Responsive Scrollable Menu

Elvish Yadav: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, खत्म हुआ सांपों के जहर वाला केस

Elvish Yadav: हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश के सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश के खिलाफ चल रहे सांपों के जहर वाले केस को खत्म कर दिया है। उनके खलिफा साल 2023 में नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर की तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था और पुलिस ने यूट्यूबर को 17 मार्च साल 2024 को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

एल्विश यादव के इस केस की सुनवाई जस्टिस एमएस सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ कर रही थी। इस याचिका में एल्विश यादव के खिलाफ आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। अदालत ने यूपी पुलिस की एफआईआर को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि शिकायत कानून की दृष्टि से मान्य नहीं है और हम अन्य उठाए गए मुद्दों पर विचार नहीं करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को दी थी नसीहत

एल्विश यादव को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नसीहत दी थी कि 'अगर प्रसिद्धी पाए हुए लोगों को सांप जैसे बेजुबान का इस्तेमाल करने दिया जाता है तो इससे समाज में बुरा संदेश जाता है। अदालत ने आगे कहा कि आप सांप से खेलते हैं तो क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या अपराध नहीं है? आप यह नहीं कह सकते कि आप जो चाहें वो करेंगे। हम वन्यजीव अधिनियम के तहत शिकायत को लेकर चिंतित हैं'

एल्विश यादव ने क्या था?

यूट्यूबर एल्विश यादव के वरिष्ठ वकील मुक्ता गुप्ता ने कहा कि एल्विश यादव गायक फाजिलपुरिया के एक वीडियो में अतिथि के तौर पर गया था। वकील ने आगे कहा कि उस पार्टी में किसी रेव पार्टी या फिर किसी अधिसूचित मादक पदार्थों के सेवन के कोई सबूत नहीं मिले थे। वकील ने आगे अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि एल्विश यादव कथित स्थानों पर मौजूद ही नहीं था। इसके अलावा रिकॉर्ड में मौजूद मेडिकल रिपोर्ट से साफ हो गया कि जिन 9 सांपों की जांच हुई थी वह जहरीले ही नहीं थे। वहीं इसके विपरीत उत्तर प्रदेश की ओर से पेश वकील ने कहा कि यूपी पुलिस ने 5 कोबरा सहित 9 सांपों को बचाया था। साथ ही रेव पार्टियों में उपयोग किए जाने वाले संदिग्ध सांप के जहर का भी पता चला था।

Continue reading on the app

Mercedes-AMG A45 S: दमदार परफॉर्मेंस वाली प्रीमियम हैचबैक, जानिए कीमत और फीचर्स

Mercedes-AMG A45 S एक ऐसी लग्ज़री हैचबैक कार है। जो स्पीड और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है। यह कार ...

Continue reading on the app

  Sports

प्रैक्टिस मैच में अपने ही खिलाड़ी ने ईशान किशन को दिखाई आंख, सनराइजर्स में माहौल गर्म!

Zeeshan Ansari gives send off Ishan Kishan: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने प्रैक्टिस मैच में धूम मचा दी. टीम के कप्तान ईशान किशन ने 24 गेंद में 72 रनों की पारी खेली. ईशान को जीशान अंसारी ने आउट किया. आउट करने के बाद जीशान ने जिस तरह से ईशान को सैंडऑफ दिया उसका वीडियो वायरल हो रहा है. Sun, 22 Mar 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 22 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T23:30:31+00:00

AAJTAK 2 । 22 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T23:30:26+00:00

AAJTAK 2 । 22 MARCH 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T23:30:22+00:00

AAJTAK 2 । 22 MARCH 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T23:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers