Responsive Scrollable Menu

दुश्मनों का सब कुछ छिन लो… शीर्ष नेताओं की हत्या से आग बबूला हुए मोजतबा खामेनेई

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की फरवरी 2026 में अमेरिका-इजराइल हमले में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया है।

Continue reading on the app

गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे:लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर असर दिखाई देने लगा है। गुजरात में रसोई गैस की कमी के चलते स्ट्रीट फूड की दुकानें, छोटे होटल-ढाबे बंद होने से इनके मालिक बेरोजगार होने लगे हैं। इसके अलावा यूपी-बिहार के श्रमिकों और हजारों स्टूडेंट्‌स को भी अपने घर लौटना पड़ रहा है। इसके चलते सूरत स्टेशन पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस मौके पर भास्कर रिपोर्टर ने सूरत के रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों से बात की। लोगों ने बताया- छोटे सिलेंडर के लिए जो गैस आम दिनों में ₹100 किलो तक में मिल जाती थी, वह अब ₹300-₹400 रुपए किलो बिक रही है। वहीं, बड़े सिलेंडर के रेट तो ₹5 हजार तक पहुंच गए हैं। फ्लैट में रहने के चलते वे चूल्हा जला नहीं सकते। इसके चलते उनके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। सूरत के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की 3 तस्वीरें… ज्यादातर लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं टेक्सटाइल और डायमंड हब होने के चलते सूरत शहर में यूपी-बिहार में लाखों की संख्या में श्रमिक रहते हैं। ये लोग रोज कमाकर खाने वाले हैं और छोटे किराये के कमरों में रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास आधिकारिक गैस कनेक्शन नहीं होता है। इनके परिवार छोटे गैस सिलेडर पर ही निर्भर हैं। लेकिन, अब गैस की कमी के चलते इनके चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। और लोग अपने गांव वापस लौट रहे हैं। बिहार के मजदूर बोले- पड़ोसी मदद करते, लेकिन कबतक दैनिक भास्कर से हुई बातचीत में बिहार के एक प्रवासी मजूदर ने कहा- जब से गैस की कमी शुरू हुई है, हमें खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। गैस खत्म होने पर हमारे आस-पास के लोग हमारी हालत देखकर कभी-कभी हमें खाना दे देते हैं, लेकिन हम कब तक दूसरों पर निर्भर रह सकते हैं? वे एक-दो बार ही मदद कर सकते हैं, इससे ज्यादा नहीं। इसलिए हम गांव जा रहे हैं और वहां जाकर काम ढूंढेंगे। कंपनी के मालिकों का कहना है कि वे भी गैस का इंतजाम नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए हमने कंपनी को भी बता दिया है कि हम गांव जा रहे हैं। हमारे पास राशन तो है, लेकिन खाना पकाने के लिए गैस नहीं। बिहार जा रहीं महिला बोलीं- काम ठप्प होने लगा है बिहार लौट रहीं नूतनबेन ने कहा- गैस की समस्या के कारण मैं अपने बच्चों के साथ भागलपुर जा रही हूं। गैस की कमी से यहां कामकाज भी ठप होने लगा है। पिछले तीन-चार दिनों से बहुत परेशानी हो रही है। गैस नहीं होने पर बच्चों के लिए किस तरह खाने का इंतजाम कर रही थी, यह सिर्फ मैं ही जानती हूं। दो-तीन बार तो पड़ोसियों के घर जाकर थोड़ा बहुत खाना पकाया, लेकिन ऐसे रोज तो नहीं कर सकते। पड़ोसियों के घर भी गैस खत्म होने लगी है। जब सब कुछ ठीक हो जाएगा तब हम लौट आएंगे। --------------- गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... हिमाचल में LPG की ऑनलाइन बुकिंग ठप:कमर्शियल सिलेंडरों की भारी किल्लत, होटल-ढाबा-रेस्टोरेंट संचालक परेशान हिमाचल प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग आज बंद हो गई है। LPG कंपनियों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने से यह परेशानी हो रही है। इससे जिन लोगों ने सिलेंडर लेना है, उन्हें गैंस एजेंसी पहुंचकर LPG की बुकिंग करवानी पड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: चेन्नई को चोट की चिंताओं ने घेरा, एक खिलाड़ी हुआ बाहर, दूसरे का खेलना भी मुश्किल

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले लगभग हर फ्रेंचाइजी अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी खराब है Fri, 20 Mar 2026 16:07:34 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election:क्यों Bhawanipur से चुनाव लड़ रहे हैं Suvendu Adhikari?|Reporters Uncut|#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:42:49+00:00

Dhurandhar 2 का पहले दिन ही 241करोड़ का Collection #boxofficeblast #bollywood #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:40:05+00:00

Iran की जंग को लेकर भारत ने UN में जताई चिंता | Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:44:37+00:00

Dawood का रोल निभाने के लिए किन चुनौतियों का करना पड़ा सामना? #boxofficeblast #bollywood #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T10:43:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers