Responsive Scrollable Menu

नीरज को भी कभी-कभी रजत पदक मिल सकता है, आखिर वह भी इंसान हैं: सुमारीवाला

नीरज को भी कभी-कभी रजत पदक मिल सकता है, आखिर वह भी इंसान हैं: सुमारीवाला

Continue reading on the app

LIC OFS: सरकार ने 4 साल बाद फिर बेची हिस्सेदारी, ₹31,552 करोड़ जुटाए, अब आगे क्या?

LIC OFS: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) एक बार फिर चर्चा में है. वजह है सरकार की 6.5% ऑफर फॉर सेल (OFS) और कंपनी के Q1 FY27 के शानदार नतीजे. सरकार ने LIC में अपनी 6.5% हिस्सेदारी बेचकर  ₹31,552 करोड़ जुटाए हैं. खास बात यह है कि यह भारत के इतिहास के सबसे बड़े OFS में से एक है और इसे रिटेल के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

पहले समझिए OFS क्या है?  

ऑफर फॉर सेल एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए मौजूदा शेयरहोल्डर स्टॉक मार्केट के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं. इस मामले में, बेचने वाली खुद भारत सरकार थी. बता दें कि 2022 में LIC का IPO आया था. इसके जरिए सरकार ने लगभग ₹21,000 करोड़ जुटाए थे. अब लगभग 4 साल बाद एकबार फिर भारत सरकार ने अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है. 

यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 1.49 लाख रुपये के पार पहुंचा गोल्ड

सरकार ने हिस्सेदारी क्यों बेची?  

इस OFS का मुख्य कारण SEBI का मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) नियम है. SEBI के नियमों के अनुसार, किसी भी लिस्टेड कंपनी के लिए कम से कम 25%  पब्लिक शेयरहोल्डिंग बनाए रखना जरूरी है. हालांकि LIC के बहुत बड़े आकार को देखते हुए मई 2022 में पब्लिक होने पर इसे केवल 3.5% पब्लिक शेयरहोल्डिंग के साथ लिस्ट होने की इजाजत दी गई थी. बाद में, SEBI ने LIC को 10% पब्लिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य  हासिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 16 मई, 2027 कर दी. अब इस 6.5% OFS के बाद, LIC ने तय समय से पहले ही 10% पब्लिक फ्लोट का लक्ष्य हासिल कर लिया है. 

क्या सरकार आगे भी हिस्सेदारी बेचेगी?  

LIC के CEO और MD आर. दोराईस्वामी के अनुसार, सरकार का अभी अगले 18 से 24 महीनों में कोई नया पब्लिक ऑफर लाने का इरादा नहीं है. हालांकि LIC  को आखिरकार 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लेवल तक पहुंचना है. सरकार ने कंपनी को ऐसा करने के लिए 2032 तक का समय दिया है. इसका मतलब है कि भले ही सरकार आने वाले सालों में धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी कम कर सकती है. लेकिन अभी तुरंत ऐसा कोई कदम उठाए जाने की संभावना नहीं है. CEO का मानना है कि पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने से LIC के शेयरों में लिक्विडिटी बेहतर होगी, जिससे लंबे समय में शेयर की कीमत को फायदा हो सकता है.

कैसे हुआ इतना बड़ा OFS?  

सरकार ने इस OFS में कुल 82.23 करोड़ इक्विटी शेयर्स ऑफर किए. इसमें 2.5% बेस ऑफर, 4% ग्रीनशू ऑप्शन शामिल था. कुल मिलाकर यह LIC की  6.5% इक्विटी के बराबर था. OFS की बिडिंग 4 और 5 अगस्त  को हुई, जिसमें पहले दिन नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स और दूसरे दिन रिटेल इंवेस्टर्स ने हिस्सा लिया. 

LIC का Q1 FY27 के रिजल्ट क्या कहते हैं?

अब LIC के FY27 की पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हैं. OFS के साथ-साथ, LIC ने जून तिमाही के नतीजे भी जारी किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 23% बढ़कर ₹13,492 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹10,987 करोड़ था. वहीं, कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹2.38 लाख करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह ₹2.23 लाख करोड़ थी. जून तिमाही में LIC का कुल प्रीमियम इनकम बढ़कर ₹1,27,250 करोड़ रहा. पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1,19,200 करोड़ था. यानी कंपनी ने लगभग 6.75% की ग्रोथ दर्ज की. 

सबसे अच्छी खबर क्या रही?  

इस तिमाही में LIC के वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) में 61% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि VNB मार्जिन बढ़कर 22.9% हो गया. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी न केवल ज्यादा बिजनेस कर रही है, बल्कि नए बिजनेस से पहले के मुकाबले ज्यादा मुनाफा भी कमा रही है. CEO के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह कंपनी की प्रोडक्ट डाइवर्सिफिकेशन और डिस्ट्रिब्यूशन स्ट्रैटजी थी. 

यह भी पढ़ें- LEAP India IPO GMP: लॉजिस्टिक्स सेक्टर का दमदार खिलाड़ी, लेकिन क्या वैल्यूएशन जायज है?

इंवेस्टर्स के लिए इसके क्या मायने हैं?  

फिलहाल 3 बातें सबसे अहम हैं. सरकार ने तय समय से पहले ही 10% पब्लिक शेयरहोल्डिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया है. अगले 18-24 महीनों में नया OFS आने की संभावना कम है. पहली तिमाही (Q1) के नतीजे बताते हैं कि LIC का मुख्य कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है और मुनाफे में सुधार हुआ है. अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो LIC निवेशकों की नजर में बनी रहेगी. हालांकि, निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले कंपनी के वैल्यूएशन, ग्रोथ की संभावनाओं और अपने वित्तीय लक्ष्यों पर जरूर विचार करें.

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दी गई है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निवेश फैसले से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG, 2nd ODI: अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने लगाया विकटों का 'सिक्सर', दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रनों से हराया

Rashid Khan six Wicket Haul: अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से आयरलैंड के खिलाफ से धूम मचा जी. राशिद ने दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम के लिए 6 विकेट चटकाए. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने 92 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. Sat, 8 Aug 2026 05:59:21 +0530

  Videos
See all

Bunty Yadav : बंटी यादव की हत्या के बाद परिवार को आर्थिक सहारा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:15:28+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Kuwait| Air Strike | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:13:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers