स्केटिंग करते हुए जब शशि कपूर ने किया प्यार का इकबाल, न छोड़ने का मांगा वादा, आशिकों का आज भी है फेवरेट
बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के उस अमर गीत को आज 53 साल हो गए हैं, जिसने प्रेम और वादे की एक नई परिभाषा गढ़ी थी. 1973 में प्रदर्शित फिल्म 'आ गले लग जा' का गीत 'वादा करो नहीं छोड़ोगे तुम मेरा साथ' आज भी उतना ही तरोताजा है जितना अपने रिलीज के समय था. मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने स्क्रीन पर जादू बिखेरा था. इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे महान गायकों ने अपनी आवाज दी, जबकि इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया और बोल साहिर लुधियानवी की कलम से निकले थे. खास बात यह थी कि इस गाने को उस दौर में स्केटिंग रिंक पर फिल्माया गया था, जो अपने आप में एक अनूठा प्रयोग था. यह फिल्म 1973 की दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही और इसका यह गीत आज भी शादी-समारोहों और प्यार के इजहार का अहम हिस्सा बना हुआ है.
Navratri Kalash sthapana: कलश स्थापना से पहले बनाएं अष्टदल, ये चीजें कलश में डालें, पढ़ें अभीष्ट मुहूर्त भी
kalash sthapana muhurat 2026: चैत्र नवरात्र की अमावस्या युक्त क्षयवति प्रतिपदा पर 19 मार्च से कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि मां भगवती की पूजा से कल्याण और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



