Responsive Scrollable Menu

Aaj ka Rashifal VIDEO: गुरुवा को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार है. आज मार्च माह का 19वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…

 

Continue reading on the app

अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं, एक दिन पहले मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू शो रखे थे. जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. वहीं, अब फिल्म रिलीज होने के साथ-साथ बड़े साहब के रोल से भी पर्दा उठ गया है, जिसे लेकर पिछले तीन महीने से बज बना हुआ था. पहले कहा जा रहा था कि एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने ये रोल निभाया है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. तो चलिए जानते हैं, किस एक्टर ने बड़े साहब का रोल प्ले किया और आखिर इसका किरदार किस अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा है. 

कौन है बड़े साहब? 

धुरंधर 2 देखने के लिए फैंस जिस किरदार को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड थे, वह ‘बड़े साहब’है.  इस किरदार को फिल्म का मुख्य विलेन और पूरी कहानी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पिछले साल जब धुरंधर आई थी तो उसके बाद से ही इस रोल को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और लोग जानना चाहते थे कि आखिर इस विलेन का किरदार कौन है. तो आपको बता है कि ये बड़े साहब और कोई नहीं, अंडरवर्ल्ड डॉन (Underworld Don) दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) है. फिल्म के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम ही है, जो हर एक आतंकी गतिविधि के पीछे का मास्टर माइंड है. फिल्म में इस किरदार को बूढ़ा दिखाया गया है. 

किस एक्टर ने निभाया रोल? 

अब सवाल ये उठता है कि आखिर दाऊद इब्राहिम के बूढ़े किरदार को किस एक्टर ने निभाया है. तो आपको बता दें कि इस रोल को  पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर दानिश इकबाल (Danish Iqbal) निभाते नजर आए. दानिश एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर  रह चुके हैं. उन्हें खास पहचान वेब सीरीज ‘महारानी 2’ से मिली थी. वहीं, वो नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ और हाल ही में यामी गौतम और इमराम हाशमी की 'हक' में भी नजर आए थे. दानिश थिएटर आर्टिस्ट भी हैं और थिएटर की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है.

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग

'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू में की शानदार कमाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने  प्रीमियर शो से ही धमाल मचा डाला है और करोड़ों कमाए हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने प्रीव्यू शो से भारत में 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Dhurandhar 2 Paid Preview Collection) किया है.  वहीं इसने 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है.इस आंकड़े के साथ, इसने 2025 में रिलीज़ हुई ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

'धुरंधर 2' की ओपनिंग डे पर होगी कितनी कमाई?

वहीं, धुरंधर 2 के ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. वहीं वर्ल्‍डवाइड 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन (Dhurandhar 2 Advance Booking Collection) कर सकती है. अभी तक फिल्म को ओपनिंग डे पर महाराष्‍ट्र में खास फायदा मिलता दिख रहा है, जहां 19 मार्च को गुड़ी पड़वा की छुट्टी है. वहीं,  20 मार्च या 21 मार्च को ईद भी है ऐसे में देशभर में लोग ये फिल्म देखने जाएंगे. अब देखना होगा कि पहले दिन फिल्म कमाई में किन-किन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती है. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: 100 करोड़ या 200 करोड़? ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रच सकती है इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

जय शाह से नहीं दिक्कत, शिवरामकृष्णन ने नए बयान से मचाई खलबली, बोले- BCCI में एक कर्मचारी...

laxman sivaramakrishnan new statement: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा है कि उनके कमेंट्री से संन्यास लेने वाले विवाद में BCCI को नहीं घसीटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड के पूर्व सचिव जय शाह और उनकी टीम का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. शिवरामकृष्णन ने साफ किया कि इसमें बोर्ड के एक कर्मचारी है की वजह से उनकी कमेंट्री करियर प्रभावित हुआ है. Sat, 21 Mar 2026 14:46:45 +0530

  Videos
See all

America-Israel War on Iran LIVE: ईरान ने डाल दिए हथियार! | Trump | Netanyahu | Breaking News | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:35:45+00:00

Iran vs Israel America War: Ras Laffan प्लांट पर हमले से बड़ा नुकसान | Ras Laffan Attack | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:28:18+00:00

Iran Israel War : 3 बजते ही ईरान-इजराइल युद्ध पर बड़ी खबर | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:30:06+00:00

Iran vs America-Israel War LIVE: जंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला ऐलान! | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T09:34:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers