Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर माता के भक्तिमय संदेशों के साथ अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes: आज यानी 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. जिसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा. हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व है. नवरात्रि के 9 दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां के रूप नौ देवियों की दिव्य शक्ति प्रदान करने वाले हैं. ये समय शक्ति की उपासना और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है. मां दुर्गा जब आती हैं तो चारों ओर खुशियां लाती हैं. अगर आप भी चैत्र नवरात्र के दिन अपने मित्रों और परिवारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपको यहां माता के कुछ भक्तिमय संदेश लेकर आए है जो आप अपने शुभचिंतकों को भेज सकते हैं ताकि उन पर भी मां जगदंबा की असीम कृपा बनी रहे.
Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes In Hindi
सारी दुनिया है जिनकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में.
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा का फूल
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि की शुभ बेला आई,
साथ में हिंदू नववर्ष की खुशियां लाई
नई उमंग और नए संकल्प के साथ
आपको और आपके परिवार को नवरात्रि की ढेरों बधाई.
"शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां
Happy chaitra navratri 2026
मां तेरे चरणों में भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो कभी हम फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से आते हैं.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. जय माता दी!
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन,
पुलकित हुआ संसार,
नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी!
सजा लो दरबार, मां अंबे आने वाली हैं,
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं तन,
मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आंगन.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा ऐसा आशीर्वाद देना
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं बन के रौशनी तुम राह दिखा देना,
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना
हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र, नोट कर लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री
Aaj ka Rashifal VIDEO: गुरुवा को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें
Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार है. आज मार्च माह का 19वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है. आज नवरात्रि का पहला दिन है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























