Divyanka Tripathi Pregnant: 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए कहा- 'एक खूबसूरत चैप्टर जुड़ रहा है'
Divyanka Tripathi Pregnant: टीवी की लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहियाने आखिरकार अपने फैंस को वह खुशखबरी दे दी है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। शादी के करीब 10 साल बाद कपल ने कन्फर्म किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।
एक इंटरव्यू में कपल ने बताया है कि उनके बच्चे की डिलीवरी जून में होने की उम्मीद है।
'10 साल बाद एक खूबसूरत ट्विस्ट...'
19 मार्च को दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ कपल ने एक भावुक नोट भी लिखा- “10 साल बाद एक खूबसूरत ट्विस्ट… कुछ सफर जल्दी पूरी करने के लिए नहीं होते, बल्कि साथ मिलकर तैयार होने के लिए होते हैं। और जब लगता है कि कहानी पूरी हो गई है, तब जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। हम बेहद आभारी हैं… हम पेरेंट्स बनने वाले हैं।”
सेलेब्स ने दी बधाइयां
जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। श्रद्धा आर्या, माही विज, कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह समेत कई सेलेब्स ने अपनी खुशी जाहिर की और कपल के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे।
लव स्टोरी से शादी तक का सफर
दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया और दोनों ने 8 जुलाई 2016 को मध्य प्रेदश की राजधानी भोपाल में शादी रचाई।
Elvish Yadav: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस
Elvish Yadav: हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश के सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश के खिलाफ चल रहे सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। उनके खलिफा साल 2023 में नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था और पुलिस ने यूट्यूबर को 17 मार्च साल 2024 को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
एल्विश यादव के इस केस की सुनवाई जस्टिस एमएस सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ कर रही थी। इस याचिका में एल्विश यादव के खिलाफ आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। अदालत ने यूपी पुलिस की एफआईआर को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि शिकायत कानून की दृष्टि से मान्य नहीं है और हम अन्य उठाए गए मुद्दों पर विचार नहीं करेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को दी थी नसीहत
एल्विश यादव को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नसीहत दी थी कि 'अगर प्रसिद्धी पाए हुए लोगों को सांप जैसे बेजुबान का इस्तेमाल करने दिया जाता है तो इससे समाज में बुरा संदेश जाता है। अदालत ने आगे कहा कि आप सांप से खेलते हैं तो क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या अपराध नहीं है? आप यह नहीं कह सकते कि आप जो चाहें वो करेंगे। हम वन्यजीव अधिनियम के तहत शिकायत को लेकर चिंतित हैं'
एल्विश यादव ने क्या था?
यूट्यूबर एल्विश यादव के वरिष्ठ वकील मुक्ता गुप्ता ने कहा कि एल्विश यादव गायक फाजिलपुरिया के एक वीडियो में अतिथि के तौर पर गया था। वकील ने आगे कहा कि उस पार्टी में किसी रेव पार्टी या फिर किसी अधिसूचित मादक पदार्थों के सेवन के कोई सबूत नहीं मिले थे। वकील ने आगे अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि एल्विश यादव कथित स्थानों पर मौजूद ही नहीं था। इसके अलावा रिकॉर्ड में मौजूद मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया कि जिन 9 सांपों की जांच हुई थी वह जहरीले ही नहीं थे। वहीं इसके विपरीत उत्तर प्रदेश की ओर से पेश वकील ने कहा कि यूपी पुलिस ने 5 कोबरा सहित 9 सांपों को बचाया था। साथ ही रेव पार्टियों में उपयोग किए जाने वाले संदिग्ध सांप के जहर का भी पता चला था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















