Responsive Scrollable Menu

मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये Honda की सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत मात्र ₹65,000 से शुरू

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद, ज्यादा माइलेज देने वाली और लंबे समय तक चलने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda की ये 4 बाइक्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं. Shine 100 की किफायती कीमत से लेकर SP 125 के एडवांस फीचर्स तक, हर बाइक अलग जरूरत को पूरा करती है. स्टाइल, माइलेज और परफॉर्मेंस के इस कॉम्बिनेशन में जानिए कौन-सी बाइक आपके लिए सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगी.

Continue reading on the app

HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा:चक्रवर्ती बोले- बैंक के कामकाज मेरे मूल्यों के हिसाब से नहीं; केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन बने

HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को देर रात इस्तीफा दे दिया। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उनके जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाया है। इस्तीफे की खबर के बाद आज HDFC के शेयर में 5% की गिरावट है। ये 43 रुपए गिरकर 800 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। इस साल HDFC बैंक का शेयर करीब 20% टूट चुका है। चक्रवर्ती बोले- बैंक की प्रैक्टिस मेरे एथिक्स से मेल नहीं खाती अतनु चक्रवर्ती ने अपने रेजिग्नेशन लेटर में बैंक के इंटरनल कल्चर और कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और प्रथाओं को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए कमान सौंपी गई केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। वे HDFC लिमिटेड के बैंक में विलय से पहले उसके वाइस चेयरमैन और CEO रह चुके हैं। बैंकिंग सेक्टर में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें फिलहाल 3 महीने की कमान सौंपी गई है। केकी मिस्त्री ने गुरुवार को निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स को भरोसा दिलाया कि बैंक पूरी तरह स्थिर है। बैंक में चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। मिस्त्री ने कहा कि बोर्ड देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक में भरोसा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। रिजर्व बैंक बोला- HDFC में कोई गंभीर चिंता की बात नहीं इस मामले पर रिजर्व बैंक ने कहा कि HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन पद को लेकर बैंक की तरफ से जो अस्थायी व्यवस्था मांगी गई थी, उसे रिजर्व बैंक ने मंजूरी दे दी है। HDFC बैंक देश का एक 'सिस्टेमिकली इम्पोर्टेन्ट बैंक' है, जिसकी वित्तीय हालत मजबूत है। बोर्ड पेशेवर तरीके से काम कर रहा है और मैनेजमेंट टीम काफी काबिल है। बैंक के कामकाज या गवर्नेंस को लेकर फिलहाल कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और लिक्विडिटी यानी नकदी की स्थिति भी संतोषजनक है। रिजर्व बैंक आगे के रास्तों को लेकर बैंक के बोर्ड और मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में बना रहेगा। मर्जर के बाद देश का दूसरा बड़ा बैंक बना था HDFC चक्रवर्ती ने कार्यकाल के दौरान हुई बड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके समय में ही HDFC लिमिटेड का बैंक के साथ विलय हुआ, जिससे यह देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मर्जर के पूरे फायदे मिलना अभी बाकी है। 1985 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं अतनु चक्रवर्ती अतनु चक्रवर्ती 1985 बैच के गुजरात कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। 35 साल की सर्विस के दौरान उन्होंने आर्थिक मामलों के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे बजट बनाने की प्रक्रिया और निवेश विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। नॉलेज बॉक्स: 'पार्ट-टाइम चेयरमैन' और 'अंतरिम चेयरमैन' में क्या फर्क है? 'पार्ट-टाइम चेयरमैन' वह व्यक्ति होता है जो बैंक के रोजमर्रा के मैनेजमेंट में शामिल नहीं होता, बल्कि बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता करता है और नीतिगत फैसलों में गाइडेंस देता है। वहीं, 'अंतरिम चेयरमैन' एक अस्थायी व्यवस्था है, जिसे तब नियुक्त किया जाता है जब अचानक चेयरमैन का पद खाली हो जाए और नए पक्के चेयरमैन की तलाश जारी हो। चूंकि बैंक में जनता का पैसा जमा होता है और यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं, इसलिए रिजर्व बैंक की मंजूरी अनिवार्य है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियुक्त व्यक्ति 'फिट एंड प्रॉपर' है और उसके पास बैंक चलाने के लिए जरूरी योग्यता और ईमानदारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Riyan Parag की युवा स्टार वैभव को चेतावनी, Social Media से बिल्कुल दूर रहो

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होने वाला है, और टूर्नामेंट से पहले, कई प्रशंसक 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस युवा सुपरस्टार ने 2025 में आईपीएल में धूम मचा दी थी, जब उन्होंने टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, भारत अंडर-19 के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए, वैभव एक बार फिर आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए हैं, और इस बार उन पर काफी उम्मीदों का बोझ है।
 

इसे भी पढ़ें: IPL में KKR की कप्तानी पर Ajinkya Rahane का मंत्र, 'शांति और सकारात्मकता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत'


इसी संदर्भ में, रॉयल रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आगे आकर वैभव को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी अनुरोध किया कि वे इस युवा खिलाड़ी को अकेला छोड़ दें और उसे क्रिकेट का आनंद लेने दें। पराग ने कहा कि कप्तान के तौर पर मेरा उसे यही संदेश होगा कि वह ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करे और मीडिया के चक्कर न लगाए। उसे बस अपने खेल का आनंद लेने दो, और मैं आपसे (मीडिया से) भी यही अनुरोध करूंगा। उसके मैनेजर या किसी और से संपर्क न करें; उसे बस खेलने दें। वह 15-16 साल का बच्चा है, उसे क्रिकेट खेलने दो। वह बहुत अच्छा खेल रहा है और वह देश का नाम रोशन करेगा।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 खेलने की मिली इजाज़त, Sri Lanka के 3 खिलाड़ी पास, 4 बड़े स्टार्स अब भी वेटिंग लिस्ट में


इसके अलावा, पराग ने स्वीकार किया कि वैभव पर दबाव तो आएगा ही, लेकिन उन्होंने युवा खिलाड़ी को बिना किसी दबाव के खुलकर खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से, उन पर कुछ दबाव तो आएगा ही, लेकिन मैं उनसे यही कहूंगा कि चाहे कितना भी दबाव हो, जायसवाल उसे संभाल लेंगे क्योंकि वह इस भूमिका को निभाने में सक्षम हैं। वैभव के लिए मेरा बस यही संदेश है कि मैदान पर उतरें और खुलकर खेलें। अगर पहली गेंद पर शॉट लगाने का मौका मिले, तो लगाएं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि पिछले एक साल में किसी युवा खिलाड़ी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जैसा उन्होंने किया है। वह हर तरफ रन बना रहे हैं।
Sat, 21 Mar 2026 13:28:40 +0530

  Videos
See all

उत्तराखंड में जंगलों की कटाई पर सरकार ने क्या कदम उठाए? #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:57:40+00:00

Kim Jong Un | North Korea : उत्तर कोरिया की नई तानाशाह | North Korea Military Show | Kim Jong | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:00:42+00:00

Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज पहुंच रहे हैं अमेरिकी सैनिक! #shorts #straitofhormuz #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:54:43+00:00

Iran vs Israel America War Update: Netanyahu ने Trump को जंग में घसीटा? | Strait of Hormuz | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T07:52:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers