Chaitra Navratri 2026: आज चैत्र मास का दूसरा दिन, जानिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है. मां दुर्गा की दूसरी शक्ति के रुप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी का स्वरुप दिव्य है. इन्होंने अपने जीवन में हजारों साल तक घोर तपस्या की थी. इसलिए इन्हें तप का आचरण करने वाली देवी माना जाता है. मां ब्रह्मचारिणी सफेद रंग के वस्त्र धारण करती हैं. इने एक हाथ में जप की माला और एक हाथ में कमंडल रहता है. मां ब्रह्मचारिणी का स्वरुप बहुत सुंदर और सौम्य है. इनकी पूजा करने से ये बहुत जल्दी प्रसन्न होकर वरदान देती हैं. आइए जानते हैं इनके प्रकट होने की कथा, मंत्र भोग और पूजा के महत्व के बारे में.
मां ब्रह्मचारिणी कथा (Maa Brahmacharini Ki Katha)
देवी भागवत की कथा के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का जन्म पर्वतराज हिमालय के यहां हुआ था. नारद जी के कहने पर इन्होंने भगवान शिव को पति रुप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. इनकी तपस्या से सभी देवी-देवतागण अचंभित रह गये थे. इन्होंने ने तपस्या के शुरु में हजारों साल केवल फल-फूल खाकर बिताए. इसके बाद सौ साल तक केवल सब्जियां खाकर तपस्या की. इसके बाद हजारों साल तक बेलपत्र खाकर तपस्या करती रहीं. अंत में इन्होंने निर्जला व्रत शुरु कर दिया. इस कठोर तप की वजह से इनका एक नाम अपर्णा पड़ा. इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ऋषि-मुनियों ने इन्हें प्रणाम किया. कहा कि इस कठोर तपस्या के फल के रुप में आपको आने वाले समय महादेव पति रुप में अवश्य प्राप्त होंगे. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इनकी इस कथा को अवश्य पढ़ना चाहिए. इस कथा को पढ़ने से भक्ति और तपस्या की भावना प्रबल होती है. मन भगवत आराधना में लगने लगता है. इसके साथ ही आत्मविश्वास, धैर्य और संयम की वृद्धि होती है.
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि ((Maa Brahmacharini Puja Vidhi)
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सूर्योदय के समय स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें. व्रत संकल्प लेकर पूजा करें. चौकी पर विराजमान कलश, मां दुर्गा, मां ब्रह्मचारिणी और अखंड ज्योति का गंगाजल से अभिषेक करें. रोली-चावल लगाकर पूजन करें. सुगंधित फूलों की माला से श्रंगार करें. श्रद्धा भक्ति के साथ आरती करें. आरती के बाद नवार्ण मंत्र का जाप करें. दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती, सिद्धि कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें. पूजा-पाठ के बाद क्षमा याचना स्तोत्र का अवश्य पाठ करें.
मां ब्रह्मचारिणी का भोग
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर या चीनी का भोग लगाएं. इसके साथ ही मिश्री और दूध से बने पदार्थों का भी भोग लगा सकत हैं. भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद रुप में लोगों में बांटे उसके बाद स्वयं ग्रहण करें. इस भोग को लगाने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इसके साथ ही आरोग्यता और लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र
ऊं ह्रीं ब्रह्मचारिण्यै नमः
ऊं ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
मां ब्रह्मचारिणी के इन मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करें. मंत्र का उच्चारण शुद्ध अवश्य होना चाहिए.
चैत्र नवरात्रि और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति मां ब्रह्माचरिणी की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ता है. घर में सुख-शांति आती है. भगवान के चरणों में भक्ति प्राप्त होती है. पूजा-पाठ और दान में मन लगता है. जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी? जानें देवी के दूसरे स्वरूप की कथा और महत्व
मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला
मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ खुला। सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 801 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,008 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,250 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को लीड करने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एनर्जी टॉप गेनर्स थे। मेटल, कमोडिटीज, पीएसई, ऑयल एंड गैस, डिफेंस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, इन्फ्रा, मीडिया, ऑटो और फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 943 अंक या 1.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,436 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 207 अंक या 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,911 पर था।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एलएंडटी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, इंडिगो,आईटीसी, टीसीएस और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। केवल एचडीएफसी बैंक ही लूजर था।
चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार, बाजार में मंदी के रुझान जारी हैं, जिसमें निफ्टी के लिए 23,200-23,250 रुकावट का स्तर और 22,850-22,900 समर्थन का स्तर दिखाई है।
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और इजरायल से मिले हालिया संकेतों से ईरान संघर्ष में संभावित तनाव कम होने की आशंका है, जिससे वैश्विक बाजारों को कुछ राहत मिली है।
एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। कोरियाई, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलियाई और चीनी बाजार हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। डाओ में 0.44 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट थी।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी है। एफआईआई ने गुरुवार को भारतीय इक्विटी बाजार से -7,558.19 करोड़ रुपए निकाले थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने निवेश करना जारी रखा है और इस दौरान 3,863.96 करोड़ रुपए का निवेश किया।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















