Responsive Scrollable Menu

'एक आदमी नहीं झेल सकती...' 51 साल की अमीषा पटेल ने अकेलेपन को लेकर कह डाली ऐसी बात

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. 51 साल की उम्र आज भी वो सिंगल हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर #AskAmy सेशन किया था. इस दौरान उन्होंने अकेलेपन, शादी और रिश्तों पर ऐसा बयान दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

शादी को लेकर क्या बोलीं अमीषा?

अमीषा से उनके एक फैन ने सवाल पूछा कि वो शादी कब करेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है. एक्ट्रेस बोलीं- 'कभी नहीं. मैं अकेली रहकर बेहद खुश हूं. हमारी 100 क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स हैं जो मुझसे प्यार करते हैं. मैं ये नहीं झेल सकती कि एक आदमी मेरी लाइफ में आए और ये सबकुछ बदल डाले.' बता दें, एक्ट्रेस पहले कई बार कह चुकी हैं कि वो लाइफ अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं.

कंट्रोल करता था एक्स बॉयफ्रेंड

एक पूराने इंटरव्यू में अमीषा ने अपने एक्स के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था- 'फिल्मों में आने से पहले मेरा एक सीरियस रिश्ता था.  साउथ मुंबई के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन फैमिली से थे, बिल्कुल मेरे परिवार की तरह. हमारा बैकग्राउंड और एजुकेशन एक जैसा था और फैमिली भी एक जैसी थी. सब कुछ ठीक था लेकिन जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में जाने का फैसला किया तो पता लगा कि मेरे पार्टनर को पब्लिक में रहने वाली कोई महिला पसंद नहीं थी. इसलिए मैंने प्यार के बजाय अपने करियर को चुना.'

ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: 'मैं वापस आऊंगा' से लेकर 'ऑपरेशन सफेद सागर', इस विकेंड घर बैठे देखें ये फिल्में-सीरीज

चर्चा में रहा विक्रम भट्ट संग अफेयर

बता दें कि पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस का नाम कई लोगों के साथ जुडे़ हैं. लेकिन उनका सबसे चर्चित रिश्ता 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म निर्माता विक्रम भट्टके साथ रहा था. दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट तकिया था. हालांकि बाद में ये अलग हो गए. मालूम हो कि विक्रम भट्ट पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में अमीषा को ट्रोल किया था और उन पर घर तोड़ने के आरोप भी लगता था. वहीं,  एक इंटरव्यू में अमीषा ने कहा था कि उन्हें शादीशुदा डायरेक्टर को डेट करने का आज तक पछतावा है.

अमीषा पटेल का फिल्मी करियर

अमीषा पटेल ने साल 2000 में कहो ना... प्यार है से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था. ऋतिक रोशन के साथ उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और वो रातोंरात स्टार बन गई थी. इसके बाद उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा में सकीना का किरदार निभाया और अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता हासिल की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और अमीषा हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. फिर उन्होंने 'हमराज', 'क्या यही प्यार है', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'भूल भुलैया' और तेलुगु-तमिल फिल्मों में भी काम किया. हालांकि बाद में उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ गई.

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट

हाल ही के सालों में अमीषा ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है. साल 2023 में रिलीज हुई गदर 2 में उन्होंने एक बार फिर सकीना का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. इसके बाद से वो फिल्मों के साथ-साथ इवेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं. फिलहाल अमीषा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, हालांकि उनकी नई फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'स्पाइडर मैन' की 8वें दिन घटी कमाई, 'धमाल 4' और बाकि फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Continue reading on the app

'कुछ जीवनभर बच्चे ही रहते हैं, बबुआ भी यही करते थे...', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

CM Yogi: राजधानी लखनऊ में सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने अखिलेश राज का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री आखिलेश यादव पर तंज कसा. सीएम योगी ने पूर्व की सरकार ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग के साथ कुछ जीवनभर बच्चे ही बने रहते है. आखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बबुआ भी यही करते थे. 12 बजे तक सोते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाने का समय हो जाता था, और 7 बजे महफिल सज जाती थी, तो देश दुनिया से संपर्क ही खत्म हो जाता था, तभी तो दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू होता था.

हथकरघा दिवस पर सीएम ने किया नमन

सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और हमारे कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है. 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में हमारे उत्कृष्ट बुनकर भाई-बहनों को 'संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार' से सम्मानित करने का सौभाग्य मिलेगा.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का युवाओं को नौकरी का तोहफा, 10वीं पास के लिए इस विभाग में निकाली भर्ती

 

सीएम योगी ने किया ऐलान

सीएम योगी ने कहा कि 'मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना' के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए जाएंगे.

अम्बेडकरनगर को मिलेगी सौगात

सीएम ने कहा कि जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए ₹706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होग.। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक भी वितरित करूंगा. कहा कि डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बारिश से नुकसान का 24 घंटे में होगा समाधान, मिलेगा मुआवजा

 

 

Continue reading on the app

  Sports

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन

अरिहा पंगंबम को एरोबिक जिम्नास्टिक्स में एशियाई चैंपियन बना दिया। इस 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को फिलीपींस के टगाएटे शहर में एशियाई चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। Sat, 08 Aug 2026 07:04:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Violence LIVE Updates: नेपाल में भीषण फिर दंगे | Balen Shah | Hindu Muslim Clash News | Curfew #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:08:14+00:00

CM Yogi Kanwar Yatra : कांवड़ियों पर CM योगी करेंगे पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T02:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers