'मैंने अब शराब पीना छोड़ दिया है...', IPL शुरू होने से पहले वायरल हुआ युजवेंद्र चहल का बयान
Yuzvendra Chahal Statement: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को शुरू होने में अब कम ही वक्त बचा हुआ है और खिलाड़ियों ने टीम के साथ जुड़कर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इस बीच आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की है. इस दौरान उन्होंने चहल ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. उनका कहना है कि अब उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह सीनियर हैं और वह चाहते हैं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी उनसे सीखें.
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया है'
IPL 2026 शुरू होने को है और लगभग सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं. इस बीच एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा कहा है, जो हर तरफ चर्चा में है.
चहल ने डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया. मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इस वजह से मैं अधिक ध्यान रखता हूं. मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं. मैं सीनियर हूं तो चाहता हूं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखे."
????YUZVENDRA CHAHAL HAS STOPPED CONSUMING ALCOHOL????:
— Sam (@Cricsam01) March 19, 2026
He Said ????️- I stopped alcohol. It’s been more than six months. I am 35 now. This year my mind has said that I will take care of my body first. I want to give 150 percent to my team.????pic.twitter.com/yp0H5Onz7f
पंजाब किंग्स क्यों नहीं जीत पाई ट्रॉफी?
IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. मगर, फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की और पंजाब रनरअप बनकर रह गई. युजी चहल का मानना है कि यदि फाइनल मैच में जानसेन होते, तो वह ट्रॉफी जरूर जीतते, क्योंकि पूरे ही टूर्नामेंट में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.
चहल ने आगे कहा, "अगर जानसेन होते तो हम आईपीएल खिताब जीतते. पूरे सीजन में जानसेन ने शानदार गेंदबाजी की थी और निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली टीम के लिए महत्वपूर्ण थी."
आपको बता दें, मार्को जानसेन ने आईपीएल 2025 में कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने 14 मुकाबले खेले, जिसमें 27.12 के औसत से 16 विकेट लिए थे. मगर फिर, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को WTC फाइनल या अन्य राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए मई के अंत तक वापस बुला लिया था और जानसेन घर लौट गए थे.
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं Yuzvendra Chahal
युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 174 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22.77 के औसत से 221 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.96 की इकोनॉमी से रन लुटाए. युजी की स्पिन को खेलना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है. अब आईपीएल 2026 में भी चहल अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालना चाहेंगे और पंजाब किंग्स को उसकी पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
IPL 2026 में 31 मार्च को पहला मैच खेलेगी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम अपना पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाली है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में बनाएंगे ये महारिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा RCB का नाम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में फिर आएगा जनरेशन लीप? अरमान-अभीरा की होगी छुट्टी, राजन शाही ने बताई सच्चाई
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. शो में इस समय चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें अभीरा और अरमान की कहानी को दिखाया जा रहा है. वहीं, पिछले कुछ समय से शो टिआरपी गिरती जा रही है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि शो से अभीरा और अरमान का प्लॉट खत्म होने वाला है और नया जनरेशन लीप आ सकता है. अब इसे लेकर शो के मेकर राजन शाही ने बड़ा बयान दिया है.
शो से आउट होंगे अभीरा-अरमान?
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो के मेकर्स टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ये टीआरपी में गिरता जा रहा है. ऐसे में बताया जा रहा था कि जनरेशन लीप के कारण जहां सीरियल की पूरी कास्ट फिर से बदल जाएगी. इतना ही नहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित यानि अभीरा और अरमान भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़ देंगे.
राजन शाही ने पोस्ट कर बताई सच्चाई
राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर आ रही अफवाहों पर स्टोरी शेयर की है और फैंस को सच्चाई बताई है. उन्होंने पोस्ट में ये साफ कर दिया कि शो में लीप नहीं आ रहा है. राजन शाही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'यहां कोई लीप नहीं आने वाला है. यहां तक कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर इसके बारे में सोचा भी नहीं जा रहा है. थू थू थू.' वहीं, राजन शाही ने अपने पोस्ट में लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की गलत खबरें न फैलाएं. अब उनके पोस्ट से साफ हो गया है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी पीढ़ी की कहानी अभी लंबी चलने वाली है.
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल
अभीरा से प्यार का इजहार करेगा अरमान
वहीं, शो की बात करे तो लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि अरमान अभीरा से प्यार का इजहार करेगा. प्रोमो की शुरुआत में अरमान सबके सामने अभीरा को अपने नाम की चुनरी उड़ाता है. इसके बाद पौद्दार परिवार और आर्यन के ससुराल वाले मिलकर गणगौर की पूजा करते हैं. अगले सीन में अरमान, अभीरा पर चिल्लाते नजर आता है. अरमान कहता है, 'ये अलमारी तुम पर गिरने वाली थी. तुम्हे चोट लगने वाली थी और तुम्हे मेरी चिंता हो रही है?' अभीरा भड़क जाएगी और कहेगी- 'अच्छा ही होता न, तुम्हारे रिडेवलपमेंट के सारे इशूज सॉर्ट हो जाते और दिशा के परिवार के सामने तुम्हें मेरे लिए अपनी नफरत भी छिपानी नहीं पड़ती.' फिर अरमान चिल्लाते हुए कहता है, 'तुम पागल हो क्या? मैं तुमसे नफरत नहीं, प्यार करता हूं.' ये सुनकर अभिरा दंग रह जाती है.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























