सोने और चांदी में तेजी, कीमतें 2.83 प्रतिशत तक बढ़ीं
मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। दोनों कीमती धातुओं का दाम 2.83 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:10 पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 2.07 प्रतिशत या 2,996 रुपए की तेजी के साथ 1,47,950 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,47,401 का न्यूनतम स्तर और 1,48,302 का उच्चतम स्तर छूआ है।
चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 2.83 प्रतिशत या 6,540 रुपए की तेजी के साथ 2,38,000 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,37,300 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,40,000 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,716 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.78 डॉलर प्रति औंस पर थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज विश्लेषक ने मानव मोदी ने कहा कि सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता आई, लेकिन यह छह वर्षों में अपनी सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में सोने में गिरावट की वजह ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजराइल संघर्ष के चलते मुद्रास्फीति की उम्मीदों का बढ़ना और निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होना है।
विश्लेषक के मुताबिक, सोने की सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में आई तीव्र वृद्धि से काफी हद तक दब गई। मध्य पूर्व में ऊर्जा अवसंरचना पर लगातार हो रहे हमलों के बाद तेल की कीमतें सप्ताह के दौरान लगभग चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं, जिससे आपूर्ति में लगातार व्यवधान और उच्च मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
सोने और चांदी में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई है, जिससे सोना करीब 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.20 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर तक आ गई थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Aaj Ka Panchang 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 20 March 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. यह केवल तिथि बताने का साधन नहीं है, बल्कि पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी देता है. पंचांग के जरिए व्यक्ति अपने दिन की सही योजना बना सकता है. धार्मिक मान्यता है कि रोज सुबह पंचांग पढ़ने या सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और भगवान की कृपा बनी रहती है. आज यानी 20 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन है. यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. भक्त पूरे विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
आज की तिथि, वार, योग और नक्षत्र
आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज का वार शुक्रवार है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. नक्षत्र की बात करें तो रेवती नक्षत्र सुबह 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा. आज के दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं. ये दोनों ही योग शुभ माने जाते हैं. इसके अलावा बालव, कौलव और तैतिल करण का संयोग भी रहेगा. ये करण सामान्य कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं.
चंद्रमा का गोचर
आज चंद्रमा मीन राशि में रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वह मेष राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर हुआ है. वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा. चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 8 बजकर 3 मिनट पर होगा.
आज के शुभ मुहूर्त
अगर आप कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. अमृत काल रात 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक है.
आज का अशुभ समय
आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. यमगंड काल दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 8 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक है. इसके अलावा दुर्मुहूर्त भी दिन में दो बार रहेगा. आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है. यदि इस दिशा में यात्रा करनी हो तो घर से निकलने से पहले घी या दही का सेवन करना शुभ माना जाता है.
आज का व्रत और महत्व
आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि उनकी पूजा करने से तप, संयम और आत्मबल में वृद्धि होती है. भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से शुरु हुए चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















