पश्चिम एशिया में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले से कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक का उछाल
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सीधे हमले के बाद गुरुवार को कच्चे तेल में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई।
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 4.10 प्रतिशत अधिक था।
वहीं, न्यूयॉर्क मैक्स एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) की कीमत अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में 3.37 प्रतिशत बढ़कर 99.57 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया। इसे विश्व का सबसे बड़ा गैस फील्ड भी माना जाता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर के प्रमुख वैश्विक गैस हब, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला किया।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
कतर एनर्जी के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि आज शाम रस लाफान औद्योगिक शहर पर मिसाइल हमले हुए हैं। बड़े स्तर पर नुकसान होने के कारण लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन बचाव दल तुरंत तैनात किए गए। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भारत पर सीधा असर होने की संभावना है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है।
इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल द्वारा साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमले के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर और हमले करने का विरोध किया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, मध्य पूर्व में जो कुछ हुआ है, उससे नाराज होकर इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र नामक एक प्रमुख प्लांट पर हमला किया है। इससे पूरे प्लांट का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ है।
एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हुए इस हमले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: आज से शुरु हुए चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 19 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना गया है. यह केवल तिथि बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी भी देता है. पंचांग के पांच मुख्य अंग होते हैं तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण. इनसे व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से कर सकता है. धार्मिक मान्यता है कि रोज सुबह पंचांग पढ़ने या सुनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. कहा जाता है कि पंचांग का नियमित अध्ययन आयु बढ़ाता है और पापों से मुक्ति दिलाता है. इसलिए हर दिन की शुरुआत पंचांग से करना शुभ माना गया है. आइए जानते हैं 19 मार्च 2026, गुरुवार का विस्तृत पंचांग.
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
आज 19 मार्च 2026 को गुरुवार है. तिथि की बात करें तो चैत्र कृष्ण अमावस्या सुबह 06:53 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. यही तिथि चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी मानी जाती है. नक्षत्र उत्तराभाद्रपद सुबह 04:04 बजे तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा. आज शुक्ल और ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है. करण की बात करें तो नाग, बव और बालव करण रहेंगे.
चंद्रमा का गोचर और दिशा शूल
आज चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेगा. दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा. यदि आपको इस दिशा में यात्रा करनी हो तो दही या गुड़ खाकर घर से निकलना शुभ रहेगा.
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:58 से 05:46 तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:58 तक
अमृत काल: रात 11:31 से 01:02 तक
ये समय किसी भी शुभ कार्य के लिए उत्तम माने जाते हैं.
आज का अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 01:30 से 03:00 तक
यमगंड: सुबह 06:35 से 08:05 तक
गुलिक काल: सुबह 09:35 से 11:04 तक
इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 10:35 से 11:22 तक और दोपहर 03:22 से 04:09 तक रहेगा. इन समयों में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.
सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्र समय
आज सूर्योदय सुबह 06:29 बजे हुआ है और सूर्यास्त शाम 06:26 बजे होगा. चंद्रमा का उदय सुबह 06:30 बजे और अस्त शाम 07:02 बजे होगा.
आज का पर्व और महत्व
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दिन घटस्थापना की जाती है और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. साथ ही गुड़ी पड़वा का पर्व भी आज ही मनाया जाएगा. यह दिन नई शुरुआत और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है.
संवत और काल गणना
विक्रम संवत: 2083 (कालयुक्त)
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
आपका दिन शुभ और मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 18 March 2026: आज है चैत्र पितृ अमावस्या, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















