वसंत में आहार से लेकर दिनचर्या में परिवर्तन जरूरी, दिन में सोने से करें परहेज
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। मार्च और अप्रैल का महीना बीमारियों वाला होता है। इस वक्त मौसम तेजी से बदलता है और सर्दी से गर्मी की तरफ बढ़ता है।
मार्च और अप्रैल को वसंत ऋतु का समय माना जाता है। हेमंत और शिशिर ऋतु में बदलाव के बाद वसंत ऋतु का आगमन होता है। जहां हेमंत और शिशिर ऋतु में कफ जमने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं वसंत ऋतु में शरीर में जमा कफ तेजी से पिघलने लगता है, जिससे सर्दी-खांसी, सुस्ती, पाचन की कमजोरी और भारीपन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में आहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
आयुर्वेद मानता है कि वसंत ऋतु में सुबह हल्दी उठने और व्यायाम करने के बहुत सारे फायदे शरीर को मिलते हैं। अगर इस मौसम में सही खान-पान और दिनचर्या अपनाई जाए, तो शरीर संतुलित रहता है और मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। पहले जानते हैं कि आहार में क्या परिवर्तन लाया जाए।
आहार में कफ को कम करने वाली चीजों को शामिल करें और कोशिश करें कि आहार कड़वा और कसैला हो। माना जाता है कि वंसत में खाया गया कड़वा और कसैला भोजन पूरे साल शरीर को सेहतमंद रखता है। आहार में नीम के पत्ते, पुराना गेहूं, मूंग दाल और जौ को शामिल करें। जितना हो सके पानी को उबाल कर पिएं क्योंकि वसंत के महीने में मच्छर भी बढ़ जाते हैं और बीमारियां जल्दी लगने लगती हैं।
वसंत के महीने में कुछ चीजों का परहेज करना भी जरूरी है। आहार में मीठा, खट्टा, और खारी चीजों का सेवन कम करें। घी, तेल से बनी मीठी चीजों का सेवन न करें। वसंत ऋतु में दही न खाने की भी सलाह दी जाती है। दही की जगह छाछ पी सकते हैं। छाछ का सेवन काले नमक और जीरा पाउडर के साथ ही करें। इससे शरीर में कफ नहीं जमता है। वसंत के महीने में दिन में न सोने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि दिन में सोने से शरीर में कफ की मात्रा बढ़ती है और शरीर भारी और सुस्त महसूस होता है।
--आईएएनएस
पीएस/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
तोहफा लेकर आया अमेजन प्राइम वीडियो, फैंस के लिए OTT पर खोला एंटरटेनमेंट का पिटारा
Amazon Prime New Show: अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बार फिर भारतीय दर्शकों को चौंकाते हुए अपने अब तक के सबसे बड़े ओरिजिनल कंटेंट स्लेट का ऐलान कर दिया है. “प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स” इवेंट में कंपनी ने करीब 55 नई फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की, जो अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में बनाई जा रही हैं. इस लाइनअप में हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं का कंटेंट शामिल है, जो दर्शकों को मनोरंजन के कई नए ऑप्शन देने वाला है.
मच-अवेटेड नई सीरीज और फिल्में
प्राइम वीडियो के इस नए स्लेट में स्क्रिप्टेड (कहानी आधारित) और अनस्क्रिप्टेड (रियलिटी/डॉक्यूमेंट्री) दोनों तरह के शोज शामिल हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि हर तरह के दर्शक- चाहे उन्हें ड्रामा पसंद हो, थ्रिलर, कॉमेडी या एक्शन उन्हें कुछ नया और खास देखने को मिले. इस बड़े ऐलान में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.
निर्देशक निखिल आडवाणी की सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ खास चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ भी इस लाइनअप का अहम हिस्सा है. वहीं ‘राख’ में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट है ‘लुक्खे’, जिसमें मशहूर रैपर किंग पहली बार एक्टिंग करते दिखाई देंगे. वहीं ‘वंश: द कलयुग वॉरियर्स’ को भारत की पहली हिंदी सुपरहीरो सीरीज के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.
पॉपुलर सीरीज के नए सीजन भी लौटेंगे
इस मेगा स्लेट में सिर्फ नई सीरीज ही नहीं, बल्कि पहले से हिट रही शोज के नए सीजन भी शामिल हैं. शाहिद कपूर की चर्चित सीरीज ‘फर्जी’ का सीजन 2 आने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसके साथ ही ‘पंचायत’ सीजन 5, ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2, ‘दहाड़’ सीजन 2 और ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 जैसी कई लोकप्रिय सीरीज भी वापसी कर रही हैं.
बड़े स्टार्स के साथ नए टाई-अप
इस ऐलान का एक और बड़ा आकर्षण है बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ नए सहयोग. सुपरस्टार ऋतिक रोशन की प्रोडक्शन कंपनी HRX फिल्म्स अब पहली बार ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही है. इसके तहत ओरिजिनल सीरीज ‘स्टॉर्म’ और फिल्म ‘मेस’ बनाई जाएगी. वहीं आलिया भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions भी प्राइम वीडियो के लिए ‘डोंट बी शाय’ नाम की ओरिजिनल फिल्म लेकर आ रही है.
दर्शकों के लिए क्यों खास है यह स्लेट?
प्राइम वीडियो का यह नया ऐलान इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें ढेर सारा कंटेंट और बड़े नामों का शानदार मेल देखने को मिलता है. एक ओर जहां नई और एक्सपेरिमेंटल कहानियां हैं, वहीं दूसरी ओर पहले से पसंदीदा सीरीज के नए सीजन भी शामिल हैं. कुल मिलाकर, Amazon Prime Video का यह मेगा स्लेट भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 4 साल की उम्र में आत्माओं से बात करती थीं ये एक्ट्रेस, खुद किया था चौंकाने वाला खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















