Responsive Scrollable Menu

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। ईरान की ओर से खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर नए हमलों के बाद 19 मार्च को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में 30% तक की तेजी रही और भारत में क्रूड की कीमतें 146 डॉलर पर पहुंच गई है। इससे बढ़ने से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10-15 रुपए बढ़ सकते हैं। वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 20 हजार रुपए घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए किलो थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा: पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है; हमले से कतर का प्लांट बंद, यूरोप में गैस की कीमत 30% बढ़ी ईरान की ओर से खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर नए हमलों के बाद आज 19 मार्च को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में 30% तक की तेजी है। जंग शरू होने के बाद से भारत में क्रूड की कीमतें लगभग दोगुनी होकर 146 डॉलर पर पहुंच गई है। इसके बढ़ने से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10-15 रुपए बढ़ सकते हैं। भारत इराक, सऊदी अरब, रूस, UAE से तेल खरीदता हैं। इन सभी अलग-अलग तरह के तेलों की कीमतों का जो औसत निकाला जाता है, उसे ही 'इंडियन बास्केट' कहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹20 हजार गिरकर ₹2.30 लाख पर आई: 5 दिन में ये ₹38 हजार गिरी, सोने की कीमत आज ₹7 हजार घटकर ₹1.48 लाख हुई सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 20 हजार रुपए घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7 हजार रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को सोना 1.55 लाख रुपए प्रति 10g था। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 5 कारोबारी दिन में 13 हजार और चांदी 38 हजार सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2497 अंक गिरकर 74,207 पर आया, निफ्टी 776 अंक टूटा; बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली शेयर बाजार में 19 मार्च को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में आज सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. RCom फ्रॉड केस में अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ: SBI से ₹2,929 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, फंड की हेराफेरी और गबन का आरोप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े ₹2,929 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में CBI ने आज 19 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी से पूछताछ की। अनिल अंबानी सुबह दिल्ली स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। CBI ने पिछले साल अगस्त में अनिल अंबानी और आरकॉम के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसबीआई की शिकायत के मुताबिककंपनी पर विभिन्न बैंकों का कुल ₹40,000 करोड़ से ज्यादा का बकाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा: चक्रवर्ती बोले- बैंक के कामकाज मेरे मूल्यों के हिसाब से नहीं; केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन बने HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को देर रात इस्तीफा दे दिया। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उनके जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया है। इस्तीफे की खबर के बाद आज HDFC के शेयर में 5% की गिरावट है। ये 43 रुपए गिरकर 800 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। इस साल HDFC बैंक का शेयर करीब 20% टूट चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना चांदी के हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

'पैसे मिलते हैं पर इज्जत नहीं', 'सरके चुनर तेरी' विवाद के बीच छलका गीतकार का दर्द, खोला बॉलीवुड का कच्चा चिट्ठा

गीतकार रकीब आलम का गाना सरके चुनर तेरी इन दिनों भारी विवादों में है. अश्लीलता के आरोपों के बीच उन्होंने बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति पर भी बड़ा हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए रकीब ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम का पैसा तो मिल जाता है, लेकिन वह सम्मान और क्रेडिट कभी नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं. इसी गुटबाजी से तंग आकर उन्होंने हिंदी फिल्में छोड़कर साउथ का रुख किया है, क्योंकि यहां टैलेंट से ज्यादा पैरवी चलती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जिसने एक भी विकेट नहीं लिया, KKR ने अब उसे दिया मौका, राहुल द्रविड़ से है कनेक्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन के शुरू होने से पहले ही अपने कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों की चोट से जूझना पड़ा है. हर्षित राणा और आकाश दीप को चोट के कारण पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं, जबकि मतीषा पतिरणा भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. Sun, 22 Mar 2026 22:26:24 +0530

  Videos
See all

LPG-PNG Crisis: अचानक बढ़े दाम, मची अफरा-तफरी! PM Modi on Gas Price Hike | Top News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T20:00:15+00:00

Iran News : ईरान ने इजरायल के डिमोना में दागी मिसाइल ! #irannews #israeliranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:25:33+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या खाड़ी देश युद्ध में कूदनेवाले हैं ? | Iran Vs America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:03+00:00

Iran Attack on Dubai: ईरान का दुबई पर बड़ा हमला? 1 बजते ही दहला आसमान! | Trump vs Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T19:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers