Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में फिर आएगा जनरेशन लीप? अरमान-अभीरा की होगी छुट्टी, राजन शाही ने बताई सच्चाई
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. ये शो टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. शो में इस समय चौथी पीढ़ी चल रही है, जिसमें अभीरा और अरमान की कहानी को दिखाया जा रहा है. वहीं, पिछले कुछ समय से शो टिआरपी गिरती जा रही है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि शो से अभीरा और अरमान का प्लॉट खत्म होने वाला है और नया जनरेशन लीप आ सकता है. अब इसे लेकर शो के मेकर राजन शाही ने बड़ा बयान दिया है.
शो से आउट होंगे अभीरा-अरमान?
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शो के मेकर्स टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ये टीआरपी में गिरता जा रहा है. ऐसे में बताया जा रहा था कि जनरेशन लीप के कारण जहां सीरियल की पूरी कास्ट फिर से बदल जाएगी. इतना ही नहीं समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित यानि अभीरा और अरमान भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़ देंगे.
राजन शाही ने पोस्ट कर बताई सच्चाई
राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर आ रही अफवाहों पर स्टोरी शेयर की है और फैंस को सच्चाई बताई है. उन्होंने पोस्ट में ये साफ कर दिया कि शो में लीप नहीं आ रहा है. राजन शाही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'यहां कोई लीप नहीं आने वाला है. यहां तक कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर इसके बारे में सोचा भी नहीं जा रहा है. थू थू थू.' वहीं, राजन शाही ने अपने पोस्ट में लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की गलत खबरें न फैलाएं. अब उनके पोस्ट से साफ हो गया है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी पीढ़ी की कहानी अभी लंबी चलने वाली है.
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल
अभीरा से प्यार का इजहार करेगा अरमान
वहीं, शो की बात करे तो लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि अरमान अभीरा से प्यार का इजहार करेगा. प्रोमो की शुरुआत में अरमान सबके सामने अभीरा को अपने नाम की चुनरी उड़ाता है. इसके बाद पौद्दार परिवार और आर्यन के ससुराल वाले मिलकर गणगौर की पूजा करते हैं. अगले सीन में अरमान, अभीरा पर चिल्लाते नजर आता है. अरमान कहता है, 'ये अलमारी तुम पर गिरने वाली थी. तुम्हे चोट लगने वाली थी और तुम्हे मेरी चिंता हो रही है?' अभीरा भड़क जाएगी और कहेगी- 'अच्छा ही होता न, तुम्हारे रिडेवलपमेंट के सारे इशूज सॉर्ट हो जाते और दिशा के परिवार के सामने तुम्हें मेरे लिए अपनी नफरत भी छिपानी नहीं पड़ती.' फिर अरमान चिल्लाते हुए कहता है, 'तुम पागल हो क्या? मैं तुमसे नफरत नहीं, प्यार करता हूं.' ये सुनकर अभिरा दंग रह जाती है.
ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग
ईरान क्या सीधे अमेरिका पर नहीं गिरा सकता मिसाइल? कहां पीछे रह जाता है खामेनेई का देश
ईरान पर अमेरिका और इज़रायल लगातार हमलावर हैं. उसकी ऑयल फील्ड्स को निशाना बनाया जा रहा है. ईरान ने भी अपनी तरफ से इज़रायल पर मिसाइलें दागी हैं. सब जानते हैं कि अमेरिका के इशारों पर ही इज़रायल हमले कर रहा है. तो क्या ईरान सीधे अमेरिका पर मिसाइल नहीं गिरा सकता? ईरान के पास कितनी रेंज वाली मिसाइलें हैं? यहां जानिए पूरी डिटेल...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















