Responsive Scrollable Menu

कप्तान के तौर पर कैसा रहा है ईशान किशन का रिकॉर्ड, जानें आंकड़ों की जुबानी, बल्लेबाजी और कप्तानी का घातक कॉम्बिनेशन 'पॉकेट डायनामाइट'

Ishan Kishan captaincy records: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को टीम का स्टैंड-इन कप्तान नियुक्त किया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान के पास अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने का सुनहरा मौका होगा. टी20 वर्ल्ड कप में 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ईशान का घरेलू कप्तानी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, जहां उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया.

Continue reading on the app

ईरान का बड़ा ऐलान, होर्मुज़ से निकलने वाले जहाजों से वसूलेगा पैसे, दुनिया भर में हलचल…

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान अब दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। यह कदम वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ा असर डाल सकता है, क्योंकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से हर दिन दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। बता दें, …

The post ईरान का बड़ा ऐलान, होर्मुज़ से निकलने वाले जहाजों से वसूलेगा पैसे, दुनिया भर में हलचल… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर क्यों और किसके खिलाफ पहुंचे हाई कोर्ट? 2.5 करोड़ का हर्जाना भी मांगा

Gautam Gambhir Court case: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अब मैदान के बाहर एक नई लड़ाई लड़ रहे हैं। डिजिटल दुनिया में उनके नाम, चेहरे और आवाज के गलत इस्तेमाल के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला एआई से बने फर्जी वीडियो, डीपफेक और बिना अनुमति कमाई से जुड़ा है।

गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में सिविल सूट दायर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। यह केस 2026 में दर्ज हुआ है और इसमें 16 पक्षों को शामिल किया गया है। इसमें सोशल मीडिया अकाउंट्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और टेक कंपनियां भी शामिल हैं।

गंभीर की लीगल टीम के मुताबिक, 2025 के आखिर से उनके नाम पर फर्जी कंटेंट तेजी से बढ़ा। इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और फेसबुक पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें AI तकनीक से उनका चेहरा और आवाज बनाकर गलत बयान दिखाए गए। एक फर्जी रेजिग्नेशन वीडियो को 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जबकि एक और वीडियो में उन्हें सीनियर खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते दिखाया गया, जिसे 17 लाख व्यूज मिले।

मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर बिना अनुमति पोस्टर और मर्चेंडाइज बेचे जा रहे थे। गंभीर ने इसे सीधे तौर पर “अनऑथराइज्ड कमर्शियल एक्सप्लॉइटेशन” बताया है।

इस केस में Meta Platforms, X Corp और Google (यूट्यूब) जैसे प्लेटफॉर्म्स को भी पक्ष बनाया गया है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दूरसंचार विभाग को भी शामिल किया गया है, ताकि कोर्ट के आदेशों को लागू कराया जा सके।

कानूनी रूप से यह मामला कॉपीराइट एक्ट 1957, ट्रेडमार्क्स एक्ट 1999 और कमर्शियल कोर्ट एक्ट 2015 के तहत दायर किया गया है। गंभीर ने 2.5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है, साथ ही सभी फर्जी कंटेंट हटाने और भविष्य में रोक लगाने की अपील की है।

गंभीर ने साफ कहा कि मेरी पहचान, मेरा नाम, चेहरा और आवाज, का गलत इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ निजी मामला नहीं है, बल्कि कानून और गरिमा का सवाल है, खासकर AI के इस दौर में। उन्होंने कोर्ट से यह भी मांग की है कि बिना लिखित अनुमति कोई भी उनके नाम, आवाज या छवि का इस्तेमाल न कर सके, चाहे वह AI, डीपफेक या फेस-स्वैप तकनीक से ही क्यों न हो। साथ ही, तुरंत सभी फर्जी कंटेंट हटाने के लिए अंतरिम आदेश की मांग भी की गई है।

यह मामला साफ दिखाता है कि AI के दौर में सेलिब्रिटीज की पहचान कितनी असुरक्षित हो गई है और अब इस पर कानूनी लड़ाई तेज होने वाली है।

Thu, 19 Mar 2026 18:03:23 +0530

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat LIVE: Iran-Israel War के बीच 9 देशों पर हमला | Trump | Mojtaba Khamenei | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:12:02+00:00

Mumbai Goa Highway पर भयानक दुर्घटना | #accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:10:07+00:00

Harish Rana Euthanasia Case: हरीश के कौन-कौन से अंग होंगे दान? वकील Manish Jain ने बताया |Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:15:13+00:00

जिन्होनें दिए घाव, वही लड़ेंगे चुनाव ? Mamata Banerjee | West Bengal Election | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T13:11:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers