Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में आंधी-तूफान का कहर, उखड़े पेड़, 19 की मौत

Heavy Rain : 18 मार्च को हुई मौतें भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से हुईं. कई जगह मकानों की छत और दीवारें गिर गईं. तेज हवा में पेड़ व साइनबोर्ड गिरने से भी हादसे हुए. जानें पाकिस्तान के किस शहर में मची तबाही.

The post पाकिस्तान में आंधी-तूफान का कहर, उखड़े पेड़, 19 की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा नई कंट्रोवर्सी में फंसे:बैन सॉन्ग चंबल के डाकू-खटोला गाया, पंजाबियों पर कमेंट; सिरसा में ऑडियंस बेकाबू होकर स्टेज तक पहुंची

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। जींद में पूर्व सरपंच के साथ हुए स्टेज विवाद के बाद वो पहली बार सिरसा में लाइव शो करने पहुंचे। यहां शो के दौरान सिंगर ने ने परफॉर्मेंस देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए अपने कई सॉन्ग गाए। मासूम शर्मा ने चंबल के डाकू और खटोला गाना गाया, जिससे ऑडियंस की भीड़ बेकाबू होकर स्टेज तक आ पहुंची। कई युवक पंडाल में लगे पोल पर चढ़ गए और शोर शराबा करने लगे। बाउंसर और पुलिस भी भीड़ को स्टेज तक आने से रोक नहीं पाए। मासूम शर्मा के इस दौरान एक बयान और चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि मेरा गाना खटोला कुछ गलत नहीं। इसका मतलब हरियाणा वाले जानते हैं, पर पंजाबी बेल्ट को कम पता है। जानिए पूरा मामला… बैन गाना चंबल के डाकू पूरा गाया कुछ देर बाद मासूम शर्मा ने बाहर आले पै शूटर बैठे, भीतर ले पै बैठा यार, हाथ चढ़ाकै मुदधा मार दां, कांच काढ़ कै धर ध्या बाहर, एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर। इस गाने के इतने बोल बोलकर कहा-एक बार इतना ही, बाकी बाद में करेंगे। इस बीच मासूम शर्मा ने बैन किया चंबल का डाकू गाना पूरा गाया और तभी गानों के बोल पर भीड़ भी बेकाबू हो गई। पुलिस व बाउंसर भी नहीं रोक पाए और स्टेज के बिलकुल पास आ पहुंची। कुछ बाउंसर स्टेज के कोने पर ही उनको रोकने को बैठे तो कुछ खड़े हो गए। पुलिस-बाउंसर से नहीं रूकी भीड़ जेसीडी में स्टेडियम में ओपन मे पंडाल लगाकर ये शो किया हुआ था। कुछ शरारती तत्वों ने शराब पी रखी थी और स्टेज के पास आने की जबरदस्ती कर रहे थे। इसमें अव्यवस्था का माहौल हो गया, जिससे भीड़ को पुलिस व बाउंसर भी काबू नहीं कर पाए। इस बीच जेसीडी मैनेजमेंट से डायरेक्टर डा. जयप्रकाश व उनकी टीम ने गायक मासूम शर्मा को मोमेंटों व चादर भेंटकर सम्मानित कर दिया, ताकि बाद में माहौल ज्यादा न बिगड़ जाए। अतिथि व जेसीडी मैनेजमेंट के काफी स्टाफ स्टेज के नीचे पहली पंक्ति में बैठे रिजर्व सीट छोड़कर चले गए और महिलाएं भी शो छोड़कर चली गई। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा भी मौजूद थे। देखें शो के PHOTOS… कलाकार शिवा चौधरी भी पहुंची कलाकार शिवा चौधरी ने अपने गाए हरियाणवी गाने और पंजाबी व हिंदी व बिहारी गानों पर करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक परफॉर्मेंस दी। शिवा लड़कियों के लिए आवाज बनी और उनके गानों पर लड़कियां व महिलाओं ने डांस करते हुए खूब इंज्वॉय किया। 18 फरवरी को जींद में हुआ था विवाद यह विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा के बहन कविता व बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ था। शो के दौरान भीड़ बढ़ने पर मासूम शर्मा ने मंच से पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने के लिए कहा और कहा कि “मेरे प्रोग्राम में कोई सरपंच, एमएलए या मंत्री हो, मैं किसी को नहीं मानता। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सरपंचों ने कड़ा विरोध जताया। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। इसके बाद विवाद में प्रदेश के कई सरपंचों और सिंगरों की एंट्री हुई। कुछ कलाकरों ने समर्थन किया तो कुछ ने विरोध किया। सरपंचों ने जींद में पंचायत कर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया और सरपंचों ने शो का बॉयकाट करने का ऐलान किया था। जिसके बाद मासूम के भाई विकास व बहनोई ने माफी मांगकर व मासूम के फोन पर गलती मानने पर मामला सुलझा था। पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके फैन का फोन छीनकर जमीन पर पटका था इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी, जो काफी चर्चाओं में रहा था। फैन की गर्दन पकड़ खींचा इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में मैं एक कॉन्सर्ट में गया हुआ था। वहां हरियाणा कार्निवल चल रहा था। आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कॉन्सर्ट में मासूम शर्मा अपने एक फैन को गुद्दी (गर्दन) से पकड़ लेते हैं। मुझे समझ भी नहीं आया कि मैं उनके साथ सेल्फी ले रहा हूं, और वह अचानक गुद्दी से मुझे पकड़ लेते हैं और गाली देने लगते हैं। इससे पहले चंडीगढ में बैन गाना गाए जाने पर शो के दौरान गोली चल गई थी और एक युवक की हत्या हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: 8 खिलाड़ी बाहर, जानिए किस-किस ने की पाकिस्तान की गजब बेइज्जती

Players Opted OUT PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 26 मार्च से आगाज होने जा रहा है. मगर उससे पहले पाकिस्तान की T20 लीग से विदेशी खिलाड़ी एक-एक कर नदारद हो रहे हैं. Sun, 22 Mar 2026 11:19:04 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv Attack: तेल अवीव पर ईरान का महाहमला! #shorts #telavivunderattack #iranisraelwar #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T07:15:28+00:00

'खाना कहां से खाएंगे,यहां सब गरीब आदमी है'- मजदूर #lpgcrisis #surat #migration #gujarat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T07:13:44+00:00

Kerala CM Pinarayi Vijayan के Rahul Gandhi पर बयान पर घमासान, Sukhdeo Bhagat, Manoj Jha ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T07:12:22+00:00

Trump vs Iran: '48 घंटे में होर्मुज खोलो वरना...!'#shorts #straitofhormuz #donaldtrump #iranisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T07:15:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers