ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह की टॉप-5 में एंट्री, कुलदीप के पीछे पड़ा पाकिस्तान को हराने वाला कप्तान
ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बाद जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी चमकते नजर आ रहे। टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाई है और वो शीर्ष-5 में आ गए हैं। वहीं, टॉ़प पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। वरुण चक्रवर्ती 740 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
बल्लेबाजों की अगर बात करें तो टी20 विश्व कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा अभी भी टॉप पर हैं। तिलक वर्मा ने भी एक स्थान की छलांग लगाई है और वो छठे पायदान पर आ गए हैं। ईशान किशन बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।
मिराज ने लगाई लंबी छलांग
ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने बड़ा धमाका किया। पाकिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला है। मीराज ने तीन मैचों की सीरीज में 5 विकेट झटके और टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मिराज ने 9 पायदान की छलांग लगाई
इसी प्रदर्शन की बदौलत मिराज वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी उन्होंने दो पायदान की बढ़त हासिल की और अब दूसरे स्थान पर काबिज हो गए। 28 साल के इस खिलाड़ी के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
सिर्फ मिराज ही नहीं, बांग्लादेश के कई खिलाड़ियों को इस हफ्ते फायदा मिला। बल्लेबाजी रैंकिंग में तंजीद हसन ने 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 55वां स्थान हासिल किया जबकि लिटन दास 10 स्थान ऊपर चढ़कर 82वें नंबर पर पहुंच गए। गेंदबाजों में तस्कीन अहमद 12 स्थान की छलांग लगाकर 28वें और मुस्तफिजुर रहमान 13 पायदान ऊपर चढ़कर 47वें नंबर पर पहुंच गए।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी इस रैंकिंग में कुछ राहत मिली है। सलमान अली आगा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 9वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में भी उन्होंने 3 स्थान की बढ़त लेकर टॉप-10 में जगह बनाई। कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंडर्स की सूची में 4 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 25वां स्थान हासिल किया।
टी20 रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने लगाई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने 11 स्थान की छलांग लगाकर गेंदबाजों में 13वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी वह दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनका करियर बेस्ट है।
न्यूजीलैंड के ही लॉकी फर्ग्यूसन (51वें) और डेवोन कॉनवे (70वें) को भी फायदा मिला है। कुल मिलाकर, इस हफ्ते की ICC रैंकिंग में बांग्लादेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दाम बढ़े या घटे? LPG की मारामारी के बीच भी इन्हें मिल रही 300 रुपये की सब्सिडी, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?
LPG Cylinder Price Today: देश में एलपीजी सप्लाई की स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है, क्योंकि हाल ही में दो गैस से भरे जहाज भारत पहुंचे हैं। फिर भी सरकार का कहना है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं और सप्लाई को स्थिर होने में थोड़ा समय लग सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24

















