहाँ जहाँ जलभराव है वहां पानी निकासी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा स्थितियों पर नजर रखी जा रही है, हालत नियंत्रण में है।

अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाये रखने के निर्देश 

जानकारी के मुताबिक दतिया में शुक्रवार को सुबह चार घंटे में 40 में एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है, कलेक्टर ने अधीनस्थों को स्थिति पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए हैं वहीं स्थानीय लोगों से बारिश के पानी से भरे स्थानों से सावधानी से निकलने की अपील की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

गांगुली को कर देता बैन... जवागल श्रीनाथ को क्यों चुभी अपने ही कप्तान की बात? 25 साल बाद किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को लेकर उनके ही पुराने साथी जवागल श्रीनाथ ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है. श्रीनाथ रिटायरमेंट के बाद मैच रेफरी का काम करते हैं. ऐसे में उन्होंने साल 2001 में गागुली और स्टीव वॉ के बीच बवाल को याद करते हुए कहा कि अगर वह रेफरी होते तो भारतीय कप्तान कुछ मैचों के लिए बैन कर देते. Sun, 9 Aug 2026 07:34:19 +0530

  Videos
See all

Delhi: UP के CM Yogi ने PM Modi और BJPअध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की | UP Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:14:34+00:00

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान, CM योगी करेंगे आगाज | Independence Day | CM Yogi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers