अनुराग डोभाल ने दिखाए चोट के निशान, लगे लंबे टांके, पूछा-‘नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?’
यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, एक कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे. 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट रहे अनुराग अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने दोस्त के फार्महाउस पर रिकवर कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने अपनी चोटों की फोटो शेयर की और फैंस से पूछा कि क्या वे फिर से व्लॉगिंग शुरू करें और अपनी ‘नई जिंदगी’ को डॉक्युमेंट करें. उन्होंने अपने दोस्त के फार्महाउस से एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उनकी रिकवरी और दोस्तों की देखभाल की झलक दिखी. अनुराग ने अपनी कमर की झलक दिखाई जिसमें कार एक्सीडेंट के बाद लगे लंबे टांके और चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोल भी किया जिसमें फॉलोअर्स से पूछा कि क्या वे उनकी नई जिंदगी की शुरुआत देखना चाहेंगे. पोल में दो ऑप्शन थे- “हां, व्लॉग्स और इंस्टा शुरू करो” और “जैसा आपको सही लगे.”
Jupiter for Marriage: गुरु की उच्च स्थिति करवाएगी चट मंगनी पट ब्याह, खराब प्लेसमेंट से होंगे ये नुकसान
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से विवाह में हो रही देरी के लिए गुरु की स्थिति ही जिम्मेदार होती है। आइए जानते हैं कि आखिर गुरु की स्थिति सही होने पर जिंदगी में किस तरह के पॉजिटिव बदलाव आते हैं?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




