Responsive Scrollable Menu

Elvish Yadav: 'ढाई साल के शोषण की भरपाई कौन करेगा?' एल्विश यादव ने स्नेक वेनम केस खत्म होने पर उठाया सवाल

Elvish Yadav: एल्विश यादव को उनके चर्चित ‘स्नेक वेनम केस’ में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज एफआईआर और उससे जुड़ी सभी कानूनी कार्यवाहियों को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद एल्विश ने खुलकर अपनी बात रखी और सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस केस के चलते कई बार मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा।

कोर्ट के फैसले के बाद एल्विश का रिएक्शन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर भरोसा था और वे लगातार अपनी बेगुनाही की बात कहते आए हैं। उन्होंने कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई और न्याय मिला।

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस

एल्विश ने वीडियो में कहा- "आज से 2 साल पहले, 17 मार्च 2024, जो गिरफ्तार हुआ था मेरे ऊपर इस झूठे केस में... मैं तभी से कह रहा था कि मैंने कुछ नहीं किया। नवंबर 2023 में केस रजिस्टर हुआ, तब से मैं कह रहा हूं कि मैंने कुछ नहीं किया। पर मीडिया वालों ने खबरें चलाई की - 'एलविश यादव ने ये कर दिया, वो कर दिया,'...इतनी उत्पीड़न का सामना किया मैंने।'

“ढाई साल की भरपाई कौन करेगा?”

वीडियो में एल्विश ने भावुक होते हुए सवाल उठाया कि इन 2.5 सालों में जो उन्होंने और उनके परिवार ने सहा, उसकी भरपाई कौन करेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके परिवार को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई बार उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमान और तनाव झेलना पड़ा।

ये भी पढ़ें- Danish Iqbal: ‘धुरंधर 2’ का सरप्राइज! ना सलमान-शाहरूख, इस एक्टर ने ‘बड़े साहब’ बनकर लूटी मेहफिल

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से ‘सॉरी’ नहीं चाहिए, लेकिन यह समझना मुश्किल है कि जो समय और मानसिक तनाव उन्होंने झेला, उसकी कीमत क्या है और उसका जवाब कौन देगा।

एल्विश यादव ने मीडिया कवरेज पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिना पूरी सच्चाई सामने आए ही उनके बारे में कई तरह की खबरें चलाई गईं, जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 

क्या था पूरा मामला?

यह मामला नवंबर 2023 में Noida में कथित रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के आरोपों से जुड़ा था। मार्च 2024 में एल्विश यादव की गिरफ्तारी भी हुई थी। जिसके बाद यह केस काफी चर्चा में रहा। बाद में रिकॉर्ड में सामने आया कि जिन 9 सापों का इस्तमाल किया गया वे जहरीले नहीं थे।

Continue reading on the app

Realme P4 Lite 5G लॉन्च: 7,000mAh बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट, इतनी है कीमत

Realme P4 Lite 5G Launched: टेक ब्रांड रियलमी ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह P4 सीरीज का नया मॉडल है, जिसमें पहले से P4, P4x और P4 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में  पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, साथ ही हीट मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर भी मौजूद है।

यह स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने का वादा करती है। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स।  

Realme P4 Lite 5G की इतनी है कीमत 
Realme P4 Lite 5G की भारतीय मार्केट में तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹13,999 और टॉप मॉडल 6GB + 128GB की कीमत ₹15,999 रखी गई है। 

ये भी पढ़े-ः हो गया कंफर्म! 26 मार्च को दस्तक देगा iQOO Z11, मिलेगी 9,020mAh बैटरी, 16GB RAM, 32MP फ्रंट कैमरा   

यह फोन Mosaic Blue और Mosaic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट, ₹500 का बैंक ऑफर और Realme यूजर्स के लिए ₹500 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह डुअल-सिम (nano + nano) स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।हैंडसेट में 6.8-इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 900 nits है।

Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट है, साथ ही इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, स्मार्टफोन में एयरफ्लो वेपर चैंबर है, जिसमें 5,300 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया है।

ये भी पढ़े-ः  Jio का बड़ा तोहफा! अब विदेश में बिना रोमिंग पैक के मिलेंगे फ्री SMS , ऐसे करें इस्तेमाल  

इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हैंडसेट में फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme हैंडसेट में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Realme P4 Lite 5G में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट का साइज़ 166.3 x 78.1 x 8.4mm है और इसका वज़न लगभग 212g है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 के बाद टी20 कप्तान ने दिया इस्तीफा, चौंकाने वाला फैसला

पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए 48 टी20 मैचों में कैप्टेंसी की लेकिन अब उन्होंने ये पद छोड़ दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फैसला किया. Thu, 19 Mar 2026 17:57:23 +0530

  Videos
See all

चीन ने किया ईरानी नेताओं को मारने का विरोध [Killing of Iranian leaders unacceptable: China] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:21+00:00

Harish Rana Euthanasia Case: Manish Jain बोले- 'हरीश के पीठ पर घाव, कुछ समझ नहीं पाता' | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:39:33+00:00

DElhi में AAP BJP कार्यकर्ताओं में झड़प #aamadmiparty #bjp #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:55+00:00

Brahmastra | Dhurandhar 2: यूपी में एंटी नेशनल माफिया को किसने दिया बढ़ावा? Atiq Ahmed | Dawood #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers