Responsive Scrollable Menu

Sarke Chunar Controversy: ‘सरके चुनर’ और ‘टटीरी’ पर महिला आयोग सख्त, नोरा फतेही, बदशाह और संजय दत्त को भेजा समन!

Sarke Chunar Controversy: फिल्मी गानों में कथित अश्लीलता को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ‘सरके चुनर तेरी सरके’ और ‘टटीरी’ गानों पर उठे विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है। महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इन गानों पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि पहली नजर में इन गानों का कंटेंट आपत्तिजनक, अश्लील और यौन संकेतों से भरा हुआ लगता है।

इन लोगों को भेजा गया समन

‘सरके चुनर’ गाने के मामले में अभिनेत्री नोरा फतेगी, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार रकीब आला, निर्माता और निर्देशक समेत पांच लोगों को समन भेजा गया है। सभी को 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

वहीं ‘टटीरी’ गाने से जुड़े गायक बादशाह, गीतकार, निर्देशक और निर्माता को 25 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर तय तारीख पर कोई भी व्यक्ति पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल

कानून उल्लंघन का शक

आयोग के अनुसार, इन गानों में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के उल्लंघन की आशंका है। इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

गानों को यूट्यूब से हटाया गया

विवाद बढ़ने के बाद दोनों गानों को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर इन गानों के बोल और वीडियो को लेकर काफी आलोचना हो रही थी।

क्या है विवाद की वजह?

लोगों का आरोप है कि गानों में डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड डांस स्टेप्स के जरिए महिलाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। ‘टटीरी’ गाने में तो स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई गई है।

आयोग की सख्त चेतावनी

महिला आयोग ने साफ कहा है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। सभी संबंधित लोगों को दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखना होगा।

यह भी पढ़े - Dhurandhar The Revenge First Review: कैसी है धुरंधर-2? तरण आदर्श ने कहा-‘ब्लॉकबस्टर सुनामी’

Continue reading on the app

Gold Footwear Designs: गोल्ड फुटवियर 7 डिजाइंस, लाखों नहीं बस 1000 रुपए कर बीवी को करें खुश

Gold Footwear Designs: फुटवियर ना सिर्फ पैरों को प्रोटेक्ट करता है, बल्कि पूरे पर्सनालिटी की शान भी बढ़ता है। इसलिए पार्टी या फिर किसी इवेंट में अपनी चमक को बढ़ाना चाहती हैं, तो गोल्डन फुटवियर ट्राई कर सकती हैं। यहां पर हम कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले CSK को लगा बहुत बड़ा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी और तब इस खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में मौका मिला था. नए सीजन में इस पेसर को ज्यादा मौके मिलने की संभावनाएं थी लेकिन अब वो उम्मीद भी टूट गई. Thu, 19 Mar 2026 17:48:25 +0530

  Videos
See all

चीन ने किया ईरानी नेताओं को मारने का विरोध [Killing of Iranian leaders unacceptable: China] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:21+00:00

Harish Rana Euthanasia Case: Manish Jain बोले- 'हरीश के पीठ पर घाव, कुछ समझ नहीं पाता' | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:39:33+00:00

Assam Assembly Election:BJP में आने वाले Pradyut Bordoloi को कहां से मिला टिकट? |Congress |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:52+00:00

DElhi में AAP BJP कार्यकर्ताओं में झड़प #aamadmiparty #bjp #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers