Responsive Scrollable Menu

Lucknow Shocker: बहू के अवैध संबंध में सास ने अड़ाई नाक, बहू ने प्रेमी संग रचा ऐसा प्लान, की...

Lucknow Illegal Relationship Murder: लखनऊ के निशातगंज में 69 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि अवैध संबंध में बाधा बनने पर बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोपी बहू से पूछताछ जारी है।

Continue reading on the app

100 देशों के GDP से अधिक तिरुपति मंदिर की संपत्ति, दुनिया का सबसे अमीर धर्मस्थल केरल में, जानें किस टेंपल के पास कितना सोना

भारत के टॉप-10 सबसे अमीर मंदिरों के पास नौ लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति है. ग्लोबल वेल्थ इंडेक्स-2026 के अनुसार, तिरुपति बालाजी मंदिर के पास 3.38 लाख करोड़ की चल–अचल संपत्ति है, जो इसे दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल बनाता है.  

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानी आईएमएफ और वर्ल्डबैंक के डेटा के अनुसार, तिरुपति बालाजी मंदिर की कुल संपत्ति साइप्रस, आइसलैंड, एस्टोनिया जैसे 100 देशों की जीडीपी से भी कहीं अधिक है. यहां सामान्य और खास दिनों में औसतन एक से पांच करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है. इस साल 17 मार्च को एक ही दिन में 4.88 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया था. 

पद्मनाभस्वामी मंदिर दुनिया का सबसे अमीर धर्मस्थल

तिरुपति मंदिर जिस प्रकार से तीसरे नंबर पर है तो वहीं केरल में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर सबसे अमीर है. मंदिर की संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा प्राचीन खजाने के रूप में है, जिसमें सोने की मूर्तियां, सोने के सिक्के और हीरे शामिल हैं. वर्तमान में इन संपत्ति का बाजार मूल्य दो लाख करोड़ से अधिक है. ये संपत्ति सरकार और सुप्रीम कोर्ट के संरक्षण में है. 

तिरुपति की संपत्ति 2 साल में 35% बढ़ी

देश के टॉप-3 धर्मस्थलों की कुल संपत्ति में मार्च 2024 के बाद से काफी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह सोना है. पहले उस सोने की कीमत जहां 65 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं आज उसी सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

सोने की कीमत बढ़ने की वजह से तिरुपित मंदिर की संपत्ति पिछले दो वर्षों में 35 प्रतिशत, जगन्नाथ मंदिर की संपत्ति 50 प्रतिशत तो पद्मनाभस्वामी मंदिर की संपत्ति 100 प्रतिशत बढ़ गई है. इन मंदिरों की नकदी में कुल 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. बता दें, तिरुपति मंदिर की आय का एक बड़ा हिस्सा 11 टन से अधिक सोने के भंडार से मिलने वाले ब्याज से आता है. ये सोना देश के अलग-अलग बैंकों में जमा है. 

रिपोर्ट के अनुसार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास 60 हजार एकड़ से अधिक की जमीन है. ये जमीनें ओडिशा के 24 जिलों में फैली हुई है. मंदिर की जमीनें सिर्फ ओडिशा में ही नहीं है बल्कि छह राज्यों में भी है. मंदिर में मौजूद खजाना, जमीन और अन्य चल-अचल संपत्तियों का कुल मूल्य ₹1.2 लाख करोड़ तक है. 

राम मंदिर में रोज एक करोड़ से ज्यादा का दान

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तस्वीर भी पिछले दो वर्षों में तेजी से बदल रही है. मंदिर की आय का मुख्य स्रोत दान और बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज है. मंदिर की अचल संपत्तियों मे 70 एकड़ में फैला मंदिर परिसर और आसपास की अधिग्रहित जमीनें हैं. वहीं, मंदिर की भव्य संरचना को मिलाकर मंदिर की कुल संपत्ति ₹6,000 करोड़ से ₹8,000 करोड़ के पार जाती है. 

किस मंदिर के पास कितना सोना

  • पद्मनाभस्वामी मंदिर- 1,500 टन
  • तिरुपति बालाजी- 11.3 टन
  • वैष्णो देवी मंदिर- 1.2 टन
  • स्वर्ण मंदिर- 900 किलो
  • काशी विश्वनाथ- 940 किलो
  • साईं बाबा मंदिर (शिर्डी)- 400 किलो
  • सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई)- 160 किलो
  • जगन्नाथ मंदिर (पुरी)- 130 किलो
  • सोमनाथ मंदिर- 160 किलो
  • श्रीराम मंदिर (अयोध्या)- 50-60 किलो

(अनुमानित संपत्ति के आंकड़े 2025-26 के है. सोर्स- ग्लोबल वेल्थ इंडेक्स, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, टीटीडी बोर्ड, मंदिर ट्रस्टों की ऑडिट रिपोर्ट्स और राज्यों सरकारों का डेटा)

 

Continue reading on the app

  Sports

21 छक्के, 195 रन…. जिसे RCB ने निकाला, IPL की 10 टीमों ने ठुकराया, उसने T20 में मचाई तबाही, ऐसा पहले नहीं हुआ

IPL 2026 में भले ही खेलते ना दिखें स्वास्तिक चिकारा, लेकिन उन्होंने उससे पहले खेले एक T20 मुकाबले में जोरदार धमाका किया है. IPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले पुजारा ने सिर्फ 69 गेंदों पर 195 रन ठोके हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:44:56 +0530

  Videos
See all

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | America, Iran के खार्ग आईलैंड पर करेगा कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:40:00+00:00

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers