National Handloom Day: रेखा, विद्या बालन से लेकर आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने बढ़ाई भारतीय हथकरघा की शान
National Handloom Day Special: भारत का हथकरघा (Handloom) सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सदियों पुरानी कारीगरी का प्रतीक है. हर साल 7 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) उन लाखों बुनकरों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपनी मेहनत और हुनर से इस विरासत को आज भी जीवंत बनाए हुए हैं. बदलते फैशन ट्रेंड्स के बीच भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने स्टाइल के जरिए भारतीय हैंडलूम को बढ़ावा देती नजर आती हैं. रेड कार्पेट, त्योहारों, वेडिंग सेरेमनीज
और खास आयोजनों में ये एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल हैंडलूम साड़ियों को पहनकर न सिर्फ भारतीय बुनाई की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश करती हैं, बल्कि लोकल बुनकरों और स्वदेशी शिल्प को भी प्रोत्साहित करती हैं.
रेखा - कांजीवरम साड़ियों की सबसे बड़ी पहचान
जब भी भारतीय पारंपरिक साड़ियों की बात होती है तो सबसे पहले दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का नाम सामने आता है. रेखा सालों से अपनी शानदार कांजीवरम सिल्क साड़ियों के लिए जानी जाती हैं. चाहे कोई अवॉर्ड शो हो, फिल्मी इवेंट हो या कोई कल्चरल प्रोग्राम, रेखा अक्सर सुनहरे बॉर्डर वाली रेशमी साड़ियों, पारंपरिक मंदिर ज्वेलरी और गजरे के साथ नजर आती हैं. उनका हर लुक भारतीय हथकरघा की बेहतरीन कारीगरी और ट्रेडिशनल ब्यूटी का शानदार उदाहरण माना जाता है. फैशन के बदलते दौर में भी उन्होंने भारतीय हैंडलूम को अपनी पहचान बनाए रखा है.
विद्या बालन - हैंडलूम की सबसे मजबूत समर्थक
विद्या बालन उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने साड़ी को सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ने का माध्यम बनाया है. उनकी वॉर्डरोब में कांजीवरम, बनारसी, महेश्वरी, चंदेरी और लिनन हैंडलूम साड़ियां खास जगह रखती हैं. विद्या कई बार सार्वजनिक मंचों पर स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने और असली हैंडलूम प्रोडक्ट खरीदने की अपील भी कर चुकी हैं. उनके लिए साड़ी केवल एक अटायर नहीं, बल्कि भारतीय विरासत, कला और शिल्पकला का सम्मान है.
कंगना रनौत - परंपरा और शिल्पकला की सशक्त आवाज
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी भारतीय ट्रेडिशनल अटायर की बड़ी समर्थक मानी जाती हैं. वो अक्सर हैंडलूम साड़ियों, खादी और अन्य पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आती हैं. राष्ट्रीय आयोजनों, संसद, सार्वजनिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान उनका सादा लेकिन बेहद आकर्षक लुक भारतीय बुनकरों की मेहनत और देश की विविध बुनाई परंपराओं को सम्मान देता है. उनका फैशन ये मैसेज देता है कि भारतीय परिधान हमेशा ट्रेंड में रह सकते हैं.
दीपिका पादुकोण - भारतीय बुनाई को दिलाई वैश्विक पहचान
दीपिका पादुकोण ने भी कई खास मौकों पर भारतीय हैंडलूम को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई है. उनके बेंगलुरु वेडिंग रिसेप्शन में पहनी गई सुनहरी कांजीवरम साड़ी आज भी उनके सबसे आइकॉनिक लुक्स में गिनी जाती है. इसके अलावा वो कई बार बनारसी और अन्य पारंपरिक हैंडलूम साड़ियों में भी नजर आ चुकी हैं. दीपिका का अंदाज ये साबित करता है कि भारतीय हथकरघा की खूबसूरती किसी भी अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड से कम नहीं है.
