पाकिस्तानी सिंगर की मखमली आवाज, प्यार का गहरा एहसास है 21 साल पुराना गाना, धुन बढ़ा देगी दिल की धड़कनें
नई दिल्ली. फिल्म कलयुग (2005) का 'जिया धड़क धड़क जाए' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरा दौर है. इस गाने ने उस वक्त म्यूजिक चार्ट्स पर जो कब्जा किया था, उसका जादू आज भी बरकरार है. इस गाने के जरिए पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान की आवाज पहली बार भारतीय घरों के कोने-कोने तक पहुंची थी. उनकी मखमली और रूहानी आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया. गाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और गहराई है. कुणाल खेमू और स्माइली सूरी पर फिल्माया गया यह गाना प्यार के उस अहसास को बयां करता है, जहां शब्द कम पड़ जाते हैं. नीले आसमान और खूबसूरत वादियों के बीच इसकी सिनेमैटोग्राफी सुकून देती है. सईद कादरी के लिखे बोल और रोहेल हयात-फैसल रफी के म्यूजिक ने इसमें वो कशिश पैदा की है कि इसे सुनते ही दिल को एक अलग ही शांति मिलती है.
चैत्र नवरात्रि पर फूलों और लाइट से सजाए गए माता मंदिर, वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। 9 दिन के इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। ए से शुरू हुए इस पर्व की तैयारी शुरू हो गई है और सभी मंदिरों को भव्य तरीके …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News






















