Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 March 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. यह केवल तिथि बताने का साधन नहीं है, बल्कि पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी देता है. पंचांग के जरिए व्यक्ति अपने दिन की सही योजना बना सकता है. धार्मिक मान्यता है कि रोज सुबह पंचांग पढ़ने या सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और भगवान की कृपा बनी रहती है. आज यानी 20 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन है. यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. भक्त पूरे विधि-विधान से मां की आराधना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

आज की तिथि, वार, योग और नक्षत्र

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज का वार शुक्रवार है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. नक्षत्र की बात करें तो रेवती नक्षत्र सुबह 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा. आज के दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं. ये दोनों ही योग शुभ माने जाते हैं. इसके अलावा बालव, कौलव और तैतिल करण का संयोग भी रहेगा. ये करण सामान्य कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं.

चंद्रमा का गोचर

आज चंद्रमा मीन राशि में रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वह मेष राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर हुआ है. वहीं सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा. चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 8 बजकर 3 मिनट पर होगा. 

आज के शुभ मुहूर्त

अगर आप कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. अमृत काल रात 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक है.

आज का अशुभ समय 

आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. यमगंड काल दोपहर 3 बजकर 34 मिनट से शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 8 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक है. इसके अलावा दुर्मुहूर्त भी दिन में दो बार रहेगा. आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है. यदि इस दिशा में यात्रा करनी हो तो घर से निकलने से पहले घी या दही का सेवन करना शुभ माना जाता है. 

आज का व्रत और महत्व

आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि उनकी पूजा करने से तप, संयम और आत्मबल में वृद्धि होती है. भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से शुरु हुए चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

नागिन ने किया रॉकेट लॉन्च, फिर दी सलामी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Naagin 7 Video Viral: टीवी शो नागिन 7 का एक सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वायरल क्लिप में नागिनों को रॉकेट लॉन्च के दौरान सलामी देते हुए दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को हैरान भी किया है और हंसी में भी डाल दिया है. देशभक्ति और फैंटेसी का यह अनोखा मिश्रण लोगों के लिए काफी अलग और अनएक्सपेक्टेड साबित हुआ है.

नागिनों ने किया रॉकेट लॉन्च

हाल ही में कलर्स टीवी पर ब्रॉडकास्ट हुए एक एपिसोड में दिखाया गया यह सीन तेजी से वायरल हो गया. इसमें नागिनें अपने मानव रूप में आसमान की ओर देखती हुई दिखाई देती हैं, जहां एक रॉकेट लॉन्च हो रहा होता है. जैसे ही रॉकेट उड़ान भरता है, सभी नागिनें सलामी देती हैं और बैकग्राउंड में “वंदे मातरम” की धुन बजती है. यह सीन अपने आप में काफी नाटकीय और सिनेमाई था, जिसने दर्शकों को चौंका दिया.

हालांकि, एकता कपूर के शो हमेशा से अपने अनोखे और कभी-कभी अतरंगी सीन्स के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार का यह सीन कुछ ज्यादा ही अलग साबित हुआ. इसने न सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचा बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी.

“इन नागिनों ने तो इतिहास ही बदल दिया"

कई यूजर्स ने इस सीन पर मजेदार टिप्पणियां कीं. किसी ने इसे बॉलीवुड फिल्म जैसा बताया, तो किसी ने मजाक में कहा कि “इन नागिनों ने तो इतिहास ही बदल दिया.” एक यूजर ने लिखा कि “इन्हें बॉर्डर पर भेज दो,” जबकि दूसरे ने भारतीय टीवी शोज के ओवरड्रामैटिक अंदाज पर तंज कसा. कुल मिलाकर, यह सीन लोगों के लिए मनोरंजन और मीम कंटेंट का नया स्रोत बन गया है.

लोकप्रिय और चर्चित सीरीज 

नागिन फ्रेंचाइज लंबे समय से भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय और चर्चित सीरीज में से एक रही है. अपनी रहस्यमयी कहानियों, बदले की भावना, और हाई-वोल्टेज ड्रामा के कारण यह शो हर सीजन में सुर्खियां बटोरता है. यही वजह है कि इसके कई सीन्स पहले भी वायरल होते रहे हैं.

अनोखे अंदाज से खींचा लोगों का ध्यान

वहीं बता दें कि इस बार के नए सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. मेकर्स के अनुसार, ‘नागिन 7’ की कहानी इस बार पारंपरिक प्यार और बदले से आगे बढ़कर न्याय और आत्म-खोज जैसे विषयों पर केंद्रित है. नए ट्विस्ट और अलग थीम के साथ शो को एक नई दिशा देने की कोशिश की गई है. फिलहाल, यह वायरल सीन दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है और एक बार फिर यह साबित करता है कि ‘नागिन’ अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींचना अच्छी तरह जानता है.

ये भी पढ़ें: मां के निधन से टूटे मनीष मल्होत्रा, सांत्वना देने पहुंचे ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी तक तमाम सितारे

Continue reading on the app

  Sports

मैकुलम के 158 नॉटआउट, रिंकू सिंह के 5 लगातार छक्के से आरसीबी के 49 रन पर ढेर होने तक, आईपीएल के 10 यादगार लम्हें

Top 10 Moments In IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक एक से बढ़कर एक यादगार लम्हे देखने को मिले हैं. इसमें 2008 के पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम की खेली गई 158 रन की नाबाद पारी से लेकर रिंकू सिंह के मारे गए यश दयाल को 5 लगातार छक्के शामिल हैं. Fri, 20 Mar 2026 16:14:19 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election:क्यों Bhawanipur से चुनाव लड़ रहे हैं Suvendu Adhikari?|Reporters Uncut|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:42:49+00:00

Dhurandhar 2 का पहले दिन ही 241करोड़ का Collection #boxofficeblast #bollywood #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:40:05+00:00

Viral Video | Eid बनी जंग का मैदान! Masjid के बाहर बड़ा हमला #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:42:08+00:00

Iran की जंग को लेकर भारत ने UN में जताई चिंता | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:44:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers