Responsive Scrollable Menu

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा आरोपी ताहिर हुसैन ने कड़कड़डूमा कोर्ट से मांगी 1 महीने की अंतरिम जमानत, जानें क्यों ?

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा आरोपी और आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने दिल्ली एक कोर्ट से एक महीने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। आरोपी ताहिर हुसैन ने 20 मार्च से 20 अप्रैल तक बेल के लिए याचिका दायर की है। ऐसा कहा जा रहा है कि ताहिर इनगुइनल हर्निया से पीड़ित है, जिसकी जल्द सर्जरी जरूरी है। ऐसे में ताहिर ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है।  

जानकारी के मुताबिक, ताहिर हुसैन की नियमित जमानत को पहले ही खारिज किया जा चुका है। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि वे गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे अब कोर्ट इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई करेगा। ताहिर हुसैन ने इलाज के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत मांगते हुए कड़कड़डूमा अदालत में अर्जी दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत में याचिका दायर की गई है। बता दें कि ताहिर हुसैन 6 अप्रैल 2020 से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

ताहिर हुसैन ने याचिका में क्या कहा ?

ताहिर हुसैन ने याचिका में कहा है कि वह इनगुइनल हर्निया से पीड़ित हैं। ऑपरेशन से पहले मेडिकल जांचें होंगी। यही नहीं ऑपरेशन के बाद भी विशेष देखभाल और आराम की जरूरत होगी। याचिका में दलील दी गई है कि ऑपरेशन के बाद संक्रमण से बचाव, संतुलित आहार जैसी व्यवस्थाएं बाहर रहकर ही बेहतर तरीके से संभव हैं।

ऐसे में उन्हें एक महीने के लिए अंतरिम जमानत चाहिए। ताहिर हुसैन का कहना है कि अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद वह खुद सरेंडर कर देंगे। वह न तो गवाहों को प्रभावित करेंगे और न ही सबूतों के साथ छेड़छाड़ करेंगे।

पहले हो चुकी याचिका खारिज 

बता दें कि साल 2025 में ताहिर हुसैन को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कस्टडी पैरोल दी जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने नियमित जांच के लिए भी याचिका डाली थी, जिसे 29 जनवरी 2026 को खारिज कर दिया गया था।

2020 के सांप्रदायिक दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। ताहिर हुसैन, शरजील इमाम, खालिद सैफी और JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद भी उन लोगों में शामिल थे, जिन पर दंगों को भड़काने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा इस मामले की जांच अब तक की जा रही है। 

Continue reading on the app

ऑफिस का तनाव गायब करती है यह ‘स्ट्रेस-रिलीफ’ ड्रिंक, IT सेक्टर में तनाव देख 75 लाख का पैकेज छोड़ इस शख्स ने की तैयार

Stress-relief drink: प्रशमां कंवर सिंह ने कॉरपोरेट सेक्टर के तनाव को दूर करने के लिए एक 'कारा-कारा' एनर्जी ड्रिंक तैयार की है. 16 साल कॉरपोरेट में काम करने के बाद, उन्होंने 75 लाख का पैकेज छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू किया. इस ड्रिंक में जड़ी-बूटियां हैं, जो तनाव को कम करती हैं और रिलैक्स महसूस कराती हैं. 8 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के लोग तक पी सकते हैं. इसके लिए उन्होंने काफी रिसर्च की और तमाम जड़ी बूटियां से एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक बनाई जिसका नाम है 'कारा-कारा' रखा.

Continue reading on the app

  Sports

विंध्य की गोल्डन गर्ल का कमाल! ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप तक पहुंची MP की पहली जूनियर खिलाड़ी

MP Sports News: सतना की उभरती ताइक्वांडो खिलाड़ी अस्मि भारती ने कड़ी मेहनत और लगातार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है. भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने हालिया ट्रायल्स में शानदार खेल दिखाया जिसके बाद अब वह ताशकंद में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी. Sat, 21 Mar 2026 15:41:58 +0530

  Videos
See all

Mathura: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने Govardhan मंदिर में पूजा-अर्चना की, शुरू की सप्तकोशीय परिक्रमा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:07:47+00:00

मुस्लिम देशों में तनाव की वजह यूएस-इस्राएल: मोज्तबा खमेनेई [ Mojtaba Khamenei on Nowruz] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:14:32+00:00

Vikramshila Setu: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का पिलर तेज बहाव से क्षतिग्रस्त #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:08:42+00:00

पहले चंद्रयात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग की नई तस्वीरें [New photos of Astronaut Neil Armstrong] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T10:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers