जौनपुर के कल्याणपुर में सरकारी विद्यालय का भवन हुआ जर्जर तो मंदिर में चलने लगीं कक्षाएं, सुरक्षा को देखते लिया गया फैसला
जौनपुर के कल्याणपुर में जर्जर सरकारी स्कूल भवन के कारण बच्चों की कक्षाएं मंदिर में लग रही हैं. सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की इंचार्ज चंदा देवी ने बताया कि स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है. पानी बहुत ज्यादा चूता था और बाहर के बारजे भी गिर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरिया तक दिखाई दे रहा था. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी थी, इसलिए अधिकारियों को अवगत कराने के बाद बच्चों को मंदिर में लाकर पढ़ाई शुरू की गई. इंचार्ज ने बताया कि विद्यालय 26 मार्च से मंदिर में संचालित हो रहा है.
पाकिस्तान से अलग देश की मांग ने पकड़ा जोर, 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के लिए दुनिया से मांगा साथ, ग्लोबल पेटिशन शुरू
पाकिस्तान से अलग देश की मांग को लेकर बलूचिस्तान की आजादी के समर्थन में ग्लोबल पेटिशन शुरू हुई है. इसमें दुनिया की सरकारों से 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' को मान्यता देने और बलूच लोगों के संघर्ष के समर्थन की अपील की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










