'टैलेंट बर्बाद मत करो, इस कल्चर को बंद करो..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खुद की अपने देश की बेइज्जती, कहा- 'PSL से बेहतर IPL'
IPL vs PSL : पाकिस्तान और भारत की राइवलरी काफी पुरानी है. क्रिकेट के मैदान पर इन दोनों देशों की भिड़ंत जब होती है तो कई रिकॉर्ड टूट जाते हैं. इन दोनों देशों की टक्कर देखने के लिए फैंस भी काफी उताबले रहते हैं. भारत और पाकिस्तान की अपनी-अपनी टी20 लीग भी हैं, जिसमें देश और दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हैं. भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जाता है तो वहीं पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेला जाता है.
भारत-पाकिस्तान की टी20 लीग की अक्सर तुलना होती है. ऐसे में अक्सर जो सवाल उठता है वो है कि, आईपीएल बेहतर है या पीएसएल बेहतर है. इस पर दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर्स और जानकारों का मानना अलग-अलग है. अब इस सवाल पर पाकिस्तान के खिलाड़ी ने खुद बयान दिया है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया है कि, पाकिस्तान का पीएसएल या भारत का आईपीएल कौन बेहतर है. इस दौरान इस क्रिकेटर ने अपने ही देश पाकिस्तान की खुद बेइज्जती की है. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तन के दाएं हाथ के बल्लेबाज अहमद शहजाद हैं, जिन्होंने आईपीएल को पीएसएल से बेहतर बताया है.
पीएसएल से बेहतर आईपीएल
अहमद शहजाद ने कहा कि, 'IPL के PSL से बेहतर होने की एक वजह है. उनकी लीग में कई सुपरस्टार हैं जो लीग को कॉम्पिटिटिव बनाते हैं. वहीं PSL रिटायर्ड खिलाड़ियों और कमेंटेटरों को हायर करता है और उन्हें सुपरस्टार बनाता है, जिससे लीग कॉम्पिटिटिव नहीं बनती हैं.
Ahmed Shahzad said, "There's a reason why IPL is better than PSL. They've got many superstars in their league who make the league competitive. Meanwhile PSL hires retired players and commentators and makes them superstars which doesn't make the league competitive." pic.twitter.com/R7mVaGQTbG
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 19, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर शहजाद का प्रहार
इसके साथ ही अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार हो रहे बदलावों पर कहा है कि, 'माज सदाकत का टैलेंट बर्बाद मत करो, जैसा तुमने हसन नवाज और मोहम्मद हारिस के साथ किया है. उनके बैटिंग नंबर सिर्फ उन्हें टीम से बाहर करने के लिए बदले गए. फेवरिटिज्म की वजह से बहुत सारा टैलेंट बर्बाद हो गया है. बस बहुत हो गया, अब इस कल्चर को बंद करो'.
Ahmed Shehzad said, "Don’t waste the talent of Maaz Sadaqat like you did with Hassan Nawaz and Mohammad Haris. Their batting numbers were changed just to push them out of the team. So much talent has been wasted because of favoritism. That’s enough, stop this culture now." ???? pic.twitter.com/F5gAz8n4Z0
— Yasir Abbasian ???????? (@YasirAbbasian) March 14, 2026
आपको बता दें कि अहमद शहजाद अक्सर खुले मंच से पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गलत फैसलों के खिलाफ बात करते रहते हैं. उनका झूकाव भी भारत और उनके खिलाड़ियों के प्रति देखा जाता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक निजी चैनल पर कमेंट्री के दौरान उनको भारतीय टीम की जीत का समर्थन करते हुए देखा गया था. इस पूरे टूर्नामेंट वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी करते रहे थे.
अहमद शहजाद का क्रिकेट करियर
अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट खेला है. उन्होंने सभी फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया है. वो पाकिस्तान सुपर लीग में भी अपने बल्ले का दम दिखा चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 25 पारियों में 3 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 982 रन बनाए हैं.
शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 81 वनडे मैच मों 6 शतक और 14 अर्धशतकों के साथ 2065 रन बनाए हैं. उनका वनडे में 124 रन हाईएस्ट स्कोर रहा है. इसके साथ ही अहमद ने 59 मैचों में 1 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1471 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : Virat Kohli रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में बनाएंगे ये महारिकॉर्ड, रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा RCB का नाम
पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले
मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयरों गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई।
सुबह 11:16 पर एचडीएफसी बैंक का शेयर 40 रुपए या 4.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 802 रुपए पर था।
एचडीएफसी बैंक की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और यह 18 मार्च से प्रभावी हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक के उस अनुरोध को मंजूरी दे दी है जिसमें केकी मिस्त्री को 19 मार्च से तीन महीने की अवधि के लिए अंतरिम अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही गई थी।
हालांकि, मिस्त्री ने कहा कि अतानु चक्रवर्ती के पद छोड़ने के बाद कोई बड़ी समस्या नहीं है।
चक्रवर्ती 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे। अपने इस्तीफे पत्र में उन्होंने पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर हुए कुछ घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षों में मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और कार्यप्रणालियां देखी हैं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे उपरोक्त निर्णय का आधार है। मैं पुष्टि करता हूं कि मेरे इस्तीफे का उपरोक्त कारणों के अलावा कोई अन्य ठोस कारण नहीं है।”
एनडीटीवी प्रॉफिट से बात करते हुए चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा बैंक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित नहीं है।
उन्होंने एनडीटीवी प्रॉफिट को बताया, “मैं बैंक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की ओर इशारा नहीं कर रहा हूं। मेरी विचारधाराएं संगठन से मेल नहीं खाती थीं, इसलिए अलग होने का समय आ गया था।” और कहा कि उनका निर्णय पूरी तरह से वैचारिक मतभेदों से प्रेरित है।
उन्होंने दोहराया कि संगठन के भीतर कोई भी अनियमितता नहीं है और उनका इस्तीफा पूरी तरह से दृष्टिकोण और मूल्यों में मतभेदों पर आधारित है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)