जाह्नवी कपूर - नई पीढ़ी की हैंडलूम स्टाइल आइकन
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी पारंपरिक भारतीय साड़ियों को आधुनिक फैशन के साथ खूबसूरती से जोड़ा है. त्योहारों, फिल्म प्रमोशन, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों में वो अक्सर हाथ से बुनी साड़ियों में नजर आती हैं. उनका स्टाइल युवाओं को ये मैसेज देता है कि परंपरा और मॉडर्निटी एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं. जाह्नवी का फैशन भारतीय हथकरघा को नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय बनाने में मदद कर रहा है.
आलिया भट्ट - सादगी के साथ हैंडलूम को दिया नया अंदाज
आलिया भट्ट ने भी अपने सिंपल और एलिगेंट फैशन से भारतीय हैंडलूम को नई पहचान दी है. वो कई मौकों पर जामदानी, चंदेरी और सिल्क साड़ियों में नजर आ चुकी हैं. आलिया सस्टेनेबल फैशन और कपड़ों को दोबारा पहनने (रीपीट आउटफिट) की सोच का भी खुलकर समर्थन करती हैं. उनका मानना है कि भारतीय हथकरघा सिर्फ हमारी सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ फैशन का भी अहम हिस्सा है.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल
'एक आदमी नहीं झेल सकती...' 51 साल की अमीषा पटेल ने अकेलेपन को लेकर कह डाली ऐसी बात
Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. 51 साल की उम्र आज भी वो सिंगल हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर #AskAmy सेशन किया था. इस दौरान उन्होंने अकेलेपन, शादी और रिश्तों पर ऐसा बयान दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.
शादी को लेकर क्या बोलीं अमीषा?
अमीषा से उनके एक फैन ने सवाल पूछा कि वो शादी कब करेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. एक्ट्रेस बोलीं- 'कभी नहीं. मैं अकेली रहकर बेहद खुश हूं. हमारी 100 क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स हैं जो मुझसे प्यार करते हैं. मैं ये नहीं झेल सकती कि एक आदमी मेरी लाइफ में आए और ये सबकुछ बदल डाले.' बता दें, एक्ट्रेस पहले कई बार कह चुकी हैं कि वो लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं.
कंट्रोल करता था एक्स बॉयफ्रेंड
एक पूराने इंटरव्यू में अमीषा ने अपने एक्स के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था- 'फिल्मों में आने से पहले मेरा एक सीरियस रिश्ता था. साउथ मुंबई के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन फैमिली से थे, बिल्कुल मेरे परिवार की तरह. हमारा बैकग्राउंड और एजुकेशन एक जैसा था और फैमिली भी एक जैसी थी. सब कुछ ठीक था लेकिन जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में जाने का फैसला किया तो पता लगा कि मेरे पार्टनर को पब्लिक में रहने वाली कोई महिला पसंद नहीं थी. इसलिए मैंने प्यार के बजाय अपने करियर को चुना.'
ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर', इस विकेंड घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज
चर्चा में रहा विक्रम भट्ट संग अफेयर
बता दें कि पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस का नाम कई लोगों के साथ जुडे़ हैं. लेकिन उनका सबसे चर्चित रिश्ता 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म निर्माता विक्रम भट्टके साथ रहा था. दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट तकिया था. हालांकि बाद में ये अलग हो गए. मालूम हो कि विक्रम भट्ट पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में अमीषा को ट्रोल किया था और उन पर घर तोड़ने के आरोप भी लगता था. वहीं, एक इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि उन्हें शादीशुदा डायरेक्टर को डेट करने का आज तक पछतावा है.
अमीषा पटेल का फिल्मी करियर
अमीषा पटेल ने साल 2000 में कहो ना... प्यार है से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था. ऋतिक रोशन के साथ उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थी. इसके बाद उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा में सकीना का किरदार निभाया और अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और अमीषा हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. फिर उन्होंने 'हमराज', 'क्या यही प्यार है', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'भूल भुलैया' और तेलुगु-तमिल फिल्मों में भी काम किया. हालांकि बाद में उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई.
अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट
हाल ही के सालों में अमीषा ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है. साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 में उन्होंने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इसके बाद से वो फिल्मों के साथ-साथ इवेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं. फिलहाल अमीषा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, हालांकि उनकी नई फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









