नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद सामने आया है। बाबर आजम और फखर जमान की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी जब टी20 विश्व कप के लिए चुने गए थे, तब वे पूरी तरह फिट नहीं थे।
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'चैत्र नवरात्रि' शुरू होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की असीम कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित भारत के हमारे संकल्प को भी नई ऊर्जा मिले।
Arjun Tendulkar Rishabh pant viral video: आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी नई टीम और कप्तान पर पड़ा उनका पहला इम्प्रेशन है। मुंबई इंडियंस से निकलकर अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जहां उन्होंने आते ही कप्तान ऋषभ पंत को प्रभावित कर दिया।
सबसे पहले चर्चा उनके बैट को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि अर्जुन का बैट काफी भारी है। भले ही वह अपने पिता सचिन तेंदुलकर जितना भारी नहीं है लेकिन फिर भी मौजूदा खिलाड़ियों के मुकाबले यह ज्यादा वज़नदार है। क्रिकेट में बैट का वजन खिलाड़ी की स्टाइल और ताकत को दिखाता है और अर्जुन का यह अंदाज साफ करता है कि वह आक्रामक खेल खेलने की तैयारी में हैं।
दूसरी बात जिसने ऋषभ पंत को प्रभावित किया, वह है अर्जुन का प्रोफेशनल रवैया। मार्च की शुरुआत में अपनी शादी के तुरंत बाद ही वह टीम के साथ ट्रेनिंग में जुट गए। जहां आमतौर पर खिलाड़ी इस समय ब्रेक लेते हैं,वहीं अर्जुन का सीधे प्रैक्टिस में उतरना उनका खेल के प्रति समर्पण दिखाता है।
हालांकि, अभी तक आईपीएल में अर्जुन का प्रदर्शन खास नहीं रहा। उन्होंने दो सीजन में सिर्फ 5 मैच खेले हैं और कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ पाए। यही वजह है कि इस बार उनसे उम्मीदें ज्यादा हैं। नई टीम,नया माहौल और नया कप्तान, यह सब उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें एक मौके के तौर पर देखा है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अर्जुन में क्षमता है, बस उसे सही मौके और आत्मविश्वास की जरूरत है। कप्तान ऋषभ पंत भी चाहते हैं कि अर्जुन इस सीजन में खुद को साबित करें।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन इस भरोसे पर कितना खरा उतरते हैं। आईपीएल 2026 उनके लिए सिर्फ एक और सीजन नहीं, बल्कि खुद को स्थापित करने का बड़ा मौका है।